By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ॥ श्री हनुमते नम: ॥ 🌿
🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – १०) 🌼🌿
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » ॥ श्री हनुमते नम: ॥ 🌿🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – १०) 🌼🌿
सनातन हिंदू धर्म

॥ श्री हनुमते नम: ॥ 🌿
🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – १०) 🌼🌿

ISD News Network
By ISD News Network 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित :-

भीम रुप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे॥

अर्थ –
आपने विकराल रुप धारण करके राक्षसों को मारा और श्रीरामचन्द्र जी के उद्धेश्यों को सफल बनाने में सहयोग दिया।

गुढार्थ –
यहाँ पर तुलसीदासजी का लिखने का अभिप्राय यह है कि हनुमानजी भगवान का कार्य करते थे, तथा कार्य करते समय उसमें आसुरी वृत्ति के लोग बाधा उत्पन्न करते थे तो उनका उन्होंने संहार किया।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

श्रीराम और रावण का जब युद्ध चल रहा था उस समय मेघनाथ के शक्ति बाण से लक्ष्मणजी मूर्छित हो गये थे।

उनके लिए हिमालय से रातों रात संजीवनी बूंटी लानी थी।

श्री हनुमानजी ही यह कार्य कर सकते थे, हनुमानजी बूटी लाने निकल पड़े।

उधर रावण को पता लगा हनुमान संजीवनी बूटी लाने निकले हैं।

श्री हनुमानजी का श्रीराम कथा अनुराग लंका में भी विख्यात था, शत्रुपक्ष को उससे लाभ उठाने की युक्ति सुझी और रावण ने कालनेमी को प्रेरित किया वह किसी प्रकार श्री हनुमानजी को रात भर बिलमा ले।

कालनेमी को जाना पड़ा, श्री हनुमानजी को बिलमाने के लिए।

कालनेमी माया से मार्ग में एक मंदिर बनाकर स्वयं मुनि बनकर बैठ गया।

श्री हनुमानजी वहाँ पहुँचे, उस सुन्दर आश्रम को देखने के पश्चात् वहाँ उनकी जल पीकर दिन भर की थकावट दूर करने की ईच्छा हुयी।

तब उन्होंने मुनि को जल का पता पूछने का विचार किया –
मारुतसुत देखा सुभ आश्रम।
मुनिहि बूझि जल पियौं जाइ श्रम॥

(मानस ६-५६-१)

श्री हनुमानजी उस मायामय आश्रम में गये और मुनिवेशधारी कालनेमी को उन्होंने मस्तक झुकाकर प्रणाम किया – ‘जाइ पवन सुत नायउ माथा’ प्रत्युत्तर में कालनेमी राम कथा कहने लगा ‘लाग सो कहै राम गुण गाथा।’

कालनेमी जानता था श्रीवायुनन्दन राम कथा अनुरागी हैं, उनको उलझाने का कोई अन्य अचूक उपाय न देखकर उसने श्रीराम कथा का सहारा लिया।

वह जानता था कि हनुमानजी श्रीराम कार्य और रामकथा में प्राथमिकता श्रीराम कथा को ही देते हैं।

कुयोजना को सफल बनाने की आशा से अन्य उपाय किए बिना श्रीराम कथा कहने लगा, इसका फल यह हुआ कि उसकी आशा के अनुकूल ही श्री हनुमानजी रामकथा सुनने लगे।

हनुमानजी अपनी प्यास भी भूल गये, श्री हनुमानजी कथा श्रवण में ऐसे तल्लीन हो गये कि प्यास ही नहीं, बूटि लाने जाना हैं यह भी भूल गये, देर होने लगी।

वैध सुषेन ने संजीवनी और समय दोनों का समान महत्व बतलाया था – ‘जियै कुँवर, निसि मिलै मूलिका कीन्ही बिनय सुषेन’
(गीतावली ६-९-२)

श्री लक्ष्मणजी के लिए सूर्योदय प्राणघातक है, उसके पूर्व जड़ी का पहुँचना अत्यंत आवश्यक है, बाद में वह प्रभावहीन हो जाएगी।

ये सारी बातें हनुमानजी की स्मृति से उतर गयीं, क्योंकि श्रीराम कथा कानों में पड़ी, इससे उनके मन, चित्त, सब उसी में लग गये, अन्य बातों को कौन याद रखें?

