By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: शिवलिंग का वास्तविक अर्थ-
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » शिवलिंग का वास्तविक अर्थ-
सनातन हिंदू धर्म

शिवलिंग का वास्तविक अर्थ-

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

कमलेश कमल-

सनातन संस्कृति में प्रतीकों का अत्यधिक महत्त्व है। सूर्य की किरणों में 7 रंग (VIBGYOR) सन्निहित हैं..इसे समझाने के लिए अनुसंधित्सु ऋषियों ने कहा कि सूरज 7 घोड़ों वाले रथ में बैठकर आता है।

ठीक इसी तरह हमें सनातन संस्कृति को समझने के लिए सम्यक् रूप से प्रतीकों को समझना होगा, अन्यथा हम अर्थ का अनर्थ निकालते रहेंगे। उदाहरण के लिए, शिवालय (शिव के घर) में शिवलिंग (शिव की पहचान) पर जल, बेलपत्र आदि चढ़ाते समय हमें इस पर भी विचार करने की आवश्यकता है कि शिवलिंग क्या है और हम यह क्या कर रहे हैं?

आइए, शिवलिंग को देखते हैं-
संस्कृत में शिव का अर्थ शुभ या कल्याणकारी है और लिंग शब्द का अर्थ है– पहचान!

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

स्त्रीलिंग कहने से स्त्री की पहचान होती है, क्योंकि उसमें स्त्रियोचित लक्षण होते हैं। पुंलिङ्ग कहने से पुरुष की पहचान होती है,क्योंकि उसमें पुरुषोचित लक्षण पाए जाते हैं। उभयलिंग कहने से ही पता चल जाता है कि उसमें स्त्री और पुरुष दोनों के लक्षण होंगे। इसी तरह, शिवलिंग शिव की पहचान है अथवा इसमें कल्याणकारी लक्षण हैं। अब, कुछ मूढमति लोगों ने इसे ऐसे समझा कि परमब्रह्म शिव निराकार नहीं, कोई साकार व्यक्ति हैं और लिंग उनकी जननेन्द्रिय है…यह तो उनकी सोच की बलिहारी है।

वस्तुत:, पुरातन काल से चले आ रहे शब्द (अभिधान) व्युत्पत्तिगत रूप में अपने अर्थ (अभिधेय) को ही व्यंजित करते प्रतीत होते हैं अथवा कम-से-कम ये व्यवहारार्थ कल्पित होते हैं। अस्तु, जब बात गूढ धार्मिक मान्यताओं और प्रतीकों की हो; तो स्थूल आँखों से देखना पर्याप्त नहीं, वहाँ तो ज्ञान की आँखें चाहिए। गीता में तभी तो कहा गया है–
“विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञान चक्षुशः!”

तो, ज्ञानचक्षुओं से देखने पर स्पष्ट परिलक्षित होता है कि शिवलिंग ‘शिव’ यानी परमात्मा का प्रतीक है। उस पर चंदन-लेपित तीन रेखाओं से त्रिदेव ( ब्रह्मा, विष्णु और महेश) व्यंजित होते हैं। इन तीन रेखाओं के मध्य में जो एक बिंदुनुमा आकृति बनाई जाती है, वह ज्योतिस्वरूप निराकार परमात्मा को व्यंजित करता है। बिंदु से क्यों? बिंदु में कोई लंबाई, चौड़ाई या ऊँचाई नहीं होती तो यह निराकार, ज्योतिस्वरूप ईश्वर को व्यंजित करने का हेतु बना।

व्रत का शाब्दिक अर्थ संकल्प है अर्थात् कल्याणकारी परमात्मा के साथ का संकल्प, सन्निधि का संकल्प। इसी तरह ‘उपवास’ का अर्थ है– प्रभु के पास बैठना। अब व्रत या उपवास में भोजन नहीं करना तो बस शरीर की शुद्धि का हेतु है। ऐसा इसलिए भी है कि साधना का आहार से अत्यंत गहरा संबंध है। साधना तभी सफलीभूत होगी जब आहार शुद्ध एवं सात्त्विक हो और उसमें आहार के चार दोषों (स्वरूप-दोष, संग- दोष, निमित्त-दोष या अर्थ-दोष) में से कोई दोष न हो। इस तरह हम कह सकते हैं कि व्रत या उपवास में भूखा रहना अनिवार्य नहीं है, बस प्रभु के कल्याणकारी रूप का स्मरण अनिवार्य है।

