By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: प्रेमी और पति राम – II
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » प्रेमी और पति राम – II
सनातन हिंदू धर्म

प्रेमी और पति राम – II

Sonali Misra
By Sonali Misra 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

जानकी के वियोग में राम व्याकुल हैं. उन्हें नहीं ज्ञात है कि कहाँ जा सकती हैं जानकी? और क्या कहेगा समूचा विश्व, क्या मुख लेकर वह वापस अयोध्या जाएंगे? राम के दुःख का कोई ओरछोर नहीं है. राम की व्यथा एक प्रेमी के साथ, एक पुरुष की भी व्यथा है! लोक में क्या उदाहरण देकर जाएंगे? क्या शेष रह जाएगा उनके नाम के साथ? राम अपने माथ पर हाथ रखकर बैठ गए हैं. लक्ष्मण उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं, परन्तु वह जानते हैं कि राम का दुःख इतना विशालकाय रूप रखकर आया है कि वह कुछ कर नहीं सकते.

लक्ष्मण कहीं न कहीं स्वयं को ही दोषी मान रहे थे, तो वहीं सीता को राम के प्रेमी रूप पर विश्वास है, इसी विश्वास के सहारे वह लंका में रावण को चेतावनी दे रही हैं. सीता को विश्वास है कि उनके पति राम उन्हें लेने अवश्य आएँगे. पहले तो वह रावण को लंका पहुँचते ही झिड़कती है और भविष्य में होने वाली उसकी विपत्तियों के विषय में बताती है. सीता को अपने पति के बाहुबल पर विश्वास है, तभी वह ताना मारती हैं

“प्रत्यक्षं यद्यह तस्य त्वया स्यां धर्षिता बलात
शयिता त्वं हत: संख्ये जनस्थाने यथा खर:”

अर्थात यदि मेरे बलशाली पति की उपस्थिति में यदि तुमने मुझे हरने का दुस्साहस किया होता तो तू आज युद्ध में मारा जाकर खर के भांति भूमि पर पड़ा होता!

More Read

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

विष्णु के अवतारी राम क्या रावण को एक क्षण में ही मक्खी की भांति कुचल सकते थे. उनकी शक्ति में क्या कमी थी? बस मात्र सुदर्शन चक्र ही तो प्रयोग करना था. परन्तु राम ने कर्तव्य पथ का मार्ग चुना था. उन्हें यह लोक में सन्देश देना था कि एक पति का अर्थ क्या होता है. एक पति यदि अपनी पत्नी के लिए आभूषण चुन सकता है, आभूषण बना सकता है और यदि वह अपनी पत्नी के पैरों में एक भी काँटा न लगने दे यह प्रयास कर सकता है, तो वही पति ऐसा होना चाहिए कि वह अपनी पत्नी के लिए विश्व ही नहीं ब्रह्माण्ड के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति से लड़ सके.  वास्तव में पति तो वही है! पति वही हो सकता है! राम यह जानते हैं, तभी राम एक पति के रूप में सर्वोच्च आदर्श स्थापित करना चाहते हैं.  जिस स्त्री से विवाह किया, प्रेम किया एवं बहुविवाह वाले युग में एकपत्नी का व्रत धारण किए रहे, ऐसा उन्होंने किसी बाध्यता में नहीं अपितु स्वयं किया.

वही राम अब लोक के सम्मुख यह आदर्श प्रस्तुत करने जा रहे थे कि यदि पत्नी पर कोई कुदृष्टि डाले तो उसे छोड़ना नहीं है. पत्नी के सम्मान की रक्षा में कितनी भी बाधाएं आएं, सब पार करनी ही हैं. वह राम ही हैं, जो यह ठान बैठे हैं कि चाहे कुछ हो जाए, वह अपनी प्रिया को लेकर आएँगे ही.

राम उठ खड़े होते हैं, मार्ग में अपनी प्रिया के विषय में प्रश्न करते हुए जाते हैं. राम व्यथित हैं, “न जाने किस हाल में होगी मेरी प्रिया!”

