By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: श्री हनुमते नम:
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » श्री हनुमते नम:
सनातन हिंदू धर्म

श्री हनुमते नम:

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित :

🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा
(भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – २)
🌼🌿

राम दूत अतुलित बल-धामा।
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥

अर्थात्‌:
हे पवनसुत अंजनीनन्दन! श्रीरामदूत! आपके समान दूसरा कोई बलवान नहीं है।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

गूढार्थ-
पवनपुत्र श्री हनुमानजी के लिये अनेक भक्तों और कवियों ने अनेक प्रकार के विशेषणों का प्रयोग किया है।

उन्हें अतुलित बलधाम, सुमेरु के समान चमचमाते शरीर वाला, राक्षसों के समूह को अग्नि के समान जला डालने वाला, ज्ञानियों मे अग्रगण्य, संपूर्ण गुणों के निधान, वानरों के अधिश्वर और श्रीराम का श्रेष्ठ दूत कहा गया है।

इतना ही नही, उन्हें मन के समान अति तीव्र गतिवाला पवन के समान वेग से चलने वाला, अत्यंत जितेन्द्रिय ब्रम्हचारी, वायु का पुत्र, वानरों की सेना का नायक और श्रीराम का दूत भी कहा गया है।

राजा का दूत देखने में सुन्दर, निर्लोभ, बातचीत में कुशल, अनेक शास्त्रों का पंडित और दूसरे की बात झट समझ सकने वाला होना चाहिए।

पवनपुत्र हनुमानजी तो भगवान श्रीराम के दूत थे, उनमें ये सभी गुण प्रचुर मात्रा में विद्यमान थे।

दूत का कार्य यह है कि जो काम उसे सौंपा जाय, उसे वह सावधानी से निरालस होकर करे।

जब समुद्र तट से उछलकर हनुमानजी लंका की ओर जा रहे थे, उस समय मैनाक पर्वत ने उनसे कहा कि ‘तनिक विश्राम कर लीजिये’, किंतु श्री हनुमानजी ने कहा ‘नहीं ’,‘राम काजु कीन्हे बिनु मोहि कहाँ विश्राम’’ (रामचरितमानस ५/१)।

हमें भी प्रभु भक्त बनने के लिये हनुमानजी का आदर्श सन्मुख रखते हुए प्रभु कार्य के लिये कटिबध्द होना चाहिए।

रामदूत के गुणाें में एक गुण है ‘प्रगल्भ:’ अर्थात जो उचित और आवश्यक बात को कहीं भी किसी भी परिस्थिती में निस्संकोच भाव से कहने में पूर्ण समर्थ हो।

अहंकार और क्रोध की, प्रतिमूर्ति दशानन रत्नजडित स्वर्ण-सिंहासन पर बैठा हुआ था।

सभा भरी हुई थी और शतयोजन सागर को पार करके सीतामाता से भेंटकर, अशोक वाटिका को उजाड, राजपुत्र अक्षकुमार को मार, मेघनाथ द्वारा ब्रम्हास्त्र बद्ध बंदी हनुमान उसके सामने खडे थे।

सभा में सन्नाटा छाया हुआ था एवं समस्त सभा आश्चर्यचकित दृष्टि से उन्हें घूर रही थी।

ऐसी विषम परिस्थिति में भी उस अद्वितीय प्रतिभाशाली राजदूत के द्वारा दिए गये भाषण के एक-एक शब्द में उनका उत्कृष्ट प्रागल्भ्य का दर्शन होता है।

हनुमानजी ने कहा:- ‘हे राक्षसराज, मैं महात्मा सुग्रीव का सचिव और प्रभु श्रीरामचंद्र का दास हनुमान हूँ।

मैं अपने स्वामी की आज्ञा से देवी जानकी जी की खोज में उनकी तलाश करता हुआ आपकी लंका में आ पहुँचा हूँ।

मैंने स्वयं आपके यहाँ अशोक वन में माता सीता के दर्शन किए हैं, और उनसे वार्ता भी की है।

दशानन ! आप तो महामति हैं, नितिज्ञ, और धर्मज्ञ है, अर्थ, काम के मर्म को भलीभांति जानते हैं, फिर परायी स्त्री का इस प्रकार अपहरण करके बलात् घर में रखने का शठता, धूर्ततापूर्ण और महद्अशोभनीय कुकर्म आपसे कैसे हो गया?

किंतु अभी भी अवसर है उस भूल को सुधारने का, आप मेरा धर्मानुकूल अनुरोध मानकर तत्काल रघुकुल वधु देवी जानकी जी को सम्मान सहित श्रीरामजी के पास भेज दें।

इसी में आपकी भलाई है अन्यथा आपका जीवित रहना कठीन है।

इस प्रकार रामदूत (भगवान के दूत) को निर्भय, मेधावी, दक्ष, प्राज्ञ, धीर, प्रगल्भ इत्यादि गुणों से युक्त होना चाहिए, तथा दूत का केवल गुणवान होना ही पर्याप्त नहीं, उसे बलवान भी होना चाहिए।

तुलसीदासजी लिखते हैं कि हनुमानजी का बल कैसा है?

