शिवपुराण के अनुसार:
कृत्तिकासोमवारेषु शिवस्य यजनं नृणाम् ॥
महादारिद्र्यशमनं सर्वसंपत्करं भवेत् ॥
गृहक्षेत्रादिदानाच्च गृहोपकरणादिना ॥
अर्थात्:
कृत्तिका नक्षत्र से युक्त सोमवार को किया हुआ शिवजी का पूजन मनुष्यों के महान दारिद्र्य को मिटानेवाला और सम्पूर्ण सम्पत्तियों को देनेवाला हैं !
आप घर की आवश्यक सामग्रियों के साथ गृह और क्षेत्र आदि का दान करने से भी उक्त फल की प्राप्ति होती है !
कृतिका नक्षत्र युक्त अत्यंत ही अद्भुत कार्तिक मास का सोमवार और कार्तिक पूर्णिमा भी-
सोमवार २९ जुलाई सुबह ११ बजे से शुरू
एक शिवमंदिर देख लीजिये जहाँ आप शांतिपूर्वक शिवपूजन एवं रुद्राभिषेक कर सकें!
किन्ही ब्राम्हण से बात करके उन्हें रुद्राभिषेक के लिए तैयार कर लीजिये एवं उनके कहे अनुसार पूजन सामग्री की तैयारी कर लीजिये !
क्या करें इस दिन :
–किसी भी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कीजिये !
-दारिद्र्यदहन शिव स्तोत्र का पाठ कीजिये
(108 पाठ या जिनके लिए संभव नहीं वो कम से कम 11 पाठ करें)
-शिव सहस्त्रनाम द्वारा सहस्त्रार्चन करें ।
अर्थात प्रत्येक नाम के साथ एक बेलपत्र चढ़ायें या चावल और तिल को मिश्रित कर प्रत्येक नाम के साथ अर्पित करें ।
-अपनी इच्छानुसार और भी किसी शिव स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं !
–ब्राम्हण को भोजन करायें एवं यथासंभव दान करें !
शुभमस्तु।🙏
साभार: राजीव लोचन जी 🙏