वाल्मीकि ने एक पति के रूप में राम की पीड़ा इस प्रकार लिखी है कि पाठक कब विभोर हो उठता है एवं उसकी आँखों से अश्रु निकलने लगते हैं.

उवाच लक्ष्मणं वीरो दुःखितो दुःखितं वच:
अभिजानामि पुष्पाणि तानीमानीह लक्ष्मण,
पिनद्धानीह वैदेह्या मया दत्तानी कानने,
मन्ये सूर्यश्च वायुश्च मेदिनी च यशस्विनी
अभिरक्षन्ति पुष्पाणि प्रकुर्वन्तो मम प्रियम,
एवमुक्त्वा महाबाहुं लक्ष्मणं पुरुषर्षभ:

अर्थात, जब राम सीता को खोजने निकले हैं, तो मार्ग में उन्हें कुछ पुष्प दिखते हैं. श्री राम दुखी होकर लक्ष्मण से कहते हैं, “हे लक्ष्मण! मैं जानता हूँ कि यह वही पुष्प हैं, जो मैंने लाकर वन में सीता को दिए थे और जिन्हें उसने अपने अंगों पर धारण किया था. ऐसा प्रतीत होता है कि मेरी प्रसन्नता के ही लिए सूर्य देव ने इन्हें कुम्हलाने नहीं दिया है एवं पवन ने इन्हें छितराया नहीं है.

राम अपनी व्यथा में आगे प्रस्त्रवण पर्वत से कहते हैं कि हे पर्वत राज क्या तुमने उस सर्वांग सुंदरी सीता को देखा है?

श्री राम जब जानकी के आभूषणों को बिखरा हुआ देखते हैं एवं जब उन्हें कहीं से उत्तर प्राप्त नहीं होता है तब वह क्रोध में भर उठते हैं. एवं कहते हैं

हे लक्ष्मण, देवता लोग मेरे कोमल ह्रदय, लोकहित में तत्पर, जितेन्द्रिय एवं दयालु होने के कारण मुझको पराक्रमहीन मानते हैं. हे लक्ष्मण, इन गुणों का समावेश होने के कारण मेरे गुण दूषित हो गए हैं और अब देखो कैसे चांदनी को हटा उदय हुए सूर्य की भांति इन गुणों का नाश कर देखो मेरा तेज कैसे प्रकट होता है.

राम ने अपनी प्रिया को वापस लाने के लिए गर्जना की कि वह अपनी कोमलता त्याग कर वही तेज प्राप्त करेंगे जो पूरी सृष्टि के लिए विनाशकारी होगा. वह एक बार पुन: घोषणा करते हैं

विनिर्मथितशैलाग्रं शुष्यमाणजलाशयम
ध्वस्तदृमलतागुल्मं विप्रणाशितसागरम!

मैं पर्वतों के श्रृंग काटकर गिरा दूंगा, मैं जलाशयों को सुखा दूंगा और वनों को वृक्ष, लता एवं झाड़ों से शून्य कर दूंगा, समुद्र को उजाड़ दूंगा!

यहाँ पर राम एक स्त्री की गरिमा को लोक का उत्तरदायित्व बना देते हैं. वह कह रहे हैं कि जब सीता का हरण हुआ तो किसी देव ने ही सीता को बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया. वह कहते हैं कि मैं सीता के लिए ऐसे बाण छोडूंगा कि जिन्हें कोई भी सह नहीं सकेगा!

Jatayu firhing Ravan during Sita Haran
Jatayu firhing Ravan during Sita Haran

राम को जटायु मिले हैं और जटायु से सीता की बात करते करते राम भूमि पर गिर पड़ते हैं

क्व मैथिली प्राणसमा ममेति,
विमुच्य वाचं निपपात भूमौ!