‘अतुलित बलधामा’ हनुमानजी का बल ‘अतुलित’ है यानी जो तोला नहीं जा सकता, जिसकी कोई तुलना नहीें।

हम जब कोई असामान्य वस्तु या व्यक्ति का वर्णन करते हैं तो उस वस्तु या व्यक्ति को उपमा दी जाती है, परन्तु हनुमानजी का बल तो अपार हैं ऐसा तुलसीदास जी वर्णन करते हैं।

संस्कृत में कहा गया है:-
गगनं गगनाकारं सागरं सागरोपमम्।
राम रावणयोर्युद्धं राम रावणयोरिव॥

गगन को गगन की उपमा दी जाती है, सागर को सागर की ही उपमा दी जाती है, वैसे ही हनुमानजी के बल के लिए तुलसीदासजी कहते हैं कि हनुमानजी का बल अपार है, ‘अतुलित बलधामा’ उसकी कोई तुलना नहीें की जा सकती।

तुलसीदासजी ने सुन्दरकाण्ड में भी हनुमानजी की वन्दना करते हुए लिखा है ‘अतुलित बलधामं हेमशैलाभदेहं’ हनुमानजी का बल अतुलित है।

तुलसीदासजी ने भगवान राम की बाल लीला का वर्णन करते हुए एक भजन में लिखा है कि भगवान राम का मुखकमल कैसा है, तो लिखा है:-

तुलसीदास अति आनन्द निरख के मुखारविन्द।
रघुपति की छबि समान रघुबर छबि बनियाँ॥

ठुमुकि चलत रामचन्द्र…..

तुलसीदासजी कहते हैं भगवान राम का मुखकमल रामजी के जैसा ही है उसकी कोई तुलना नहीं, उसी प्रकार यहाँ तुलसीदास जी हनुमानजी के बल के लिए लिखते हैं कि हनुमान जी का बल अपार है, ‘रामदूत अतुलित बलधामा’ उसकी कोई तुलना नहीं कर सकते।

हनुमानजी के इन गुणों का चिन्तन कर हमें भी अपने जीवन में उन गुणों को लाने का प्रयत्न करना चाहिए तभी हम सच्चे अर्थ में हनुमानजी के भक्त बन सकेंगे।

तुलसीदासजी आगे लिखते हैं ‘अंजनीपुत्र पवनसुत नामा’

भारतीय शास्त्रों में श्री हनुमानजी को ‘वातात्मज’ या वायुपुत्र बताया गया है।

हनुमानजी की माता अंजनी और पिता केसरी थे, अंजनी पूर्व जन्म मे पुंजिकस्थला नाम की श्रेष्ठ अप्सरा थी।

ऋषि के शापवश वानरी हुई, तथापि उनका अप्रतिम लावण्य वरदान के कारण था।

‘स्कन्द’ एवं ‘भविष्योत्तर’ पुराणों में भी कथा आती है कि केसरी की पत्नी अंजना अनपत्य दु:ख से दु:खी होकर मतंग ऋषि के पास जाकर रोती हुई कहने लगी:-‘मुने’ ! मेरे पुत्र नहीं है, आप कृपया पुत्रप्राप्ति का कोई उपाय बतलाइये?

तब मतंग ऋषि ने कहा – ‘पम्पा सरोवर से पूर्व दिशा में पचास योजन पर नरसिंहाश्रम है, उसकी दक्षिण दिशा में नारायणगिरि पर स्वामितीर्थ है।

उससे एक कोश उत्तर में आकाश गंगा तीर्थ है, वहाँं जाकर उसमें स्नान करके द्वादश वर्ष तक तप करने से तेरे गुणवान पुत्र उत्पन्न होगा।’

मतंग ऋषि के ऐसा कहने से वह नारायणाद्रिपर
गयी, स्वामीपुष्करिणी में स्नान किया और अश्वत्थ की प्रदक्षिणा एवं वराह भगवान को प्रणाम करके आकाश गंगातीर्थ में रहने वाले मुनियाें एवं अपने पति की आज्ञा लेकर उपवास करती हुई वह भोग त्यागकर तप करने लगी।

इस प्रकार तप करते हुए पूरे बारह वर्ष बीत गये, तब वायुदेव ने प्रसन्न होकर उसे पुत्र होने का वरदान दिया।

परिणाम स्वरूप अंजना ने एक उत्तम पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम मुनियों ने हनुमान रखा।

हनुमानजी की जन्म कथाएँ पुराणों मे विभिन्न प्रकार से मिलती है, हमें सभी कथाओं को आदर देते हुए भक्तिपूर्वक उनकी आराधना करनी चाहिये।

वायुदेव की कृपा से अंजना माता को पुत्ररत्न प्राप्त हुआ इसलिए उन्हें वायुपुत्र या पवनसुत भी कहा जाता है ।

क्रमशः

श्रीराम जय राम, जय जय राम, जय जय जय सीता राम 🙏
संकट मोचन हनुमान की जय 🙏

ISD News Network July 17, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: तुलसीदासजी, पवनपुत्र श्री हनुमानजी, रामचरितमानस, श्रीरामचंद्र

Related

तिरुपति के प्रसाद में पशु चर्बी के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी ने की हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग।

आश्विन कृष्ण द्वितीया :- *भगवान् तिरुपति के प्रसाद में अपवित्र...

July 17 2024

पुराणों में दिव्य उपदेश!

श्वेता पुरोहित। पुराणों में दिव्य उपदेश! अनेकजन्मतपसा लब्ध्वा जन्म च...

July 17 2024

rahul sankrityayan

राहुल सांकृत्यायन की तिब्बत यात्रा!

हमारे गले में धूल भर गई। कमरे का फर्श एक...

July 17 2024

चार पुरुषार्थ – भाग २

श्वेता पुरोहित। चार पुरुषार्थ – भाग २ आइये, अब हम...

July 17 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?