प्रो.विवेकानंद तिवारी: इसे भगवान श्रीहरि विष्णु का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस मास का मुख्य उद्देश्य सांसारिक कर्मों से हटकर भगवद आराधना, दान, और आध्यात्मिक साधना करना है। यह मास आध्यात्मिक उन्नति के लिए सर्वोत्तम है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए जप, तप, और व्रत से पिछले सभी जन्मों के बुरे कर्मों का नाश हो जाता है।इस महीने को स्वयं भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। इस दौरान राधा-कृष्ण और विष्णु जी की पूजा करने से साधक को सभी तीर्थों के समान पुण्य प्राप्त होता है।
सूर्य के धनु या मीन राशि में गोचर के दौरान जो समय रहता है उसे मलमास या खरमास कहते हैं लेकिन हर 3 साल में चंद्रमास के बढ़े हुए दिनों को सौरमास में समाहित करने के लिए एक अतिरिक्त मास या महीना जोड़ा जाता है जिसे अधिकमास कहते हैं। इसे पहले मलमास और बाद में पुरुषोत्तम मास कहा जाने लगा।
अधिक मास, या पुरुषोत्तम मास, हिंदू चंद्र पंचांग में जोड़ा गया एक अतिरिक्त महीना है जो चंद्र और सौर वर्ष के बीच के अंतर को संतुलित करता है। इसे अधिक मास या पुरुषोत्तम माह के नाम से भी जाना जाता है, और यह लगभग हर 2-3 वर्षों में एक बार आता है जब किसी चंद्र माह के दौरान कोई सौर संक्रमण नहीं होता है। इस अवधि को अत्यंत शुभ माना जाता है, इसलिए भक्त पुरुषोत्तम मास व्रत रखते हैं, प्रार्थना करते हैं और दान-पुण्य करते हैं ताकि ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
अधिक मास के पीछे की कथा प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों से आती है और यह बताती है कि कैसे यह अतिरिक्त महीना हिंदू पंचांग में सबसे पवित्र अवधियों में से एक बन गया।
सदियों पहले, अधिक मास के नाम से जाने जाने वाले अतिरिक्त चंद्र माह का कोई अधिष्ठाता देवता नहीं था और इसी कारण इसे अशुभ माना जाता था। इस दौरान सूर्य संक्रांति न होने के कारण लोग इस महीने में विवाह, गृहप्रवेश या नए जीवन की शुरुआत जैसे शुभसमारोह करने से बचते थे। परिणामस्वरूप, इसे मुख्य रूप से मल मास कहा जाता था और अन्य महीनों की तुलना में इसे अक्सर उपेक्षित और अनादरित माना जाता था।
इस घोर उपेक्षा से दुखी होकर उपेक्षित माह भगवान विष्णु के पास गया और उनसे सहायता की प्रार्थना की। भगवान विष्णु ने माह की प्रार्थना को करुणापूर्वक सुना। उन्होंने माह को अपना नाम “पुरुषोत्तम” देकर उसे परम सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया, जिसका अर्थ है सर्वोच्च सत्ता। उसी क्षण से यह माह पुरुषोत्तम म के नाम से जाना जाने लगा।
भगवान विष्णु ने यह भी घोषणा की कि इस माह में की गई कोई भी प्रार्थना, दान, उपवास और आध्यात्मिक साधना कई गुना आशीर्वाद और आध्यात्मिक पुण्य प्रदान करेगी। इसी कारण भक्त पुरुषोत्तम मास व्रत, शास्त्रों का पाठ और दान जैसे विशेष अनुष्ठान करते हैं।
इस मास में किए गए दान, पुण्य, स्नान आदि सभी धार्मिक आयोजन पुण्य फलदायी होने के साथ ही ये आपको दूसरे माहों की अपेक्षा करोड़ गुना अधिक फल देने वाले माने गए हैं। पुरुषोत्तम मास में सभी नियम अपने सामर्थ्य अनुसार करना चाहिए। जितना हो सके उतना संयम यानी ब्रह्मचर्य का पालन, फलों का भक्षण, शुद्धता, पवित्रता, ईश्वर आराधना, एकासना, देवदर्शन, तीर्थयात्रा आदि अवश्य करना चाहिए।
*इस माह में अधिक मास के 33 देवताओं की पूजा का महत्व है* –
विष्णु, जिष्णु, महाविष्णु, हरि, कृष्ण, भधोक्षज, केशव, माधव, राम, अच्युत, पुरुषोत्तम, गोविंद, वामन, श्रीश, श्रीकांत, नारायण, मधुरिपु, अनिरुद्ध, त्रीविक्रम, वासुदेव, यगत्योनि, अनन्त, विश्वाक्षिभूणम्, शेषशायिन, संकर्षण, प्रद्युम्न, दैत्यारि, विश्वतोमुख, जनार्दन, धरावास, दामोदर, मघार्दन एवं श्रीपति जी की पूजा से बड़ा लाभ होता है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार श्री नृःसिंह भगवान ने इस मास को अपना नाम देकर कहा है कि अब मैं इस मास का स्वामी हो गया हूं और इसके नाम से सारा जगत पवित्र होगा। इस महीने में जो भी मुझे प्रसन्न करेगा, वह कभी गरीब नहीं होगा और उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। इसलिए इस मास के दौरान जप, तप, दान से अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है।
