By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: जाति-निर्माण पर अटकलबाजी, अंग्रेजों ने किया सैकड़ों जातियों और दर्जनों ‘नस्लों’ का निर्माण
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » जातिवाद / अवसरवाद » जाति-निर्माण पर अटकलबाजी, अंग्रेजों ने किया सैकड़ों जातियों और दर्जनों ‘नस्लों’ का निर्माण
जातिवाद

जाति-निर्माण पर अटकलबाजी, अंग्रेजों ने किया सैकड़ों जातियों और दर्जनों ‘नस्लों’ का निर्माण

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

शंकर शरण: इन दिनों यह प्रश्न सतह पर है कि जातियों का निर्माण किसने किया? इस पर अटकल लगाने से अच्छा है इतिहास को परखना। पिछला सौ साल ही दिखाता है कि जातियों की सूची बनाना, उन्हें ऐसा-वैसा मूल्य देना शासकों ने किया है। पहले ब्रिटिश शासकों ने, फिर हमारे स्वदेशी शासकों ने, न कि विद्वान या पंडितों ने। पारंपरिक हिंदू समाज में जातियां एकता और जुड़ाव का आधार थीं। वे अपने-अपने समूह को एक आर्थिक सुरक्षा देती थीं। हरेक के पास जन्म लेते ही रोजगार का एक क्षेत्र सुनिश्चित रहता था। इसमें कोई विवशता न थी, क्योंकि हरेक व्यक्ति अन्य क्षेत्र में भी काम करने के लिए स्वतंत्र था। यह झूठा प्रचार है कि कोई अपनी जाति से बाहर का कार्यक्षेत्र नहीं चुन सकता था। 17वीं सदी में दक्षिण भारत में रहे जर्मन मिशनरी बार्थोलोमियस जिगेनबाग ने लिखा है कि कम से कम एक तिहाई लोग अपनी जाति से भिन्न काम किया करते थे। उनके शब्दों में, ‘पद संबंधी और राजकीय क्रियाकलाप, जैसे सभासद, शिक्षक, पुरोहित, कवि और यहां तक कि राजा होना भी किसी विशेष समूह का अधिकार न था, बल्कि सबके लिए खुला था।’

पहले असंख्य जातियां नहीं थीं। ई.पू. चौथी सदी में ग्रीक कूटनीतिज्ञ मेगास्थनीज ने हिंदुओं में सात श्रेणियां पाई थीं। सातवीं सदी में चीनी यात्री ह्वेन सांग ने चार जातियां देखीं। 10वीं-11वीं सदी में अल बरूनी ने भी चार मुख्य जातियां पाईं। सबसे पहले वर्ष 1891 की जनगणना में अंग्रेज अधिकारियों ने असंख्य जातियां नोट कीं। अगले दो दशक में ब्रिटिश प्रशासक हर्बर्ट रिसले ने 2378 जातियों और 43 नस्लों का उल्लेख किया। रिसले के अनुसार हर जाति एक नस्ल थी, जिसकी अपनी भाषा भी थी। इस प्रकार, हाल का इतिहास ही दिखाता है कि सैकड़ों जातियों और दर्जनों ‘नस्लों’ का भी निर्माण तो अंग्रेज अधिकारियों ने किया। तब भारतीय नेताओं, विद्वानों ने इस पर रिसले का काफी मजाक उड़ाया था। श्रीअरविंद के समाचार-पत्र ‘वंदेमातरम’ में इस पर कई लेख हैं। वस्तुतः यूरोपीय विद्वानों ने भी भारत में जातियों को कोई गर्हित चीज नहीं पाई थी। प्रसिद्ध ब्रिटिश विद्वान जान स्टुअर्ट मिल ने अपनी पुस्तक ‘पालिटिकल इकोनमी’ (1848) में यहां जातियों को यूरोप में विविध रोजगारों में लगे समूहों जैसा बताया था। इनमें कोई ऊंच-नीच या विद्वेष किसी ने नहीं देखा था।

