By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ‘ब्रह्म का साधारणीकरण ही ब्रज है’: संत रमेश बाबा के गो लोक गमन पर योगी के शोक संदेश से आहत ब्रज, विनीत नारायण ने पत्र लिख व्यवस्था को आईना दिखाया!
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » अस्मितावाद » ‘ब्रह्म का साधारणीकरण ही ब्रज है’: संत रमेश बाबा के गो लोक गमन पर योगी के शोक संदेश से आहत ब्रज, विनीत नारायण ने पत्र लिख व्यवस्था को आईना दिखाया!
अस्मितावाद

‘ब्रह्म का साधारणीकरण ही ब्रज है’: संत रमेश बाबा के गो लोक गमन पर योगी के शोक संदेश से आहत ब्रज, विनीत नारायण ने पत्र लिख व्यवस्था को आईना दिखाया!

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो, वृंदावन। ब्रज के अनन्य उपासक और विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज के निकुंज लीला में प्रवेश के बाद जहां समूचा ब्रजमंडल वियोग और अश्रुओं में डूबा है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक शोक संदेश ने ब्रज के मर्म, रसिक परंपरा और सनातन की विविध भाव-धाराओं को लेकर एक गंभीर वैचारिक बहस छेड़ दी है।

प्रख्यात खोजी पत्रकार और ब्रज संस्कृति के अनन्य सेवी विनीत नारायण ने मुख्यमंत्री को एक अत्यंत मार्मिक और आलोचनात्मक पत्र लिखकर चेताया है कि राजसत्ता और उसके नौकरशाह सनातन की असीम गहराइयों और स्थानीय भाव-लीलाओं को समझे बिना किस तरह ब्रज की मर्यादाओं का अवमूल्यन कर रहे हैं।

विनीत नारायण ने पत्र में पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी शोक संदेश बाबा की आध्यात्मिक गरिमा और ब्रज के रसिक संतों की मान्यताओं के सर्वथा विपरीत है। मुख्यमंत्री ने संदेश में लिखा था— ”प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।”

पत्र में सीधा और मर्मभेदी प्रश्न उठाया गया है: “बाबा सारा जीवन एकमात्र श्रीराधारानी को भजते रहे और एकादशी के पावन दिन उन्हीं के धाम में समाहित हो गए। ऐसे में उन्हें प्रभु श्रीराम के परमधाम भेजने की प्रार्थना का क्या औचित्य है?” विनीत नारायण ने रेखांकित किया कि यह संदेश किसी आम देहावसान जैसा रूढ़िवादी औपचारिकता मात्र बनकर रह गया है। ब्रज के रसिक संतों के लिए सद्गति या परमधाम की याचना नहीं की जाती, बल्कि यह आर्तनाद होता है कि— ‘बाबा महाराज गोलोक वृंदावन से हम सब पर अपनी कृपा वृष्टि करें।’

More Read

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?
‘इजरायल की तर्ज पर बने सनातन वैदिक राष्ट्र’: यति नरसिंहानंद ने किया ‘मुस्लिम मुक्त राष्ट्र’ अभियान का ऐलान, देश भर के संतों को भेजा पत्र!
राम मंदिर ट्रस्ट को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने भेजा मानहानि व अदालती अवहेलना का लीगल नोटिस।

अब्राहमिक एकरूपता नहीं, लीला वैचित्री है सनातन

विनीत नारायण ने मुख्यमंत्री के सलाहकारों और ब्रज में तैनात शासन के प्रतिनिधियों की समझ पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वे सरकार की शुरुआत से ही मुख्यमंत्री को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

सनातन धर्म किसी अब्राहमिक विचार की तरह एकरूपता में नहीं बंधा, बल्कि इसमें विभिन्न भावों का वैविध्य और लीला वैचित्री है। ब्रज लीला, अयोध्या लीला और भोलेनाथ की काशी लीला के बीच गहरा शास्त्रीय और दार्शनिक भेद है।

उन्होंने शासन के आरंभिक दिनों की घटना को याद दिलाते हुए लिखा कि कैसे सरकार ने बरसाना की विश्वप्रसिद्ध रंगीली होली में श्री राधारानी और रसिकबिहारीलाल के स्वरूपों को हेलीकॉप्टर से उतारने का तुगलकी फैसला ले लिया था। तब पूरे ब्रजवासी आहत और विचलित हो उठे थे। विनीत नारायण ने पर्चे बंटवाकर गुहार लगाई थी कि ब्रज की मर्यादा को न तोड़ा जाए:

