By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: प्रेमी और पति राम – I
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » प्रेमी और पति राम – I
सनातन हिंदू धर्म

प्रेमी और पति राम – I

Sonali Misra
By Sonali Misra 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

“एक बार चुनि कुसुम सुहाए, निज कर भूषन राम बनाए,
सीतहिं पहिराए प्रभु सादर, बैठे फटिका सिला पर सुन्दर!”

वनवास में सीता का ह्रदय श्रृंगार का हो रहा है और प्रभु मंद मंद मुस्करा रहे हैं, जैसे मानो कह रहे हों कि कहा तो था कि वही रह जाओ, महल में, आभूषण पहनी रहो! उधर सीता जी कह रही हैं कि पत्नी की इतनी भी इच्छा पूरी न होगी! राम अपनी सीता के लिए सब कुछ कर सकते हैं। वह अनुपम प्रेमी और पति हैं। वह अपनी प्रिया की आँखों में अश्रु नहीं देख सकते।  फिर उन्होंने अपने हाथों से पुष्पों को चुना और अपनी प्रिया के लिए बना डाले आभूषण। वह अपनी प्रिया को मुग्ध भाव से और प्रीति से देख रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे सम्पूर्ण विश्व का समस्त सौन्दर्य इन दोनों में समा गया है। स्वर्णाभूषण भी कभी प्रिय के हाथों से बने आभूषणों का स्थान ले सकते हैं।

तभी जयंत कौवे का रूप धरकर सीता जी के चरण में चोंच मारकर भागता है। पति के रहते पत्नी को कोई कौवा भी चोंच मार जाए, यह पति के लिए सबसे बड़ा अपमान है। पत्नी की रक्षा करना पति का प्रथम कर्तव्य है। राम को सीता प्राणों से अधिक प्यारी थीं। वाल्मीकि भी कहते हैं कि राम सीता पर आसक्त थे तथा उन्हें बहुत प्रेम करते थे।

प्रिया तु सीता रामस्य दारा: पितृकृता इति,
मनस्वी तदगतमना नित्यं हृदि समर्पित:

More Read

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

अब ऐसी प्रिया के पैर में कोई चोंच मार कर चला जाए तो भला राम कैसे सहन कर सकते हैं? राम जैसे स्वयं से कहते हैं “एक पति का कर्तव्य है कि अपनी पत्नी के पैरों में कांटे तक न चुभने दे और तुम्हारे ही सम्मुख तुम्हारी पत्नी के पैरों में चोंच मारकर चला गया। बस यही रक्षा है तुम्हारी?” वन में राम पति राम हैं, वह राजा नहीं हैं। वह यहाँ पर अपनी पत्नी के बालों में पुष्प लगा सकते हैं, वह अपनी प्रिया को दिन भर मुग्ध भावों से निहार सकते हैं, और उसकी हर इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं।  उन्होंने क्रोधित होकर धनुष पर सींक का बाण जोड़ा, एवं जैसे ही वह मन्त्र वाला ब्रह्म बाण आगे बढ़ा, मूर्ख जयंत को अपनी भूल का अनुभव हुआ। उसे कहीं आसरा नहीं मिला, उसके पिता इंद्र ने भी उसे शरण नहीं दी, न ही कैलाश में उसे शरण मिली, फिर अंतत: नारद मुनि की सलाह के बाद वह राम की शरण में गया, क्षमा याचना की। राम ने एक क्षण को जानकी की ओर देखा, जैसे पूछ रहे हों क्षमा किया जाए! जानकी तो पूरे जगत की माँ हैं, भला इस कृतघ्न जयंत पर क्यों कुपित होंगी।  राम और सीता दोनों ने उसे क्षमा कर दिया।

जंगल के प्रेमी राम अपनी प्रिया की रक्षा हर कीमत पर करना चाहते हैं और उन्हें प्रसन्न भी रखना चाहते हैं। तभी तो शूपर्णखा जब सीता जी पर झपटती है तब हैरान से राम और लक्ष्मण समझ नहीं पाते एवं राम अपनी प्रिया तक उस राक्षसी के पहुँचने से पहले ही उसे दंड दे देते हैं।

राम का प्रेमी रूप उस समय सबसे उच्चतम स्तर पर परिलक्षित होता है जब मारीच स्वर्ण मृग रूप रखकर आता है एवं सीता उसे पाने की हठ कर बैठती हैं। राम अपनी प्रिया का जी नहीं दुखाते एवं यह समझते हुए भी कि यह राक्षस हो सकता है, वह अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए निकल जाते हैं,

रावण द्वारा सीता हरण के पश्चात जब वह आते हैं और जानकीहीन कुटिया देखते हैं तो वियोग से भर जाते हैं। वह तो भगवान हैं, उनके अश्रु क्यों आएँगे? परन्तु उन्होंने मानव जन्म लिया है और मानव जन्म में वह रोते भी हैं। वह अपनी प्रिया को न पाकर रोते हैं

