By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: हंस और डिम्भक की कथा – भाग २
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » हंस और डिम्भक की कथा – भाग २
सनातन हिंदू धर्म

हंस और डिम्भक की कथा – भाग २

ISD News Network
By ISD News Network 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। तपस्या और विवाह राजकुमार हंस और डिम्भक भगवान् शंकर के अपने अंशसे उत्पन्न और परम बुद्धिमान् थे। उन दोनों ने तपस्या करने का विचार किया। नरेश्वर! हिमालय के पास जाकर वायु और जल का आहार करते हुए वे दोनों एकाग्र एवं संयतचित्त हो मन में यह संकल्प लेकर कि ‘हमें दिव्य पराक्रम और अस्त्र प्राप्त हो जायँ’ कल्याणकारी कष्टहारी नीलकण्ठ भगवान् उमापति की प्रसन्नता के उद्देश्य से सानन्द तपस्या करने लगे ।

वे दिन-रात देवाधिदेव ! शंकर! हर! शर्व! शिवानन्द ! नीलग्रीव ! उमापते! वृषभध्वज ! विरूपाक्ष! हर्यक्ष ! जगत्पते! भक्तप्रिय! गिरीश ! ईश ! वासुदेव! शिव! अच्युत! सद्योजात! महादेव! देवदेव! अन्तर्यामीरूप से हृदय गुहा में शयन करनेवाले ! भूतभावन! देवेश्वर! ओङ्कारस्वरूप! सदाशिव ! आपको नमस्कार है, इत्यादि रूप से भगवान्के नामों द्वारा नित्य-निरन्तर कल्याणकारी भगवान् भव की स्तुति करते हुए उन्हीं भगवान् विरूपाक्ष (शिव) – को हृदय में धारण कर के सुखपूर्वक तपस्या में लगे रहे ।

उनमें ममता और अहंकार का अभाव हो गया। वे मौनव्रत का आश्रय लेकर उन दिनों पाँच वर्षों तक उत्साहपूर्वक तपस्या में लगे रहे। उन दोनों के तप और संयम से भगवान् शंकर को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने उन दोनों को अपने स्वरूप का दर्शन दिया। उस समय उनके श्रीअङ्गों पर व्याघ्रचर्ममय वस्त्र शोभा पा रहा था। वे पापहारी, त्रिनेत्रधारी और कल्याणकारी उमावल्लभ भगवान् शिव हाथ में त्रिशूल लिये वहाँ उपस्थित थे। चन्द्रार्धशेखर भगवान् शिव को अपने सामने खड़ा देख वे दोनों प्रसन्नचित्त हो उन्हें बारम्बार नमस्कार करने लगे ।

तब श्रीभगवान् बोले – राजकुमारो! तुम दोनों का
कल्याण हो! तुम कोई वर माँगो ! तुम्हारी जैसी इच्छा हो, वह पूर्ण हो। राजन्! यह सुनकर वे दोनों बोले ‘भगवन्! यदि आप प्रसन्न हैं तो हम आपकी कृपा से देवताओं और असुरों के मुख्य-मुख्य सेनापतियों, यक्षों, गन्धर्वो और दानवों के लिये भी अजेय हो जायँ। सर्वात्मन्! यही हम दोनों का पहला वर है। ‘विरूपाक्ष! हमारा दूसरा वर यह है कि हमारे पास सभी भयंकर अस्त्रों का संग्रह हो। माहेश्वरास्त्र, रौद्रास्त्र तथा महान् ब्रह्मशिर नामक अस्त्र हमें उपलब्ध हों । शर्व! अभेद्य कवच, दिव्य एवं अच्छेद्य धनुष और परशु-ये सदा हमें रक्षाके लिये सुलभ हों । महादेव! युद्धमें आपके दो-दो भूत हमारी सहायता के लिये जाया करें।’ तब देवेश्वर हरने ‘ऐसा ही होगा’, यह कहकर अपने दो पार्षद भृङ्गि और रिटि से तथा कुण्डोदर एवं समस्त प्राणियों के हित में तत्पर रहनेवाले विरूपाक्ष से कहा – ‘तुम दोनों दो-दो करके दो भूतेश्वर हो, तुम युद्धके अवसरपर सदा घोर-से-घोर संग्राममें इन दोनों बलशाली वीरों की सहायता के लिये अवश्य पहुँच जाना।’ ऐसा कहकर भगवान् शर्व वहीं अन्तर्धान हो गये ।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