दशकों से #ब्रज के वनों, पर्वतों, सरोवरों, #यमुना जी और श्री राधाकृष्ण भगवान की दिव्य लीलास्थलियों के संरक्षण में जुटे रहे परम गौ सेवी, #श्रीजी के लाड़ले, हम सबके और द ब्रज फाउंडेशन के प्रेरणा स्रोत मान मंदिर #बरसाना के विरक्त संत श्री रमेश बाबा आज गोलोक वृंदावन पधार गए। वे हम… pic.twitter.com/I3VifcIww4

— Vineet Narain (@NarainVineet) October 6, 2026

“हमारे ठाकुर ब्रज में नंगे पैर गैया चराते हैं, काली कमली ओढ़ते हैं, मोर पंख और वनमाला धारण कर बाँसुरी बजाते हैं। जैसा बाबा महाराज सदैव स्मरण कराते थे— ‘ब्रह्म का साधारणीकरण ही ब्रज है।’ यहाँ ठाकुर ग्वारिया भाव में विराजते हैं, वे पुष्पक विमान से विचरण नहीं करते, जैसा अयोध्या में प्रभु श्री राजाराम करते हैं।”

तब मुख्यमंत्री ने पत्र का मान रखते हुए हेलीकॉप्टर से स्वरूप उतारने का निर्णय वापस ले लिया था, जो एक स्वागत योग्य कदम था।

गोवर्धन में 34 फीट ऊंचे संकर्षण भगवान का 8 वर्षों से अपमान

पत्र में प्रशासनिक असंवेदनशीलता का दूसरा ऐसा काला अध्याय उजागर किया गया है, जो किसी भी श्रद्धालु का कलेजा चीर दे। वर्ष 2018 में गोवर्धन के संकर्षण कुंड और रुद्र कुंड पर प्रतिष्ठित विग्रहों के घोर अनादर का मामला उठाते हुए उन्होंने लिखा कि आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन ने इसका कोई प्रायश्चित नहीं किया है।

श्रीमद्भागवतम् जिनके यशगान से भरा पड़ा है, उन्हीं संकर्षण भगवान के 34 फीट ऊंचे—ब्रज के सबसे बड़े—विग्रह को पिछले आठ वर्षों से शासन ने मल-मूत्र के पोखर और कूड़े-कचरे के ढेर के बीच उपेक्षित छोड़ रखा है। उल्लेखनीय है कि इस दिव्य विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा 2018 में हैदराबाद के पूज्य संत श्री चिन्ना जीयर स्वामी जी और सैकड़ों पुजारियों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से कराई गई थी।

ठीक ऐसा ही घोर अपमान रुद्र कुंड में स्थापित काशी विश्वनाथ जी के विग्रह का किया गया, जिसे काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) के श्रीमहंत, पुजारियों और काशीवासियों ने वैदिक अनुष्ठान से प्राण-प्रतिष्ठित किया था। सत्ता के पहरे में आराध्यों का ऐसा तिरस्कार ब्रज के सांस्कृतिक इतिहास में अभूतपूर्व पीड़ा का सबब बना हुआ है।

कांट्रेक्टर–कंसल्टेंट मॉडल से संस्कृति का उद्धार असंभव

विनीत नारायण ने भावुक होते हुए लिखा कि ब्रज के नैसर्गिक और आध्यात्मिक संरक्षण के लिए उन्होंने चार बार मुख्यमंत्री के साथ गंभीर बैठकें कीं और निष्काम भाव से सुझाव दिए, किंतु शासन ने कभी उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। बाबा महाराज के संस्कार में आए संतों और ब्रजवासियों ने नम आंखों से कहा कि बाबा के आदेश पर विनीत नारायण ने अपना संपूर्ण जीवन ब्रज की संस्कृति को संवारने में समर्पित किया है; स्वयं बाबा महाराज ने अंतिम समय में कहा था— “ब्रज सजाने की तुम्हारी लगन अटूट है।”

