By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ॥ श्री हरि ॥
🌿🌼 श्रीसनकादिजी 🌼🌿
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » ॥ श्री हरि ॥🌿🌼 श्रीसनकादिजी 🌼🌿
सनातन हिंदू धर्म

॥ श्री हरि ॥
🌿🌼 श्रीसनकादिजी 🌼🌿

ISD News Network
By ISD News Network 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित।

सनक, सनन्दन, सनातन, सनत्कुमार और सनत्सुजात- ये पाँचों ही ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं। कहीं-कहीं सनत्कुमार और सनत्सुजात को एक मानकर चार ही कहा गया है। कहते हैं कि जब ब्रह्मा से पाँच पर्वोंवाली अविद्या दूर हो गई तब ब्रह्मा ने अपनी शक्ति के साथ निर्मल अन्तःकरण होकर इनकी सृष्टि की। ब्राह्मीशक्ति ने इन्हें सम्पूर्ण विद्या, उपासना पद्धति और तत्वज्ञानका उपदेश किया। इन सबके अध्ययन, तपस्या, शील स्वभाव एक से ही है। इनमें शत्रु, मित्र तथा उदासीनों के प्रति भेदद्दृष्टि नहीं। सर्वदा पाँच वर्ष की अवस्थावाले बालकों की भाँति ही ये विचरते रहते हैं। संसारके द्वन्द्व इनका स्पर्श नहीं कर पाते। रातदिन भगवान् श्रीकृष्ण के नामका जप किया करते हैं। ‘हरिः शरणम्’ मन्त्र तो इनके श्वासोच्छ्छासके साथ-साथ चलता रहता है, इसी से ये सदा बालक रूप ही रहते हैं।

इन्हें भगवान्‌की लीलासुधा पान करने में इतना आनन्द आता है कि प्रायः शेषनणके पास जाकर पूछ-पूछकर उसका रसास्वादन करते रहते हैं। इनका एक क्षण भी भगवान्‌के चिन्तन बिना नहीं बीतता। ये सर्वदा ब्रह्मानन्दमें मग्न रहते हैं। इनके उपदेशोंसे अनेकों व्यक्तियोंका कल्याण-साधन हुआ है। इन्होंने शुकदेव और भीष्मको अध्यात्मविद्याका सदुपदेश प्रदान किया है। महाराज पृथुने जो कि भगवान्‌के एक अंशावतार हैं-इनसे ही भागवत सदुपदेश ग्रहण किया। इन्होंने प्रलयके कारण पहले कल्प के भूले हुए ज्ञानका ऋषियोंके प्रति उपदेश किया। महाभारतमें सनत्सुजातमुनिने धृतराष्ट्रको बहुत सुन्दर उपदेश दिये हैं। उद्योगपर्वका एक महत्त्वपूर्ण अंश ही सनत्सुजातीयके नामसे प्रसिद्ध है। इस सनत्सुजातीयपर भगवान् श्रीशंकराचार्यकृत एक संस्कृत भाष्य भी है।

कभी-कभी ये लोग स्वयं परस्पर भगवच्चर्चा किया करते थे। किसी एक को वक्ता बना लेते और दूसरे सब श्रोता बनते। इस प्रकार बड़े मर्मकी बातें होतीं। श्रीभागवत की वेदस्तुति एक ऐसे ही अवसरपर कही गयी थी। श्रीसनन्दनजी को प्रवचनकार बनाकर बाकी लोग श्रोता बन गये। इस प्रकार एक बड़े जटिल प्रश्नका उत्तर संसारको मिल गया कि वेदोंमें भगवान्‌का वर्णन किस प्रकार होता है। भगवान्से अतिरिक्त वस्तुका निषेध करते हुए वेद अन्तमें किस प्रकार भगवान्में परिसमाप्त होते हैं, विशद वर्णन हुआ है। इस उपदेशमें इस बातका अत्यन्त विशद वर्णन हुआ है।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

भगवान्‌के भक्तों, जीवन्मुक्तों, सिद्ध सन्तोंमें संसारके कलुषित विकार काम-क्रोधादि होते ही नहीं, न हो सकते हैं। फिर भी कभी-कभी सन्तोंके जीवनमें भी भगवदिच्छासे लीलारूप में यह बात देखी जाती है। देखनेवाले लोग अपने कलुषित हृदय के कारण भ्रमवश महात्माओंकी लीलाओंको न समझकर उनमें काम- क्रोधकी कल्पना कर बैठते हैं। उनकी इन लीलाओं के द्वारा जगत्‌ की हानि न होकर लाभ ही होता है। इनके सम्बन्धमें भी पुराणोंमें एक ऐसे ही प्रसंगका वर्णन आता है।

