SandeepDeo:-कल शाम प्रयागराज और काशी के बीच भदोही जिला के जंगीगंज स्थित शक्तिपीठ अंजोराधाम में वैदिक गुरुकुल का उद्घाटन ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमलों से हुआ।

इसकी स्थापना सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर दिलवाने में सबसे प्रमुख भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.पी.एन.मिश्र ने किया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गौड़ पीठाधीश्वर प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत का रक्षण केवल दो चीज ही कर सकती हैं। पहला है, संस्कृत भाषा और दूसरी है सनातन संस्कृति। यदि संस्कृत भाषा समाप्त हो गई तो भारत की संस्कृति भी नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि देश में ब्राह्मणों पर इतना अधिक हमला हुआ है कि उनके बच्चों ने आज संस्कृत पढ़ना ही बंद कर दिया है। ऐसे में गुरुकुलों की स्थापना बहुत आवश्यक है। परमेश्वर नाथ मिश्र ने यह कदम उठाकर सनातन समाज पर बहुत बड़ा उपकार किया है।
इस अवसर पर गुरुकुल के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एन.मिश्र ने बताया कि अभी गुरुकुल में 24 बच्चों का प्रवेश हुआ है। बच्चों को पारंपरिक और आधुनिक, दोनों शिक्षा प्रदान किया जाएगा। आगे इस गुरुकुल का और अधिक विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर दिल्ली से मुझे और मधु किश्वर दीदी को भी उपस्थित होने का अवसर डॉ. मिश्र ने प्रदान किया। इसके लिए न्यायविद पी.एन.मिश्रा जी का हृदय से आभार।
🙏जय सनातन।
