By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: विनय-दैन्य के अवतार सन्त तुलसीदास
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » विनय-दैन्य के अवतार सन्त तुलसीदास
सनातन हिंदू धर्म

विनय-दैन्य के अवतार सन्त तुलसीदास

ISD News Network
By ISD News Network 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। बात तब की है, जब सन्त तुलसीदास का यश भारत में दूर-दूर तक फैल चुका था। उनकी रामभक्ति की चर्चा भक्तजनों के बीच अक्सर बड़े सम्मान के साथ होती थी। एक बार भक्त नाभादासजी के मन में सन्त तुलसीदास के दर्शन की इच्छा बलवती हो उठी। वे घूमते-घूमते जा पहुँचे काशी। गंगास्नान किया। फिर लोगों से पूछताछ करके वे सन्त तुलसीदास का दर्शन करने चल दिये। तुलसीदास गंगा-किनारे असी घाट के निकट कुटिया बनाकर रहते थे। भक्त नाभादास उनकी कुटिया पर पहुँचे। कुटिया का द्वार किंचित् खुला था। उसमें से झाँककर नाभादासजी ने देखा तुलसीदास आसन पर बैठे हैं। उनके सामने चौकी पर उनके इष्टदेव प्रभु श्रीराम चित्ररूप में विराजमान हैं। उन्हें देख भक्त नाभादासजी ने उन्हें धीमे से पुकारा – ‘गुसाईंजी, गुसाईंजी।’ लेकिन तुलसीदास ने उनकी आवाज नहीं सुनी। नाभादासजी ने किंचित् तेज स्वर में पुकारा – ‘गुसाईंजी मैं नाभादास…। आपके दर्शन हेतु आया हूँ।’

गुसाईं तुलसीदास जी ने इस बार भी नहीं सुना, वे यथावत् ध्यान में बैठे रहे। यह देखकर भक्त नाभादास खिन्न हो उठे। उन्हें क्रोध आ गया। उन्हें लगा मैं इतनी दूरसे इनके दर्शन के लिये आया। मेरा आदर-सत्कार तो दूर, मेरे इतने पुकारने पर भी ये उठकर बाहर नहीं आये। मेरी ओर दृष्टि उठाकर देखा तक नहीं। ओह ! कितना अभिमान है इन्हें। यह सोचते हुए नाभादासजी उलटे पैर लौट पड़े। उन्हें लग रहा था कि तुलसीदासजी ने जान-बूझकर उनका अनादर किया है। इस अनादर का बदला लेने के लिये उन्होंने एक भण्डारे का आयोजन किया। इसमें तुलसीदासजी को छोड़कर चारों तरफ दूर-दूरके साधु-सन्तों को ससम्मान आमन्त्रित किया।

उधर तुलसीदासजी का ध्यान टूटा। तभी एक सेवक ने उन्हें बताया- ‘गोस्वामीजी ! कुछ देर पहले
भक्त नाभादासजी आपके दर्शनके लिये कुटियापर पधारे थे। उन्होंने आपको पुकारा भी, लेकिन आप ध्यान में थे, सो आपने सुना नहीं। वे खिन्न होकर लौट गये।’

‘क्या कहा ? नाभादासजी ! तुलसीदासजी आश्चर्य में भर गये। वे इतने महान् भक्त ! इस दीनकी कुटियापर पधारे ? कहाँ हैं वे ? मेरा अहो भाग्य !..। चलो, उन्हें आदरसहित लेकर आयें।’ लेकिन वे तो यहाँसे चले गये सेवक ने उत्तर दिया।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

अब तो तुलसीदास के दुःखदैन्य की सीमा न थी, वे आँखों में अश्रु भरकर पश्चात्ताप करने लगे-‘ओ हो कैसा अधम, अभागा हूँ मैं। कैसा नीच हूँ, ढोंगी हूँ मैं। इतने बड़े भक्त मेरे द्वारपर आये और और … मैंने उठकर उनका आदर-सत्कारतक नहीं किया। उन भक्तके चरण मेरी कुटियामें भीतर प्रविष्टतक न हो सके। अब… मुझे सिवाय उनके चरणोंमें गिरकर क्षमा माँगनके और कोई गति नहीं।’ उसी क्षण वे चल पड़े भक्त नाभादासजीसे क्षमा माँगनेके लिये ।

