By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: हंस और डिम्भक की कथा – भाग १५
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » हंस और डिम्भक की कथा – भाग १५
सनातन हिंदू धर्म

हंस और डिम्भक की कथा – भाग १५

ISD News Network
By ISD News Network 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। श्रीकृष्ण और विचक्रका घोर युद्ध तथा विचक्रका वध वैशम्पायनजी कहते हैं – इसी बीच में वहाँ द्वन्द्वयुद्ध होने लगा। शार्ङ्गधन्वा गदाधारी श्रीकृष्ण ने विचक्र के साथ युद्ध आरम्भ कर दिया। बलभद्र ने हंस के साथ और सात्यकि ने डिम्भक के साथ लोहा लिया। नरभक्षी हिडिम्ब वसुदेव तथा उग्रसेन के साथ युद्ध करने लगा। किसी के सामने दीनता न प्रकट करने वाले शेष वीर शेष योद्धाओं के साथ जूझने लगे।

भगवान् श्रीकृष्ण ने दैत्य की छाती में तिहत्तर (७३) बाण मारे। उन बाणों की धार बड़ी तीखी थी। उन्होंने रणभूमि में विस्मय प्रकट करते हुए उस दैत्य पर प्रहार किया था। तब उस दानव ने भी अपने श्रेष्ठ धनुष को कान तक खींचकर एक सुदृढ़ और पैने बाण से देवदेवेश्वर भगवान् श्रीकृष्ण की छाती में शचीपति इन्द्र के देखते-देखते प्रहार किया।

वक्षःस्थल में उसके बाण की चोट खाकर भगवान् जनार्दन विष्णु रक्त वमन करने लगे, ठीक उसी तरह जैसे सृष्टि के आदिकाल में उन्होंने प्रजावर्ग को अपने मुख से प्रकट किया था। तदनन्तर कुपित हुए भगवान् हृषीकेश ने एक क्षुरप्र से उस दानव की ध्वजा काट डाली, फिर उसके चारों घोड़ों को मारकर तीन बाणों से सारथि को भी काल के गाल में डाल दिया। तदनन्तर तारकामय संग्राम की भाँति उन्होंने अपना महान् शङ्ख बजाया। तब क्रोध से मूच्छित हुए उस दानव ने सहसा रथ से उछलकर एक दुःसह शक्तिशालिनी एवं महाभयंकर गदा हाथ में ले ली और उसके द्वारा उस दैत्यराज ने पहले तो श्रीकृष्ण के किरीटपर आघात किया, फिर उनके ललाट में चोट पहुँचायी। तत्पश्चात् वह जोर-जोर से सिंहनाद करने लगा। इसके बाद उस दानव ने एक बहुत बड़ी शिला उठायी और उसे दस बार घुमाकर भगवान् श्रीकृष्ण की छातीपर दे मारा। उस शिला को अपनी ओर आते देख भगवान् श्रीकृष्ण ने हाथ से पकड़ लिया और उसी से उस दैत्य पर आघात किया। उस प्रहार से पीड़ित हो वह दैत्य प्राणहीन-सा हो गया और लम्बी साँस-सा खींचता हुआ पृथ्वी पर गिर पड़ा।

तदनन्तर होश में आकर वह दैत्य कुपित हो उठा। क्रोध से उसकी आभा दुगुनी हो गयी। उसने भयंकर परिघ लेकर भगवान् जनार्दन से इस प्रकार कहा – ‘गोविन्द ! इस परिघ से मैं तुम्हारा सारा घमंड चूर्ण किये देता हूँ। उन दिनों जब देवासुर-संग्राम हो रहा था, तुम मेरा पराक्रम जान चुके हो। जनार्दन ! वे ही दोनों मेरी विशाल भुजाएँ हैं और वही मैं हूँ। वीर! तुम मेरे बल को जान चुके हो तो भी मुझसे युद्ध करते हो। महाबाहो ! मेरी भुजाओं से छूटे हुए इस परिघ को रोको तो सही। ऐसा कहकर उस दैत्य ने सब लोगों के देखते- देखते शङ्ख, चक्र और गदा धारण करनेवाले देवदेवेश्वर जगदीश्वर श्रीकृष्ण पर वह परिघ चला दिया।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

भगवान् श्रीकृष्ण ने उस परिघ को हाथ से पकड़ लिया और ‘अब तू शीघ्र ही मारा जायगा’ ऐसा कहते हुए उन्होंने अपनी तीखी तलवार से उस परिघ के टुकड़े- टुकड़े कर डाले। तब उस दैत्यराज ने सौ शाखा और बहुत ऊँची शिखा वाले एक विशाल वृक्ष को उखाड़कर उसे विस्तृत यश वाले भगवान् श्रीकृष्ण पर दे मारा। माधव श्रीकृष्ण ने अपनी तलवार से उस वृक्ष को भी तिल-तिल कर के काट डाला। इस प्रकार उस दैत्य के साथ चिरकालतक क्रीड़ा करके भगवान् महाविष्णु ने उस समय उसे मार डालने की इच्छा की और एक तीखा बाण हाथ में लेकर उसे आग्नेयास्त्र से संयुक्त करके उसके द्वारा उस दैत्यपर आघात किया।

उस बाण ने सब लोगों के देखते-देखते दैत्य को जलाकर भस्म कर दिया और पहले की भाँति वह शीघ्र ही भगवान्के हाथ में चला गया। फिर मरने से बचे हुए दैत्य दसों दिशाओं में भागते हुए महासागर को चले गये। वे अब भी वहाँ से लौट नहीं रहे हैं।

जय श्री हरि

शेष अगले भाग में…

ISD News Network February 14, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: http://hans dimbak, Mahabharat, Sanatan dharma, sanatan hindu dharm, sanatan sanskriti, shweta purohit

Related

॥ श्री हनुमते नम: ॥

श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – ३)...

February 14 2024

सबसे पुरातन प्राणी कौन?

श्वेता पुरोहित। सबसे पुरातन प्राणी कौन? एक बार ऋषियों तथा...

February 14 2024

अथ श्री दुर्गा सप्तशती भाषा ग्यारहवाँ अध्याय

श्वेता पुरोहित। श्री दुर्गा सप्तशती ॥ॐ नमश्चण्डिकायै नमः॥ ग्यारहवाँ अध्याय(देवताओं...

February 14 2024

धनुर्विद्या का अद्भुत चमत्कार

श्वेता पुरोहित। (धनुर्विद्या का अद्भुत चमत्कार ) द्रोणाचार्य भरद्वाज मुनि...

February 14 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?