By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: महर्षि अगस्त्य की कथा – भाग ५
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » महर्षि अगस्त्य की कथा – भाग ५
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि अगस्त्य की कथा – भाग ५

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। महर्षि अगस्त्य ने समुद्र के सारे जल को पीकर महासागर को जलशून्य कर दिया भगवान् विष्णु की कही बात सुनकर देवता ब्रह्माजी की आज्ञा ले अगस्त्य के आश्रम पर गये।

महर्षि अगस्त्य

देवताओं को देख कर मित्रावरुण नन्दन अगस्त्य ने पूछा – ‘देवताओ! आपलोग किसलिए यहाँ पधारे हैं और मुझसे कौन सा वर चाहते हैं?’ उनके इस प्रकार पूछने पर इन्द्र को आगे करके सब देवताओं ने हाथ जोड़कर मुनि से कहा –

‘महात्मन् ! हम आपके द्वारा यह कार्य सम्पन्न कराना चाहते हैं कि आप सारे महासागर के जल को पी जायँ। तदनन्तर हमलोग देवद्रोही कालेय नामक दानवों का उनके बन्धु-बान्धवों सहित वध कर डालेंगे ‘।

दैत्यों का एक अत्यन्त भयंकर दल है जो कालेय नाम से विख्यात है। उन दैत्यों ने वृत्रासुर का सहारा लेकर सारे संसार में तहलका मचा दिया था। इन्द्रदेव के द्वारा वृत्रासुर को मारा गया देख वे अपने प्राण बचाने के लिये समुद्र में जाकर छिप गये हैं।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

नाक और ग्राहों से भरे हुए भयंकर समुद्र में घुसकर वे सम्पूर्ण जगत्का संहार करने के लिये रात में निकलते तथा वहाँ बसे ऋषियों की हत्या करते हैं। उन दानवों का संहार नहीं किया जा सकता; क्योंकि वे दुर्गम समुद्र के आश्रय में रहते हैं। अतः हमको समुद्र को सुखाने की आवश्यकता है।

आपके सिवा दूसरा कौन है जो समुद्र के पूरे जल का सेवन करने में समर्थ हो । समुद्र को सुखाये बिना वे दानव काबू में नहीं आ सकते।देवताओं का यह कथन सुनकर महर्षि अगस्त्य ने कहा – ‘बहुत अच्छा’ मैं आप लोगों का मनोरथ पूर्ण करूँगा । इससे सम्पूर्ण लोकों को महान् सुख प्राप्त होगा।

ऐसा कहकर अगस्त्य जी देवताओं तथा तपःसिद्ध ऋषियों के साथ नदीपति समुद्र के तटपर गये। उस समय मनुष्य, नाग, गन्धर्व, यक्ष और किन्नर सभी उस अद्भुत दृश्य को देखने के लिये उन महात्मा के पीछे चल दिये।

फिर वे सब लोग एक साथ भयंकर गर्जना करनेवाले समुद्र के समीप गये, जो अपने उत्ताल तरंगोंद्वारा मानो नृत्य कर रहा था; और वायु के द्वारा उछलता-कूदता-सा जान पड़ता था।

वह फेनों के समुदाय द्वारा मानो अपनी हास्यछटा बिखेर रहा था; और कन्दराओं से टकराता सा जान पड़ता था। उसमें नाना प्रकार के ग्राह आदि जलजन्तु भरे हुए थे, तथा बहुत-से पक्षी निवास करते थे। अगस्त्यजी के साथ देवता, गन्धर्व, बड़े-बड़े नाग और महाभाग ऋषिगण सभी महासागर के तटपर जा पहुँचे।

समुद्र के तटपर जाकर मित्रावरुण नन्दन भगवान् अगस्त्यमुनि वहाँ एकत्र हुए देवताओं तथा समागत ऋषियोंसे बोले – ‘मैं लोकहित के लिये समुद्र का जल पी लेता हूँ। फिर आपलोगों को जो कार्य करना हो उसे शीघ्र पूरा कर लें’।

अपनी मर्यादा से कभी च्युत न होनेवाले मित्रा- वरुण-कुमार अगस्त्यजी कुपित हो सब लोगों के देखते- देखते समुद्र को पीने लगे। उन्हें समुद्र-पान करते देख इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता बडे विस्मित हुए और स्तुतिया द्वारा उनका समादर करने लगे।

‘लोकभावन महर्षे! आप हमारे रक्षक तथा सम्पूर्ण लोकों के विधाता हैं। आपकी कृपा से अब देवताओं सहित सम्पूर्ण जगत् विनाश को नहीं प्राप्त होगा’।

