देवाधिदेव भगवान महादेव शिव व जगदजननी मां जगदम्बा की कृपा से आपको यह सूचित करते हुए मुझे अति हर्ष हो रहा है कि आप सभी के सहयोग से निर्मित हुए धातु के विशाल और भव्य शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद में पारद शिवलिंग के समीप होनी निश्चित की गई है।
यह शिव परिवार महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के सनातन धर्म और सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के संकल्प को पूर्ण करने के लिए शिवशक्ति धाम डासना में विराजित हो रहा है। वस्तुतः मां और महादेव की कृपा से शिवशक्ति धाम डासना में होने वाली प्रत्येक पूजा और अनुष्ठान का लक्ष्य सम्पूर्ण मानवता सहित सनातन धर्म की रक्षा और भक्तगणों की सात्विक मनोकामना की पूर्ति होता है।
जगदम्बा महाकाली डासना वाली के घर में विराजित होकर शिव परिवार सृष्टि के अंत तक सनातन धर्म सहित सम्पूर्ण मानवता और आप सभी की संतानों की रक्षा करेगा। यह एक दुर्लभ धार्मिक घटना है।इसमें आपकी उपस्थिति आपके पुण्य में अक्षय वृद्धि करेगी।
अतः आपसे प्रार्थना है कि समय से उपस्थित होकर उचित सहयोग करने की कृपा करें। मां और महादेव सदैव आपकी और आपके परिवार की रक्षा करें।
निवेदक:जगदम्बा महाकाली डासना वाली का परिवार
