संदीप देव । Kurukshetra Gurukulam Foundation-KGF से हमने आदि शंकराचार्य और उनके द्वारा सनातन धर्म के पुनर्जागरण पर कोर्स संचालित किया था, जिसमें 70 सनातनियों को मैंने हिंदी में और Kamal Rawat जी ने अंग्रेजी में पढ़ाया और प्रशिक्षण प्रदान किया था। बाद में इन सभी को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया था।
इन्हीं विद्यार्थियों में से एक हैं पंडित रमाकांत पौराणिक। रमाकांत जी मध्यप्रदेश के दमोह में आदि शंकराचार्य जी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने इस कार्यक्रम के कवरेज की अखबार की कटिंग के साथ यह मैसेज भेजा है:- “आपके संस्थान से आदि शंकराचार्य और सनातन का पुनर्जागरण कोर्स करने का परिणाम है कि आज शंकराचार्य जी के विषय पर हम कुछ बोल सकते हैं।”



यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि हमने #KGF से जो एक कोर्स संचालित किया, वह सनातनियों में इतना आत्मविश्वास भर रहा है कि वह मंच से आदि शंकराचार्य पर धारा प्रवाह बोल सकते हैं। विधर्मियों से शास्त्रार्थ कर सकते हैं। एक शिक्षक के रूप में मुझे अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है।
आगे मैं सनातन धर्मियों को सभी शास्त्रों को मिलाकर शास्त्रार्थ सिखाने के लिए एक कंप्लीट कोर्स पर काम कर रहा हूं। इसे पढ़ाने के साथ-साथ शास्त्रार्थ करा कर इसका प्रशिक्षण मैं दूंगा।
इसे पढ़कर हर सनातनी विधर्मियों और म्लेच्छों के कुतर्क को आसानी से काट सकता है। ‘केरला स्टोरी’ फिल्म में हमने देखा था कि कैसे धर्म से कटे हिंदू बेटियों को म्लेच्छ आसानी से शब्दजाल में फंसा कर उसका धर्मांतरण कर देते हैं। इसी तरह नव-बौद्धवादी हमारे शास्त्रों के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप कर हिंदुओं के आत्मविश्वास पर चोट कर रहे हैं। KGF से शास्त्रार्थ का कोर्स पढ़ने वाले बड़ी आसानी से इन सभी को धाराशयी कर सकेंगे, यह मेरा विश्वास है।
ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी लोग सशरीर उपस्थित होकर शास्त्रार्थ कर सकें इसके लिए एक ‘रामायण स्टूडियो’ का निर्माण लोगों के सहयोग से दिल्ली में करने जा रहा हूं, जहां हर महीने के आखिरी शनिवार-रविवार देश भर से सनातनी आकर कार्यशाला में भाग लेंगे और शास्त्रार्थ सीखेंगे।
इसके अलावा टूटते आपसी रिश्ते और परिवार को बनाए रखने के लिए भी रामायण के आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘रामायण स्टूडियो’ से संचालित किया जाएगा। परिवार सनातन धर्म की प्राथमिक ईकाई है और आज सबसे अधिक आघात हिंदू परिवार व्यवस्था पर ही किया जा रहा है। परिवार बचाए बिना आप राष्ट्र को नहीं बचा सकते।
मेरे जीवन का यह आखिरी लक्ष्य है कि सनातन धर्म शास्त्रों को आज की भाषा में आज के समय के हिसाब से सनातनियों को पढ़ा सकूं, उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर सकूं। इसमें शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र का प्रशिक्षण भी शामिल है। आत्मरक्षा केन्द्र की स्थापना भी बाद में किया जाएगा।
