गिरधारी लाल गोयल। संघ आजतक एक भी इतिहासकार भी पैदा नही कर सका, ना ही
इतिहास का ऐसा संकलन ही हो पाया, जिससे कि राइटेस्ट कैम्प, लेफ्टिस्ट प्रोपोगंडा को जवाब दे सके, संघ वाले कैसा भी काउंटर नैरेटिव देने में असमर्थ रहे हैं
ऐसा नहीं है कि संघ ने प्रयास नहीं किया
ऐसे ही एक प्रयास में संघ द्वारा अपने प्रचारक बालमुकुंद पांडेय को इतिहास संकलन योजना का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया
लेकिन इनके नेतृत्व में आजतक कोई इतिहासकार या राष्ट्रवादी इतिहासकार तो स्थापित नही हो पाया, लेकिन इन महाशय की उपस्थिति में ICHR, MAKAIAS व अन्य एजेंसीज में इतिहास संकलन योजना के कार्यक्रम के माध्यम से करोड़ों के व्यय द्वारा व
विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर व प्रोफेसर्स की नियुक्तिओं में करोड़ो रूपये बनाने के चर्चे जरूर फैल रहे हैं ।

इस धन से इन्होने अपने गाँव (कुशीनगर जिले में स्थित) में करोड़ों की लागत का एक स्कूल अपने परिवार ने नाम से खोला है ।
चर्चा है कि विश्वविद्यालयों के इतिहास विभागों व इतिहास विद्यालय में इतिहास विषयों की नियुक्तियों में बालमुकुंद पांडेय ही अंतिम संस्तुति देते हैं।
संघ के ये प्रचारक अब संगठन का कार्य न करते हुए, संस्थाओं के माध्यम के कार्यक्रमो व नियुक्तिओं में धन की उगाही करते है।
उस धन से स्कूल कॉलेज व विश्वविद्यालय व थिंक टैंक खोल रहे है। मतलब अब प्रचारक पब्लिक फंड का अधा-धुंध दोहन कर रहे है। उन्ही के कार्य हो रहे है जो धन दे सकता है।

बालमुकुंद पाण्डेय द्वारा किये गए खेलों में एक है,
उन्होंने JNU हिस्ट्री सेन्टर प्रोफेसर उमेश कदम, जो कि घोर एन्टी-हिन्दू है व एन्टी नेशनल व ब्रेकिंग इंडिया फोर्सेज में एक्टिव रहे,को भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ एजूकेशन के अंतर्गत स्वायत्त एजेंसी “भारतीय इतिहास शोध परिषद” ICHR में सेक्रेटरी बनाया
जब बालमुकंद जी से एक कार्यकर्त्ता ने पूछा की ऐसा क्यों किया तो बालमुकुंद जी ने बताया कि उमेश कदम की नियुक्ति सुनील आम्बेकर जी ने करवाई है
और बाद में उसी उमेश क़दम को आर्थिक अनियमितताओं के कारण ICHR से त्यागपत्र देना पड़ा
तो ये हाल हैं….
पहले वामियों ने ICHR को लूटा अब Sangh के Modified प्रचारक ICHR को लूट रहे हैं।
साभार