तदनन्तर बल और पराक्रम से सम्पन्न हंस और डिम्भक सम्पूर्ण अस्त्रोंके ज्ञाता, अस्त्र-शस्त्रों के सञ्चय से युक्त, धनुर्धर एवं अत्यन्त बलवान् हो गये । कवच बाँधकर वे दोनों वीर जब युद्धमें खड़े होते, उस समय देवता और दानवों के लिये भी उन्हें जीतना असम्भव हो जाता था। नीललोहित भगवान् शंकर में उन दोनोंकी बड़ी भक्ति थी । वे महादेवजी के लिये नित्य उत्सव रचाते, अपने अङ्गोंमें भस्म लगाकर सुशोभित होते, ललाट में त्रिपुण्ड्र लगाते और सदा सिरपर जटाएँ धारण करते थे । सारे अङ्गोंमें रुद्राक्ष धारण करते, अपने अङ्गोंको व्याघ्रचर्म से आच्छादित करते और ‘परमबुद्धिमान् शान्तस्वरूप महान् देव शिव को नमस्कार है’ इत्यादि नामों द्वारा महादेव शिव की स्तुति करते थे।

इस प्रकार वे दोनों अपनी भीगी जटाओं में जल धारण करके साक्षात् गङ्गाधर महादेव के दो विग्रहों के समान शोभा पाते थे । तदनन्तर उन दोनों बलवान् वीरोंने अपने घर जाकर पिता के चरण पकड़े, पिता के सखा मित्रसह के पैर छुये और माता के चरणों में प्रणाम किया । परम बुद्धिमान् धर्मात्मा जनार्दन ने भी दीर्घकालतक अध्ययन करके योगयुक्त होकर सम्पूर्ण विद्याओं में पारङ्गत योग्यता प्राप्त की । वह अपनी इन्द्रियों को वश में करके ब्रह्मतत्त्व के चिन्तन में तत्पर रहकर नित्य-निरन्तर इन्द्रियों के प्रेरक, रेशमी पीताम्बरधारी भगवान् विष्णु को उपासना करता था ।

सर्वे ते यज्ञनिरताः पञ्चयज्ञपरास्तथा ।
स्वदारनिरताः सर्वे गुरुशुश्रूषणे रताः।
धर्म एव परं श्रेय इति ते मेनिरे नृप ॥

हंस और डिम्भक के विवाह हो गये, फिर धर्मात्मा जनार्दन ने भी पत्नी का पाणिग्रहण किया । वे सब के सब यज्ञमें तत्पर, पञ्चयज्ञपरायण और अपनी ही पत्नी में अनुरक्त रहकर गुरुजनोंकी सेवामें संलग्न रहते थे। वे यह मानते थे कि ‘धर्म ही परम कल्याण करने वाला है’ ।

हंस और डिम्भक धर्म परायण क्षत्रिय भाई थे जो भगवान शिव के अंश से जन्मे थे। उन्होंने शास्त्रीय विधि से अपनी-अपनी पत्नी से विवाह किया था और वो धर्म को सर्वोपरि मान कर जीवन निर्वाह करते थे।

शेष अगले भाग में..

ॐ नमः शिवाय

ISD News Network February 1, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bhagvan shankar, hans dimbak, Mahabharat, neelkanth, shweta purohit

Related

तुलसी लीलामृत (भाग – ४)

श्वेता पुरोहित। (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसी दासजी की मुख्यतः श्रीमद...

February 1 2024

चाणक्य नीति

श्वेता पुरोहित। श्लोकेन वा तदर्द्धन तदर्धार्धाक्षरेण वा।अबन्ध्यं दिवसं कुर्याद् दानाध्ययनकर्मभि...

February 1 2024

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और अनुयायियों के साथ गालीगलौज व अभद्रता

‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती १००८...

February 1 2024

शुक जन्म की कथा

श्वेता पुरोहित- यं प्रव्रजन्तमनुपेतमपेतकृत्यं द्वैपायनो विरहकातर आजुहाव।पुत्रेति तन्मयतया तरवोऽभिनेदु- स्तं...

February 1 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?