इधर भक्त नाभादासजी के आश्रम पर साधुओं का भण्डारा आयोजित था। तुलसीदासजी कई दिन पैदल यात्रा करके वहाँ पहुँचे। इतनी भीड़ देखकर सोचा अभी भक्तराज अत्यन्त व्यस्त होंगे, अतः वे बाहर जहाँ साधु-सन्तोंने जूते-चप्पल आदि उतारकर रखे थे, वहीं बैठ गये। किसीको अपने आनेकी सूचना तक नहीं दी। यूँ भी नाभादासजी ने उन्हें जान-बूझकर इस भण्डारेमें आनेका निमन्त्रण भी नहीं भिजवाया था। तुलसीदास तो अनायास ही इस आयोजनके अवसरपर आ पहुँचे थे, लेकिन नाभादासजीके सेवकोंने देखा कि एक सन्त यहाँ सबसे दूर अकेले बैठे हैं, उन्हें पत्तल नहीं परोसी गयी है। वे पूछने लगे, ‘बाबा, आपकी पत्तल कहाँ है ? आपको भोजन किस पात्र में परोसें?’ तुलसीदास ने सामने पड़ी सन्तोंकी चरण पादुकाएँ दिखाते हुए कहा, ‘भैया ! मुझे इन्हीं पात्रोंमें भोजन परोस दो। भला, इन पादुकाओंसे अधिक पवित्र और सुन्दर पात्र और क्या हो सकता है ?’

सेवकों को यह बात सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ। वे तुरन्त दौड़कर नाभादासजी के पास पहुँचे और उन्हें बताया कि ‘एक साधु बाबाजी बाहर साधुओं के जूतों-चप्पलों के पास बैठे हैं। उनको पत्तल नहीं मिली। हमने पूछा आपको भोजन किस पत्तल में परोसें, तो वे कहने लगे सन्तों की इन्हीं पादुकाओं में परोस दो, इनसे अधिक पवित्र और क्या होगा ?’ हमने उन्हें भोजन नहीं परोसा। पूरा वृत्तान्त सुनते ही नाभादासजी बाहर दौड़ पड़े। आखिर ऐसा साधु कौन हो सकता है ? इतना दीन, निरभिमानी ? देखा तो सन्त तुलसीदासजी साक्षात् दैन्यके अवतार सिर झुकाये उकडू बैठे हैं। देखते ही ‘गुसाईंजी ! गुसाईंजी ! मैं नाभादास, मुझसे भूल हो गयी, मुझे क्षमा करें- कहते हुए उनके चरणोंमें गिर पड़े । उनको गिरता देख तुरन्त दीन सन्त तुलसीदास उनके चरणों में गिरने का प्रयत्न करने लगे ‘भक्तराज ! मुझे क्षमा करें, मैं कैसा अभागा था कि आप मेरी कुटियापर पधारे और मैं आपकी चरणधूलितक न ले सका, मुझे क्षमा करें।’

उधर नाभादासजी का अभिमान गलकर उनकी आँखों से बहने लगा था। इधर तुलसीदास की दीनता गंगा बन उनकी आँखों से प्रवाहित होने लगी थी। दोनों भक्त गले लगकर एक-दूसरे को प्रेम भरे आँसुओं से भिगो रहे थे।

सत्य ही है कि भगवान् श्रीराम के शील, विनय, दीनता, प्रेम, मर्यादा, दूसरोंको सम्मान देने-जैसे गुणों का वर्णन करना सन्त तुलसीदासजी-जैसे दीन, निरहंकारी भक्तसे अधिक सुन्दर और कौन कर सकता था।

जय श्रीराम 🙏🌼
संत शिरोमणी तुलसीदास जी की जय

ISD News Network July 17, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: shweta purohit, shweta purohit astrology, shweta purohit story, tulsidas

Related

जोशीमठ में स्थिति हर घंटे तेज़ी से बदलती जा रही है, महादेव सब पर कृपा करें

आशंका है कि पूरा पहाड़ ही अलकनंदा के भीषण प्रवाह...

January 8 2023

हिंदी कविता : चिदाकाश!

हम चारों तरफ आकाश से घिरे हैं, जो है और...

July 17 2025

सनातन धर्म के अष्ट चिरंजीवी!

कालक्रमानुसार भारत के सप्त चिरंजीवियों के नाम इस प्रकार हैं:-...

July 17 2025

सनातन धर्म से रामचरितमानस हटा तो कोई धर्म संकट नहीं आएगा, लेकिन इस्लाम से यदि एक किताब खिसकी तो मजहब का क्या होगा?

हेमंत शर्मा। काहू की बेटी से बेटा न व्याहब,काहू की...

July 17 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?