यह राम ही है जो एक प्रेम में कर्तव्य बोध लाते हैं. क्या प्रेम मात्र सुख के समय विहार करना है अथवा पत्नी से ही कर्तव्य पूर्ति की इच्छा करना है. राम अपने आराध्य परम शिव की भांति एक पति एवं प्रेमी के भी कर्तव्यों की रूपरेखा का निर्माण करते हैं.  वह लोक के समक्ष यह मर्यादा बनाकर गए हैं कि एक पति को अपनी पत्नी की रक्षा के लिए किसी से भी लड़ जाना चाहिए. साधन यदि नहीं हैं तो साधन अर्जित करने चाहिए, अपने बाहुबल पर विश्वास होना चाहिए.

राम यह सब अपने जीवन के उदाहरण से प्रस्तुत करते हैं, वह जानकी के लिए अपने हाथों से पुष्प चुनकर लाते हैं एवं चाहते हैं कि जानकी उन पुष्पों के आभूषण पहनें! जानकी उन पुष्पों से श्रृंगार करें!

राम चाहते हैं कि जब लोक उन्हें याद करे तो मात्र रावण का वध करने वाले राम के रूप में ही नहीं, उस पति के रूप में भी स्मरण करे जो अपनी पत्नी के लिए पुष्प लाते हैं, जो अपनी पत्नी के लिए स्वर्ण मृग भी लाने के लिए चले जाते हैं, जो अपनी पत्नी को सकुशल पाने के लिए एक ऐसी सेना का निर्माण करते हैं जो विश्व की सर्वाधिक वीर एवं ताकतवर सेना से लोहा ले सकती है.

वह चाहते हैं कि लोक उन्हें एक ऐसे विह्वल पति के रूप में भी स्मरण करे जो हनुमान के लंका से आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं एवं जैसे ही हनुमान उन्हें उनकी जानकी के विषय में बताते हैं, वह रोने लगते हैं. उनकी आँखों से प्रेम के अश्रु बहने लगते हैं एक पति एवं प्रेमी के रूप में राम सा प्रेमी कोई भी नहीं है!  राम की पीड़ा लोक समझता है, तभी लोक आज भी राम के दुःख में दुखी हो जाता है, और राम जैसे ही रावण का वध करते हैं, हर्षोल्लास से भर जाता है! राम और सीता के विछोह के लिए रावण को आज तक क्षमा नहीं किया है!

Sonali Misra August 1, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Hanuman, Jatayu, Lakshman, ramayana, ravan, Shree Ram, valmi, valmiki

Related

क्यों पहनते हैं जनेऊ और क्या है इसके लाभ, जानिए ?

अज्ञात :- भए कुमार जबहिं सब भ्राता।दीन्ह जनेऊ गुरु पितु...

August 1 2020

॥ श्री हनुमते नम: ॥ 🌿
🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – ११) 🌼🌿

श्वेता पुरोहित :- लाय सजीवन लखन जिवाये।श्री रघुबीर हरषि उर...

August 1 2020

सनातन धर्म के सोलह संस्कार

अज्ञात :- हिन्दू धर्म में सोलह संस्कारों (षोडश संस्कार) का...

August 1 2020

॥ श्री हनुमते नम: ॥ 🌿
🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – १३) 🌼🌿

श्वेता पुरोहित :- सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।अस कहि श्रीपति...

August 1 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Sonali Misra
Follow:
सोनाली मिश्रा स्वतंत्र अनुवादक एवं कहानीकार हैं। उनका एक कहानी संग्रह डेसडीमोना मरती नहीं काफी चर्चित रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर लिखी गयी पुस्तक द पीपल्स प्रेसिडेंट का हिंदी अनुवाद किया है। साथ ही साथ वे कविताओं के अनुवाद पर भी काम कर रही हैं। सोनाली मिश्रा विभिन्न वेबसाइट्स एवं समाचार पत्रों के लिए स्त्री विषयक समस्याओं पर भी विभिन्न लेख लिखती हैं। आपने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक किया है और इस समय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से कविता के अनुवाद पर शोध कर रही हैं। सोनाली की कहानियाँ दैनिक जागरण, जनसत्ता, कथादेश, परिकथा, निकट आदि पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
1 Comment
  • Avatar Jitendra Kumar Sadh says:
    August 1, 2020 at 10:43 am

    अति सुंदर

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie Zone

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d