विदेशी विद्वानों, अवलोकनकर्ताओं आदि ने भारत में ब्राह्मणों का कोई दबदबा नहीं देखा था। केवल उनके प्रति सम्मान सबने नोट किया। जर्मन लेखक युर्गेन एंडरसन ने अपने ‘प्राच्य यात्रावृत्तांत’ (1669) में लिखा है कि गुजरात में सबसे प्रभावशाली वैश्य थे, न कि ब्राह्मण। यही नहीं, तमाम विदेशी अवलोकनकर्ताओं ने यहां जातियों में कोई हीन भाव नहीं पाया था। सभी अपने में संतुष्ट थे और कोई किसी अन्य की तरह दिखना या बनना नहीं चाहता था। विभिन्न जातियों की अपनी भावना आत्म-सम्मान की थी। किसी जाति को लेकर ईर्ष्या भाव न था। इसलिए किसी की नकल, आदि करके हैसियत बढ़ाने की बात नहीं सोची जाती थी। 13वीं सदी के तमिल कवि कंबन की एक कविता में हल चलाने की प्रशंसा में लिखा है कि ‘किसी जन्मजात ब्राह्मण को भी वह श्रेष्ठता नहीं है, जो वेल्लाला (कृषक) परिवार में जन्मे हुए को हासिल है।’

वस्तुतः सदियों से सभी हिंदुओं में उच्चता की भावना केवल ज्ञानी, सत्यभाषी, ब्रह्मवादी होने से जुड़ी थी। जो कोई भी हो सकता था, जिसमें प्रवृत्ति और योग्यता हो। इसीलिए सभी जातियों में महान ज्ञानी, कवि, संत होते रहे हैं, जिनका सम्मान सभी करते थे। 15वीं सदी के महान संत रैदास ने स्वयं लिखा कि उनकी जाति के लोग बनारस में मृत पशुओं को उठाते हैं, किंतु सबसे प्रतिष्ठित ब्राह्मण भी रैदास का बड़ा सम्मान करते हैं। सो, हजारों वर्ष से हिंदू समाज में जातियां सुगठित, समर्थ ईकाइयां थीं। उनमें गतिशीलता और स्वतंत्रता थी। केवल इस्लामी आक्रमणों के बाद उन पर अभूतपूर्व रूप से एक नया दबाव पड़ा। उन्हें अस्तित्व का संकट महसूस हुआ। जब हिंदू शासकों की राजनीतिक शक्ति विफल हो गई, तो जातियों ने कमान संभाली। इन्होंने जैसे संभव हुआ, प्रतिरोध किया, लेकिन इस प्रक्रिया में अवांछित दुर्गुण भी घर करने लगे। आपसी दूरी और अस्पृश्यता का चलन आरंभ हुआ। 10वीं-11वीं सदी में महमूद गजनवी के साथ आने वाले अल बरूनी ने भी लिखा है, हिंदुओं में चार जातियां थीं, किंतु कोई अस्पृश्यता नहीं थी। अल बरूनी के शब्दों में, ‘इन जातियों में जो विभिन्नताएं हों, किंतु वे नगरों और गांवों में, समान घरों, बस्तियों में साथ-साथ रहते हैं।’

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
भाजपाई सत्ता की ‘बांटो और राज करो’ नीति: संविधान की आत्मा से खिलवाड़ और बाबासाहेब के सपनों का सौदा!
एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