*पुरुषोत्तम मास की पौराणिक कथा* :
कहते हैं कि दैत्याराज हिरण्यकश्यप ने अमर होने के लिए तप किया ब्रह्माजी प्रकट होकर वरदान मांगने का कहते हैं तो वह कहता है कि आपके बनाए किसी भी प्राणी से मेरी मृत्यु ना हो, न मनुष्य से और न पशु से। न दैत्य से और न देवताओं से। न भीतर मरूं, न बाहर मरूं। न दिन में न रात में। न आपके बनाए 12 माह में। न अस्त्र से मरूं और न शस्त्र से। न पृथ्वी पर न आकाश में। युद्ध में कोई भी मेरा सामना न करे सके। आपके बनाए हुए समस्त प्राणियों का मैं एकक्षत्र सम्राट हूं। तब ब्रह्माजी ने कहा- तथास्थु।
फिर जब हिरण्यकश्यप के अत्याचार बढ़ गए और उसने कहा कि विष्णु का कोई भक्त धरती पर नहीं रहना चाहिए तब श्रीहरि की माया से उसका पुत्र प्रहलाद ही भक्त हुआ और उसकी जान बचाने के लिए प्रभु ने सबसे पहले 12 माह को 13 माह में बदलकर अधिक मास बनाया। इसके बाद उन्होंने नृसिंह अवतार लेकर शाम के समय देहरी पर अपने नाखुनों से उसका वध कर दिया।
इसके बाद चूंकि हर चंद्रमास के हर मास के लिए एक देवता निर्धारित हैं परंतु इस अतिरिक्त मास का अधिपति बनने के लिए कोई भी देवता तैयार ना हुआ। ऐसे में ऋषि-मुनियों ने भगवान विष्णु से आग्रह किया कि वे ही इस मास का भार अपने उपर लें और इसे भी पवित्र बनाएं तब भगवान विष्णु ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और इस तरह यह मलमास के साथ पुरुषोत्तम मास भी बन गया।
ऐसी भी मान्यता है कि स्वामीविहीन होने के कारण अधिकमास को ‘मलमास’ कहने से उसकी बड़ी निंदा होने लगी। इस बात से दु:खी होकर मलमास श्रीहरि विष्णु के पास गया और उनको अपनी व्यथा-कथा सुनाई। तब श्रीहरि विष्णु उसे लेकर गोलोक पहुचें।
गोलोक में भगवान श्रीकृष्ण ने मलमास की व्यथा जानकर उसे वरदान दिया- अब से मैं तुम्हारा स्वामी हूं। इससे मेरे सभी दिव्य गुण तुम में समाविष्ट हो जाएंगे। मैं पुरुषोत्तम के नाम से विख्यात हूं और मैं तुम्हें अपना यही नाम दे रहा हूं। आज से तुम मलमास के बजाय पुरुषोत्तम मास के नाम से जाने जाओगे। इसीलिए प्रति तीसरे वर्ष में तुम्हारे आगमन पर जो व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति के साथ कुछ अच्छे कार्य करेगा, उसे कई गुना पुण्य मिलेगा।
इस प्रकार भगवान ने अनुपयोगी हो चुके अधिकमास को धर्म और कर्म के लिए उपयोगी बना दिया। अत: इस दुर्लभ पुरुषोत्तम मास में स्नान, पूजन, अनुष्ठान एवं दान करने वाले को कई पुण्य फल की प्राति होगी।
*33 मालपुए दान का विशेष महात्म्य*
सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। इस माह में दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और दान करने से उसका फल हजार गुना होकर वापस मिलता है। इसके अलावा पुरुषोत्तम मास में तीर्थ स्नान जरूर करना चाहिए। इससे साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है।
पद्म पुराण में एक ऐसे दान के बारे में बताया गया है, जिसका दान पुरुषोत्तम मास में करने से जन्मों-जन्मों के पाप और दरिद्रता की समस्या से छुटकारा मिलता है। इस माह में 33 मालपुए का दान करने का अधिक महत्व है। इस दान को बेहद फलदायी माना जाता है,
पुरुषोत्तम मास के देवता भगवान विष्णु हैं। इस महीने में श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को मालपुए का भोग अधिक प्रिय है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा के दौरान प्रभु को मालपुए भोग लगाएं। इसके बाद इसे मंदिर या गरीब लोगों में दान करें। इससे साधक को जीवन में कई शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
वैदिक शास्त्रों में 33 कोटि देवता माने गए हैं। इसलिए पुरुषोत्तम मास में 33 मालपुए का दान करने से इन सभी 33 देवों की तृप्ति होती है। पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन की दरिद्रता का नाश होता है। मालपुए का दान का कांसे के पात्र में करना शुभ माना जाता है। पुरुषोत्तम मास में मालपुए दान करने का वर्णन पद्म पुराण के अध्याय 30 और अध्याय 31 में देखने को मिलता है।
साभार मूल लिंक

आज आप से पुरुषोत्तम मास की महिमा ज्ञात हुई है । बहुत बहुत धन्यवाद श्वेता जी संदीप जी नमस्कार।