इधर विलम्ब होने लगा, उधर भगवान श्रीराम की व्याकुलता बढ़ने लगी:-

उहाँ राम लक्ष्मणहि निहारी, बोले बचन मनुज अनुसारी।
अर्ध रात गइ कपि नहिं आयउ, राम उठाइ अनुज उर लायउ॥

(मानस ६-६०-१)

पर श्री हनुमानजी तो कथा सुनने में तन्मय थे।

कालनेमी ने जो युद्ध लीला देखी थी, उसने कहना प्रारंभ किया –
होत महारन रावन रामहिं,
जितिहहिं राम न संशय नाहि॥

(मानस ६-५६-२)

जब देखी हुई लीला का वर्णन हो चुका, कुछ कहने को शेष न रहा, तब वह अपनी प्रशंसा की कथा सुनाने लगा –

‘इहाँ भएँ मैं देखऊँ भाई,
ग्यान दृष्टि बल मोहि अधिकाई’

(मानस 6-56-3)

उस समय कानों से केवल श्रीराम कथा सुनने वाले हनुमानजी के चित्त में विक्षेप हुआ उन्हें प्यास मालूम हुई और आगे चलकर मकरी-युत अप्सरा से सारा भेद खुला।

वे कालनेमी को मारकर आगे बढ़े और द्रोणाचल को ही उठाकर लंका ले गये।

वैद्य जी ने जड़ी पाकर तुरंत उपचार किया और लक्ष्मणजी स्वस्थ होकर उठ बैठे।

इस प्रकार हनुमानजी के चरित्र में हमें यह दिखाई देता है कि भगवान के कार्य में जो बाधक बनता था हनुमानजी ने भीमरुप धरकर उसका संहार किया।

तुलसीदासजी का यहाँ लिखने का यह अभिप्राय है कि जो लोग भगवान के विरोध में खडे रहते हैं, भगवद् विचारों का विरोध करतें हैं, वे कितने ही बडे हों उनको मोह के प्रवाह में नहीं बहना चाहिए, उनका त्याग कर देना चाहिए।

तुलसीदासजी ने विनय प्रत्रिका में लिखा है:-

जाके प्रिय न राम बैदेहि।
सों छाँडिये कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही॥

तज्यो पिता प्रलहाद, विभीषण बंधु, भरत महतारी।
बलि गुरु तज्यो, कंत ब्रज-बिनितनि, भये-मुद मंगलकारी॥

जिसे श्रीराम-जानकी प्यारे नहीं, उसे करोडों शत्रुओं के समान त्याग देना चाहिए, चाहे वह अपना अत्यंत ही प्यारा क्यों न हो।

उदाहरण स्वरुप – प्रल्हाद ने अपने पिता हिरण्यकशिपु को, विभीषण ने अपने भाई रावण को, भरत ने अपनी माता कैकयी को और ब्रज-गोपियों ने अपने-अपने पतियों को भगत्प्राप्ति में बाधक समझकर त्याग दिया, और ये सभी आनन्द और कल्याण करने वाले हुए।

क्रमशः

श्रीराम जय राम, जय जय राम, जय जय जय सीता राम 🙏
कोटि कविकुल तिलक श्रीहनुमानजी की जय 🙏

ISD News Network July 25, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: श्री हनुमते नम:, श्रीरामचन्द्र, हनुमानजी

Related

रावण-कुम्भकर्ण संवाद

श्वेता पुरोहित। रूप स्मरण का प्रभाव रावण-कुम्भकर्ण संवाद अनेकानेक रक्ष-सुभटों...

July 25 2024

नरसी मेहता की कथा (भाग – ११ और १२)

श्वेता पुरोहित :- कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे लताओं में व्रज...

July 25 2024

विनय-दैन्य के अवतार सन्त तुलसीदास

श्वेता पुरोहित। बात तब की है, जब सन्त तुलसीदास का...

July 25 2024

भारत में 7 लाख 32 हज़ार गुरुकुल एवं #विज्ञान की 20 से अधिक शाखाएं थी।

गुरुकुल” के बारे में बहुत से लोगों को यह भ्रम...

July 25 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?