By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: चार पुरुषार्थ – भाग २
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » चार पुरुषार्थ – भाग २
सनातन हिंदू धर्म

चार पुरुषार्थ – भाग २

ISD News Network
By ISD News Network 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। चार पुरुषार्थ – भाग २ आइये, अब हम इन चारों संकल्पनाओं के स्वरूप को समझ लें।

धर्म

हमें जो अर्थ ज्ञात है, उससे धर्म शब्द का मूल अर्थ बहुत अलग है। ‘धर्म’ शब्द के उच्चारण के साथ ही हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई आदि सम्प्रदायों की याद हमें आती है। भारतमें धर्म नामक संकल्पना का जिस समय उदय हुआ, उस समय ये सम्प्रदाय मूलतः अस्तित्व में ही न होनेके कारण धर्म शब्द पर हिन्दुत्व सम्प्रदाय को अकारण ही थोप दिया गया है। यह जुड़ा हुआ अर्थ यद्यपि अभ्यागत है, फिर भी परिस्थितियाँ ऐसी हो गयी हैं कि उसे स्वीकार करने के अलावा कोई चारा नहीं है। यदि हम उसे स्वीकार नहीं करते तो हमारी संस्कृति का अस्तित्व खतरे में पड़ जायगा।

किसी वस्तुके अपरिवर्तनीय गुणको उसका धर्म कहते हैं। उदाहरणके तौरपर बर्फको लें। ठण्डा होना बर्फका धर्म है। बर्फ ठण्डकके बिना रह नहीं सकती। अब इस उदाहरणसे मनुष्यका धर्म कौन-सा है – यह समझना सम्भव होगा। जिस बातमें मनुष्यका धर्म समाया है, वही बात अगर वह छोड़ दे तो उसकी मनुष्यता क्या बाकी बच पायेगी ? लकड़ीके डण्डेसे बाँधे हुए रंगीन झण्डे धर्म नहीं होते। इन झण्डोंके बजाय डण्डोंपर ही आजकलके धर्म निर्भर रहते हैं। टकराहट डण्डोंका धर्म होनेके कारण उन डण्डोंसे एक-दूसरेके झण्डोंको फाड़ना भी उसी क्रममें आता है। रोटी, पैसा, दवाएँ और बन्दूक जब धर्म-प्रसारके साधन बनते हैं, तब ऐसे धर्म मनुष्यके लिये कलंक बन जाते हैं।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

प्रश्न उठता है कि मनुष्यकी मनुष्यता सिद्ध करनेवाला धर्म कौन-सा है ? इस सन्दर्भमें ऐतरेय-उपनिषद्में एक बोधकथा है-

ईश्वरने जब विश्वनिर्माणकी प्रक्रिया शुरू की, उस समय इन्द्रियोंके सूर्य आदि सूक्ष्म देवताओंका निर्माण किया, लेकिन उन्हें अपना कार्य करनेके लिये कोई स्थूल शरीर नहीं दिया था। तब वे सभी देवता ईश्वरके पास गये और उन्होंने स्थूल शरीरकी माँग की। उस समय ईश्वरने उन्हें एक गायका शरीर बनाकर दिखाया। उन देवताओंने उस गायके शरीरमें प्रवेशकर उसकी जाँच की। सूर्यदेवताने गायकी आँखसे बाहर झाँककर देखा तो उसे चारा, गौशाला और बैल (आहार, निद्रा, मैथुन) के सिवा कुछ भी नजर नहीं आया।

वे देवता तुरंत गायके शरीरसे बाहर निकले और उन्होंने ईश्वरसे अपनी नापसन्दगी जाहिर कर दी। फिर ईश्वरने उन्हें घोड़ेका शरीर दिखाया। उसकी आँखसे भी घास, तबेला और घोड़ीके सिवा कुछ दिखायी नहीं दिया। तब उन्होंने उस शरीरको भी अस्वीकार कर दिया। उसके बाद ईश्वरने उनके सामने मनुष्यका शरीर प्रस्तुत किया। उस देहमें प्रवेश करनेके बाद देवताओंको बहुत आनन्द हुआ और वे वहीं स्थिर हो गये। ईश्वरने देवताओंसे पूछा कि उन्होंने उस शरीरको क्यों पसन्द किया ? उस समय देवताओंने जो उत्तर दिया, उसका सम्बन्ध धर्मसे है। उन्होंने कहा कि जिसने हमें निर्माण किया, उसका सच्चा स्वरूप जाननेका सामर्थ्य केवल इस शरीरमें है।