पत्र में विकास की आधुनिक अंधदौड़ पर तीखी आलोचना करते हुए बाबा के उस शाश्वत विचार को उद्धृत किया गया है:

“सांस्कृतिक मानबिंदुओं का संरक्षण तो राजसत्ताओं के द्वारा ही संभव हुआ है, परंतु उस संरक्षण के अंतर्गत होने वाला कार्य केवल निष्ठावान और मर्म को गहराई से समझने वालों को ही सौंपा जाना चाहिए।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘कांट्रेक्टर और कंसल्टेंट’ वाला बाजारीकरण का विकास सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं ला सकता। यदि सरकार ने ‘द ब्रज फाउंडेशन’ के जमीनी अनुभवों का लेशमात्र भी सम्मान किया होता, तो मथुरा को आवंटित अपार धनराशि से ब्रज का पुरातन, अलौकिक और नैसर्गिक स्वरूप बहुत हद तक पुनर्जीवित हो गया होता, जैसा कि फाउंडेशन ने अपने सीमित संसाधनों से समूचे ब्रज में साकार करके दिखाया है।

@myogiadityanath @myogioffice आदरणीय मुख्यमंत्री जी !
राधे राधे !
ब्रज की बहुमूल्य धरोहर, विरक्त संत, ब्रज सेवा के लिए हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे प्रातः स्मरणीय श्री रमेश बाबा की अंत्येष्टि में ये देखकर बहुत पीड़ा हुई कि इस ऐतिहासिक पल में मथुरा प्रशासन और उत्तर प्रदेश ब्रज…

— Vineet Narain (@NarainVineet) October 7, 2026

विरासत सहेजने के लिए मांग

विनीत नारायण ने स्मरण कराया कि जिस प्रकार भारत सरकार ने ‘हृदय योजना’ के अंतर्गत ‘द ब्रज फाउंडेशन’ को ‘ब्रज एंकर’ का दायित्व सौंपा था, उसी तर्ज पर ‘उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद’ के तहत भी यह पद आधिकारिक रूप से दिया जाना चाहिए, ताकि ब्रज के आगामी कार्य सनातन चेतना और ब्रज-संस्कृति की सही समझ के साथ पूरे हो सकें।

पत्र के अंत में विनीत नारायण ने लिखा कि बाबा महाराज के विरह में, भारी मन और सहज भाव से उन्होंने ब्रज और ब्रजवासियों के आत्मसम्मान की रक्षा हेतु यह पत्र लिखा है। उन्होंने आशा जताई कि मुख्यमंत्री बिना किसी राग-द्वेष के इन विषयों की संवेदनशीलता पर चिंतन करेंगे और ब्रज की आस्था को अफसरों की अज्ञानता की भेंट चढ़ने से बचाएंगे।

ISD News Network October 8, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Braj, Saint Ramesh Baba, Saint Ramesh Baba's passing, universalization, Vineet Narain, yogi aadityanath

Related

इजरायल को बदनाम करने के लिये अपने ही अस्पताल को ध्वस्त करने वाले मानवता के सबसे खतरनाक शत्रु-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

आज शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े...

October 20 2023

यज्ञ, दान और तप को जीवन में उतरना ही मानव कल्याण और धर्म रक्षा का एकमात्र मार्ग-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

आज श्री महाकाली पीठ मुरादनगर में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद...

October 8 2026

अविमुक्तेश्वरानंद जी के विरुद्ध हो रहा षड्यन्त्र शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती जी महाराज

जो असली होंगे वे अविमुक्तेश्वरानंद जी के पक्ष में आयेंगे...

October 8 2026

अखाड़ा परिषद का इतिहास

February 21 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Events and Activities

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी

November 4, 2026
खोजी आलेख

यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?

October 7, 2026
अस्मितावाद

‘इजरायल की तर्ज पर बने सनातन वैदिक राष्ट्र’: यति नरसिंहानंद ने किया ‘मुस्लिम मुक्त राष्ट्र’ अभियान का ऐलान, देश भर के संतों को भेजा पत्र!

August 19, 2026
अस्मितावादन्यायपालिका

राम मंदिर ट्रस्ट को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने भेजा मानहानि व अदालती अवहेलना का लीगल नोटिस।

July 25, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?