इस प्रकार जब देवता महात्मा अगस्त्य की प्रशंसा कर रहे थे, सब ओर गन्धर्वों के वाद्यों की ध्वनि फैल रही थी और अगस्त्यजीपर दिव्य फूलों की बौछार हो रही थी, उसी समय अगस्त्यजी ने सम्पूर्ण महासागर को जलशून्य कर दिया ।

उस महासमुद्र को निर्जल हुआ देख सब देवता बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने अपने दिव्य एवं श्रेष्ठ आयुध लेकर अत्यन्त उत्साह से सम्पन्न हो दानवों पर आक्रमण किया। महान् बलवान् वेगशाली और महाबुद्धिमान् देवता जब सिंहगर्जना करते हुए दैत्यों को मारने लगे उस समय वे उन वेगवान् महामना देवताओं का वेग न सह सके। देवताओं की मार पड़ने पर दानवों ने भी भयंकर गर्जना करते हुए दो घड़ीतक उनके साथ घोर युद्ध किया।

उन दैत्यों को शुद्ध अन्तःकरण वाले मुनियों ने अपनी तपस्या द्वारा पहले से ही दग्ध-सा कर रखा था, अतः पूरी शक्ति लगाकर अधिक-से-अधिक प्रयास करने पर भी देवताओं द्वारा वे मार डाले गये। सोने की मोहरों की मालाओं से भूषित तथा कुण्डल एवं बाजूबंद धारी दैत्य वहाँ मारे जाकर खिले हुए पलाश के वृक्षों की भाँति अधिक शोभा पा रहे थे। मरने से बचे हुए कुछ कालेय दैत्य वसुन्धरा देवी को विदीर्ण करके पाताल में चले गये।

सब दानवों को मारा गया देख देवताओं ने नाना प्रकार के वचनों द्वारा मुनिवर अगस्त्यजी का स्तवन किया और यह बात कही – आपकी कृपा से समस्त लोकों ने महान् सुख प्राप्त किया है; क्योंकि क्रूरतापूर्ण पराक्रम दिखानेवाले कालेय दैत्य आपके तेजसे दग्ध हो गये । ‘मुने ! आपकी बाँहें बड़ी हैं। आप नूतन संसार की सृष्टि करने में समर्थ हैं। अब आप समुद्र को फिर भर दीजिये। आपने जो इसका जल पी लिया है उसे फिर इसी में छोड़ दीजिये ‘।

उनके ऐसा कहने पर मुनिप्रवर भगवान् अगस्त्य ने वहाँ एकत्र हुए इन्द्र आदि समस्त देवताओं से उस समय यों कहा – ‘देवगण! वह जल तो मैंने पचा लिया, अतः समुद्र को भरने के लिये सतत प्रयत्नशील रहकर आपलोग कोई दूसरा ही उपाय सोचें।’

महर्षि का यह वचन सुनकर सब देवता बड़े विस्मित हो गये; उनके मनमें विषाद छा गया। वे आपस में सलाह करके मुनिवर अगस्त्यजी को प्रणाम कर वहाँ से चल दिये। फिर सारी प्रजा जैसे आयी थी, वैसे ही लौट गयी। देवतालोग भगवान् विष्णु के साथ ब्रह्माजी के पास गये।

इसके पश्चात बहुत समय के बाद राजा भगीरथ ने तपस्या करके अपने पितरों को स्वर्गलोक की प्राप्ति कराने के लिए गंगाअवतरण करवाया जिससे समुद्र फिर से जल से भर गया।

मित्रावरुण नन्दन महर्षि अगस्त्य की जय

ISD News Network February 23, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: rishi agastya, Sanatan dharma, sanatan hindu dharm, shweta purohit, shweta purohit story, Story of Rishi Agastya

Related

वासना से मिलने वाले दुःख: कारण और निदान

कमलेश कमल। “वासना-विकारहीनता के बिना प्रकाश-प्राप्ति संभव ही नहीं है।”-...

February 23 2024

श्रीकृष्ण और बलराम की कथा से बुना गया है सारे अरबी मजहब का ताना-बाना!

अभिजीत सिंह। महाभारत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् जब युधिष्ठिर...

February 23 2024

देव नगरी काशी के मूल देवी देवता के नाम और स्थान बदले का जिम्मेदार कौन??

अजय शर्मा काशी। देव नगरी काशी के मूल देवी देवता...

February 23 2024

परमकल्याण के कारक शनिदेव

श्वेता पुरोहित । शनिदेव परमकल्याण कर्ता न्यायाधीश और जीव का...

February 23 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?