यही इस शरीरका उद्देश्य है और वही उसका धर्म है। संत तुकारामने मनुष्यके शरीरको प्रकाशका मार्ग कहा है। बाकी सारे शरीर अँधेरेकी ओर ले जानेवाले मार्ग हैं। इस धर्मको साध्य करनेके लिये प्रारम्भिक तैयारीके रूपमें मनुष्यको आचरणके जो नियम बनाकर दिये हैं, उन्हें ‘धर्मशास्त्र’ कहा जा सकता है।

धर्म और धर्मशास्त्रका मुख्य अन्तर हमें समझ लेना चाहिये। धर्म साध्य होनेके लिये अन्तःकरण शुद्ध और शान्त होना आवश्यक है। पशुवत् जीवनके द्वारा यह बात असम्भव है। कम-से-कम पशु आहार, निद्रा और मैथुनके भरोसे तो जी सकता है। मनुष्यको इनके अलावा भी और बहुत कुछ आवश्यक होता है। ये आवश्यकताएँ यदि मर्यादाओंमें सीमित नहीं की गयीं तो मनुष्य पशुसे भी भयंकर हो जाता है। इन मर्यादाओंको धर्मशास्त्र कहते हैं।

वेदोंका कर्मकाण्ड और उपासनाकाण्ड धीरे-धीरे छोड़ देनेकी प्रक्रिया सन्तोंने बड़ी सावधानीसे पूरी की है, परंतु ज्ञानकाण्डका पूर्णतया जतन किया है। वैदिककालमें अग्नि, इन्द्र, सोम, सूर्य आदिकी उपासनाएँ की जाती थीं। उसके पश्चात् विष्णुसहस्रनाम और सगुणोपासनामें राम, कृष्ण, दत्तात्रेय, शिव आदिकी उपासनाएँ की जाने लगीं। उसके भी आगे नामकी उपासना सामने आयी। संत तुकाराम कहते हैं –

वेद अनंत चि बोलला । अर्थ इतुकाची साधला ॥
विठोबासी शरण जावें । निजनिष्ठे नाम गावें ॥

अर्थात् वेदोंमें बहुत कुछ कहा गया है, लेकिन उसका सार यही है कि ईश्वरकी शरणागतिमें जाना चाहिये और ब्रह्मस्वरूपका नामस्मरण करना चाहिये।

वेद साहित्य विपुल है। सर्वसामान्यद्वारा उसे समग्र रूपसे स्वीकार करनेकी सम्भावना आज नजर नहीं आती। उस वेद साहित्यमें और शास्त्रोंमें विविधता और मतमतान्तर भी बहुत है। केवल अनुभवी और जानकार लोगोंको ही उसके तात्पर्यके अनुसार उसकी तारतम्यता समझमें आती है।

परम्परासे चली आ रही धार्मिक विधियोंके उचित या अनुचित होनेके विवादमें न पड़ते हुए सन्तोंने जो विधि-निषेध हमें बतलाये हैं, उनका पालन करनेसे भी चित्तशुद्धि हो सकती है। संत ज्ञानेश्वर कहते हैं-

विधिते पालित। निषेधातें गालीत।
मज देऊनी जालीत कर्मफले ॥

(ज्ञानेश्वरी १२।७७)

अर्थात् जो भी करनेके लिये कहा गया है, उसका पालन करो और जो करनेसे मना किया गया है, उससे बचके रहो। इस प्रकार जीवनयापन करते हुए जो भी कर्मोंके फल प्राप्त हों, उन्हें ईश्वरको समर्पितकर जीवनको निर्बीज कर दो अर्थात् पुनर्जन्मके बीज नष्ट कर दो।

ISD News Network March 4, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Purushartha, Purushartha Part 1, sanatan dharm, shweta purohit, shweta purohit story

Related

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पहली बार बनी डोम सिटी, बेडरूम-बाथरूम से लेकर यज्ञशाला अटैच्ड, जानें किराया

Dome City, Prayagraj: महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को इस बार...

March 4 2025

वैदिक काल गणना, सृष्टि की उत्पत्ति और आधुनिक विज्ञान!

दीपक कुमार द्विवेदी. वैदिक काल गणना और सृष्टि के उत्पत्ति...

March 4 2025

हंस और डिम्भक की कथा – भाग १६

श्वेता पुरोहित। हंस और बलभद्र का युद्ध तथा सात्यकि और...

March 4 2025

पुरुषोत्तम मास में 33 देवताओं की पूजा का महत्व है

प्रो.विवेकानंद तिवारी: इसे भगवान श्रीहरि विष्णु का सबसे प्रिय महीना...

March 4 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?