गाजियाबाद (विशेष संवाददाता): शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से ‘मुस्लिम मुक्त सनातन वैदिक राष्ट्र’ के निर्माण की मुहिम की औपचारिक घोषणा की है। आरडीसी राजनगर में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म और हिंदू समाज के अस्तित्व की रक्षा के लिए अब इजरायल की तर्ज पर एक अलग वैदिक राष्ट्र का निर्माण ही एकमात्र समाधान बचा है।
संतों को एकजुट करने के लिए देशव्यापी अभियान इस अभियान को गति देने के लिए यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्यों का एक प्रतिनिधिमंडल देश भर के प्रमुख हिंदू धर्मगुरुओं से संपर्क साधेगा। उनके शिष्य यति यतींद्रानंद गिरी महाराज का संदेश और एक विस्तृत पत्र देश के सभी संतों तक व्यक्तिगत रूप से पहुँचाएंगे। इस पत्र में इस्लामिक जिहाद की चुनौतियों और हिंदू समाज के भविष्य के संदर्भ में धर्मगुरुओं से गंभीर चिंतन और सहयोग का आह्वान किया गया है।
प्रेस वार्ता में श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर की पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी तथा अनिल यादव (छोटे नरसिंहानंद) भी उपस्थित रहे। घोषणा के अनुसार, महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी इस पूरे विषय और अभियान को अंतरराष्ट्रीय पटल पर ले जाने का दायित्व संभालेंगी।
‘राजनीति पर भरोसा आत्मघाती‘: यति नरसिंहानंद प्रेस वार्ता के दौरान यति नरसिंहानंद ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक दल हिंदुओं को झूठे आश्वासनों में उलझाए रखते हैं, जबकि उनके बच्चे विदेशों में सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक नेतृत्व पर भरोसा करना सनातन धर्म और वंश को विनाश की ओर धकेलने जैसा है।
देशभर के संतों के नाम खुला पत्र: मुख्य बिंदु प्रेस वार्ता के साथ ही यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा भारतवर्ष के संतों को प्रेषित पत्र भी जारी किया गया, जिसमें उन्होंने जनसंख्या संतुलन और भविष्य के जनसांख्यिकीय बदलावों को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं:
*वैदिक राष्ट्र की अनिवार्यता: पत्र में तर्क दिया गया है कि दुनिया भर में ईसाइयों, मुस्लिमों और बौद्धों के अपने देश हैं तथा 90 लाख की आबादी वाला इजरायल पूरे स्वाभिमान से यहूदियों के हितों की रक्षा करता है। वहीं, लगभग 100 करोड़ सनातनियों के पास अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए कोई समर्पित राष्ट्र नहीं है।
*अस्तित्व का संकट: उन्होंने पत्र में आगाह किया कि यदि जनसांख्यिकीय बदलावों के कारण राजनीतिक नियंत्रण बदला, तो हिंदू समाज को व्यापक नरसंहार, मतांतरण और विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है।
*धर्मगुरुओं से मार्गदर्शन: यति नरसिंहानंद ने संतों से अपील की कि वे समाज को जातियों और पंथों के विभाजन से ऊपर उठाकर धर्म रक्षा के लिए प्रेरित करें और इस अभियान की भावी रणनीति के लिए अपने लिखित सुझाव भेजें।