“हा गुन खानि जानकी सीता। रूप सील ब्रत नेम पुनीता।।
लछिमन समुझाए बहु भाँती। पूछत चले लता तरु पाँती।।
हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी। तुम्ह देखी सीता मृगनैनी।।
खंजन सुक कपोत मृग मीना। मधुप निकर कोकिला प्रबीना।।

वाल्मीकि भी राम की इस दशा का वर्णन करते हुए लिखते हैं

यत्नान मृगयमाणस तु नाससाद वने परियाम
शॊकरक्तेक्षणः शॊकाद उन्मत्त इव लक्ष्यते

अर्थात जब श्री राम चन्द्र जी ने यत्न पूर्वक ढूँढने पर भी उस वन में अपनी प्यारी सीता को न पाया तब शोक के मारे उनकी आँखें लाल हो गईं एवं शोक के मारे वह उन्मत्त की तरह हो गए।

राम अपनी प्यारी सीता के लिए व्याकुल हैं। हाय, जिन्हें अग्नि को साक्षी मानकर ब्याह कर लाए थे वह कहाँ चली गई, कौन ले गया। और क्या वह नदी तक गयी हैं?  नहीं नहीं, वह मुझसे विनोद कर रही हैं, अभी यहीं से कहीं से प्रकट हो जाएँगी। पंरतु वह मेरे भोजन की चिंता करती हैं, यूं परिहास नहीं! और राम अपनी पीड़ा में घुले जा रहे हैं।

हाय सीते, हाय सीते, कहते कहते वह एक वृक्ष से दूसरे वृक्ष जा रहे हैं।

वृक्षाद वृक्षं परधावन स गिरींश चापि नदीन नदीम
बभूव विलपन रामः शॊकपङ्कार्णवप्लुतः
अस्ति कच चित तवया दृष्टा सा कदम्बप्रिया परिया
कदम्ब यदि जानीषे शंस सीतां शुभाननाम

राम शोक के सागर में डूब गए हैं, वह यह जानते हैं कि पहाड़ उत्तर नहीं देंगे, परन्तु वह पहाड़ों से उत्तर चाह रहे हैं? वह एक एक वृक्ष से पूछ रहे हैं कि हे वृक्ष तुम ही बता दो कि मेरी प्रिया कहाँ हैं?

वह विलाप करते हुए कह रहे हैं कि हे कदम्ब वृक्ष! तुम्हारे पुष्पों पर तो मेरी प्रिया का विशेष अनुराग रहता था, क्या तुम्हें भी ज्ञात नहीं है कि वह कहाँ है? क्या तुम्हें भी नहीं ज्ञात है कि मेरी प्रिया शुभानना सीता कहाँ है?

प्रकृति ने अब तक राम की वीरता देखी थी, प्रकृति ने अब तक राम की सौम्यता देखी थी, पर अब जगत प्रेमी और पति राम की पीड़ा देख रहा था, प्रकृति हतप्रभ थी कि एक पुरुष जो अपने आयुध से सागर को सुखाने की क्षमता रखता है, वह प्रेम में इतना व्याकुल हो सकता है?

परन्तु अभी तो राम का प्रेमी रूप प्रकृति को और जगत को देखना था, यह तो आरम्भ था……………………. परिणाम शेष था।

प्रेम में राम हो जाना सहज कहाँ है?

Sonali Misra July 29, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Lakshman, love, Ramayan, ravan, Shri Ram, Sita Mata

Related

तपस्या बड़ी है या सत्संग ?

श्वेता पुरोहित। एक बार बात ही बात में ऋषि विश्वामित्र...

July 29 2020

मंगल

श्वेता पुरोहित- मंगल देवता की चार भुजाएँ हैं। इनके शरीर...

July 29 2020

तीर्थों से प्राप्त पवित्र जल से वेदविधि द्वारा भगवान श्री काशी विश्वनाथ शिवलिङ्ग का अभिषेक

पंडित अजय शर्मा। विश्व के नाथ श्री विश्वनाथ जी अपनी...

July 29 2020

वैदिक गुरुकुल का उद्घाटन

SandeepDeo:-कल शाम प्रयागराज और काशी के बीच भदोही जिला के...

July 29 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Sonali Misra
Follow:
सोनाली मिश्रा स्वतंत्र अनुवादक एवं कहानीकार हैं। उनका एक कहानी संग्रह डेसडीमोना मरती नहीं काफी चर्चित रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर लिखी गयी पुस्तक द पीपल्स प्रेसिडेंट का हिंदी अनुवाद किया है। साथ ही साथ वे कविताओं के अनुवाद पर भी काम कर रही हैं। सोनाली मिश्रा विभिन्न वेबसाइट्स एवं समाचार पत्रों के लिए स्त्री विषयक समस्याओं पर भी विभिन्न लेख लिखती हैं। आपने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक किया है और इस समय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से कविता के अनुवाद पर शोध कर रही हैं। सोनाली की कहानियाँ दैनिक जागरण, जनसत्ता, कथादेश, परिकथा, निकट आदि पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!

November 22, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?