एक बार इन लोगोंने वैकुण्ठकी यात्रा की। इन्हें पाँच वर्षके नग्न बालकों के रूपमें देखकर वहाँके द्वारपालों (जय-विजय) ने रोक दिया। इसपर इन्होंने डाँटते हुए कहा-

‘भगवान्‌के नित्यधाम – सत्त्वके साम्राज्यमें यह विषमता उचित नहीं है। तुम दोनोंके मनमें कुछ गर्व और कपट अवश्य आ गया है, नहीं तो भगवान्‌के सबके लिये खुले हुए समधाम में भला यह कैसे हो सकता है? तुम हमपर शंका कर रहे हो। इस एकरस धाममें तुम दोनोंने पेटके कारण होनेवाले सांसारिक भेदभावको स्थान दिया है। इसलिये शीघ्र ही यहाँसे गिर जाओ।’

यद्यपि सन्तोंमें इस प्रकारका आवेश होना असम्भव है, फिर भी भगवान्‌की ऐसी ही इच्छा थी। वे इन्हीं मुनियोंको निमित्त बनाकर जगत्‌में आना चाहते थे। कहाँ तो उनका स्थान और दर्शन इन मुनियोंके लिये भी अगम्य था और कहाँ वे बन्दर-भालू आदि के लिये भी सुलभ हो गये। भगवान् गाँवके ग्वालोंके बीचतकमें आये। इन मुनियोंको निमित्त बनाकर अपनेको सुलभ कर दिया।

भगवान्ने स्वयं आकर इनकी स्तुति की, ब्राह्मणोंकी महिमा गायी, प्रसन्नता प्रकट की, तब इन्होंने मुक्तस्वरसे कहा, ‘प्रभो! हमें तो उचित अनुचित कुछ जान नहीं पड़ता। इस अपराधके बदले आपकी जो इच्छा हो वही दण्ड दे दो। हमें सहर्ष शिरोधार्य है।’ भगवान्ने मुसकराते हुए कहा, ‘तुम्हारा कोई दोष नहीं। यह तो मेरी ही इच्छा थी। मैंने पहले ही सोच रखा था।’ भगवान्‌की प्रेमभरी गम्भीरवाणी सुनकर सब-के-सब भगवान्‌की प्रदक्षिणा, नमस्कार करके आज्ञा पाकर उनके गुण गाते हुए स्वच्छन्द विचरण करने लगे।

यद्यपि ये सनकादिक सब के सब नित्यसिद्ध और निरन्तर परमार्थनिष्ठ हैं तथापि संसारमें गुरुशिष्य- परम्पराके स्थापनके लिये क्रमशः बड़े भाइयोंको छोटोंने गुरुके रूपमें माना था। विधिवत् उनसे दीक्षा लेकर श्रवण-मननादि किया। आज भी वे कहीं गुप्तरूपसे विचरण करते होंगे। सम्भव है कहीं हमारे पास ही हों परंतु हमारा ऐसा सौभाग्य कहाँ है कि उनके दर्शन से अपना जन्म सफल कर सकें। उनकी कृपा ही वाञ्छनीय है।

परम भागवत श्री सनकादिजी की जय 🙏
श्री परमात्मने नमः 🙏🌷

ISD News Network June 27, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: । श्रीसनन्दनजी, श्री हरि, श्रीसनकादिजी

Related

शादी में जल्दी जल्दी मंत्र नही पढ़ाया तो पुजारी की कर दी पिटाई !

अर्चना कुमारी  उत्तर प्रदेश के लखनऊ  में शादी के मंडप...

June 27 2024

श्रावण मास माहात्म्य (त्रयोविंशति अध्याय)

श्वेता पुरोहित :- 🔱 कृष्ण जन्माष्टमी व्रत का वर्णन 🔱...

June 27 2024

प्रेमी और पति राम – I

“एक बार चुनि कुसुम सुहाए, निज कर भूषन राम बनाए,सीतहिं...

June 27 2024

यमाष्टक – यमराज का अपने दूत के प्रति उपदेश !

श्वेता पुरोहित। श्रीव्यास जी बोले – अपने किंकर को हाथ...

June 27 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?