इस्लामी हमलों के समक्ष किसी तरह बचाव की चिंता में ही हिंदुओं में अलगाव और जड़ता का आरंभ हुआ। यह विदेशियों ने भी दर्ज किया है। पंजाब में रहे ब्रिटिश अधिकारी होरेस आर्थर रोस ने अपनी पुस्तक ‘पंजाब की जातियों और जनजातियों की सूची’ (1911) में लिखा है कि मुस्लिम शासन में अनेक राजपूतों का पतन हुआ, और वे हीन समूहों में बदले गए। अंग्रेज शासकों और क्रिश्चियन मिशनरियों ने हिंदुओं के बीच भेद-भाव का उपयोग किया और उसे बढ़ाया। उन्हें हिंदू समाज पर चोट करना ही था, क्योंकि यही भारत की एकता और निरंतरता की मूलधारा थी। हिंदू धर्म-परंपरा ही भारत की सबसे पुरानी और गहरी परिभाषा थी। इसी ने सभी जातियों और भारत को भी एक रखा था। यह चर्च-मिशनरियों ने समझा और हिंदुओं में विद्वेष भरने की कोशिश की, जो आज भी जारी है। इतिहास यही बताता है कि प्राचीन भारत में जातियां एक सहकारी और सांस्कृतिक मूल्यों से चलती थीं। वह कोई बुरी चीज न थी, पर आज भारत में जातियों को आपसी लड़ाई से जोड़ दिया गया है, जो वास्तव में विभिन्न दलों की सत्ता-प्रतिद्वंद्विता है।

पहले जातियां धर्म का पालन करती थीं। उन्हें मर्यादाओं का ज्ञान था। आज जातियों को स्वयं अपने-आप में स्वतंत्र मूल्य देकर सामाजिक संबंधों को विकृत किया गया है। नेताओं ने अपनी लफ्फाजियों से उन्हें लोभ-ईर्ष्या की प्रतियोगिता में डाला। जैसा कि दार्शनिक राम स्वरूप ने पाया, ‘सामाजिक न्याय के स्वयंभू बौद्धिकों और राजनीतिक दलों को जातिविहीन भारत नहीं चाहिए। वे केवल धर्म-विहीन जातियां चाहते हैं।’ अर्थात जिनमें हिंदू चेतना न हो। यह कुछ नेताओं के लिए चाहे तत्काल लाभदायक हुआ हो, किंतु अंततः यह संपूर्ण हिंदू समाज के लिए आत्मघाती होगा। दुर्भाग्यवश उसी लालसा में कथित राष्ट्रवादी नेता भी डूबे लगते हैं। अन्यथा, समय-समय पर किसी जाति के पक्ष या विरुद्ध मनमानी बयानबाजियां न की जातीं।

(लेखक राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ स्तंभकार हैं)

साभार

Courtesy Desk February 18, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Caste and Conversion, caste system, Shankar Sharan

Related

योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला यूपी के 22000 मदरसा शिक्षकों को मिलेगी राहत

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि...

February 18 2023

केरल के कम्युनिस्ट शासन में क्रिश्चियन दलित की हत्या कर दी गयी, क्योंकि उसने ऊँची जाति की क्रिश्चियन लड़की से प्रेम करने का साहस किया! मीडिया इस ‘ऑनर किलिंग’ पर खामोश है, क्योंकि बोलते ही यह सच बाहर आ जाएगा कि क्रिश्चिन भी जातियों में बंटे हैं !

हिंदू-मुस्लिम से जुड़ी छोटी सी छोटी घटनाओं को देश भर...

February 18 2023

PM नरेंद्र मोदी की जाति कब OBC में शामिल हुई, राहुल गांधी के दावे में कितनी सच्चाई?

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं है। कांग्रेस नेता...

February 18 2023

संघ प्रमुख का हालिया बयान सुनिए!

संदीप देव। संघ प्रमुख का हालिया बयान सुनिए! जाति उस...

February 18 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
1 Comment
  • Avatar Anonymous says:
    December 22, 2023 at 6:32 pm

    Casteism nahi tha kya bekar rss ka thought hai bahut example de skta hoon jisme casteism hua aur ho rha hai

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
जातिवादसंपादकीय

भाजपाई सत्ता की ‘बांटो और राज करो’ नीति: संविधान की आत्मा से खिलवाड़ और बाबासाहेब के सपनों का सौदा!

November 17, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?

October 7, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

October 5, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d