हम समझ सकते हैं कि शिवरात्रि कल्याण की रात्रि है…अपने शिवत्व के जागरण की रात्रि है। इस जागरण के लिए सबसे पहले साधन, व्रत, नियम, उपवास, प्रवचन, संत-सन्निधि आदि से अन्तःकरण की शुद्धि हो जाती है। ऐसा होने से ही तो जागरण होगा।

जब हम अपने शिवत्व का जागरण की बात कहते हैं; तब यह अंतर्निहित है कि हम भी शिव के ही अंश हैं, हम भी अविनाशी (जिसका विनाश न हो) ही हैं। आत्मा चूँकि ऊर्जा है, तो उसका नाश होगा नहीं, इसलिए अविनाशी।

श्रीमद्भगवद्गीता में कहा गया है– “ममैवांशो जीवलोके जीवभूतः सनातन:!” अर्थात् वह मेरा ही अंशी है, मुझसे भिन्न नहीं है। वे परम् आत्मा हैं और हम आत्मा हैं। ऐसे में दिव्यगुणों से अनुप्राणित होकर हम देवात्मा तो हो ही सकते हैं। कहा भी गया है कि मनुष्य देवता और राक्षस के बीच का पुल है…ऊपर उठ जाए तो देवता और नीचे गिर जाए तो राक्षस!

अभी तो बस हमारे शरीर में प्राण है, इसलिए हम प्राणी हैं। प्राण निकले, निर्वाण हो उससे पहले दिव्यगुणों से भरकर दिव्यप्राणी या दिव्यता से भरकर ‘देवता’ हो सकते हैं। जब ऐसा हो जाता है, तब जीवन मधुर हो जाता है, क्लेश और संताप मिट जाते हैं..और जब संताप मिट जाते हैं, तो आनंद का उद्रेक आता है। हम नंदित हो जाते हैं, नंदी हो जाते हैं। नंदी को शिव की सवारी जब हम कहते हैं; तो उसका प्रतीकात्मक अर्थ है– शिव अर्थात् सर्वकल्याणकारी सत्ता की सवारी। इसलिए तो शिव को नंदीश्वर अर्थात् ‘आनंद का ईश्वर’ कहा गया है, ‘बैल का ईश्वर’ नहीं। अतः, नंदी बैल को देखकर हमें इस प्रतीक व्यवस्था को समझना चाहिए।

इसी तरह शिव से जुड़े सभी प्रतीकों को समझने की आवश्यकता है। त्रिशूल हमारी त्रिगुणात्मक (सत्त्व, रजस, तमस) प्रकृति है जो एक दंड पर साधित रहती है। भूत-गण कुछ नहीं, अपितु काम क्रोध, लोभ, मद और मोह के पंच-भूत हैं जिन्हें उचित ही विकराल रूप दिया गया है। ये पंचभूत प्रतीकों में सौम्य रूप पा ही नहीं सकते।

जो धतूरा हम अर्पित करते हैं, वह अपने अंदर के विषैले तत्त्व को अर्पित कर देने का व्यंजक है, जिससे जीवन में मधुरता आए। कहा भी गया है– “मधुरातायते मधुरक्षरन्ति सैंधवा।”

जहाँ तक भाँग का प्रश्न है; तो यह परम्-सत्ता के प्राकट्य का मौज़ है। जब सर्वव्यापक, सर्वसमर्थ, सर्वज्ञानी, सर्वशक्तिमान्, अच्युत, अखंड, रसप्रद, सुखरूप, आनंदस्वरूप, विपत्तिभंजक, अघनाशक, दु:खहर्ता, सुखकर्ता, मंगलमूरत, करुनानिधान, पतितपावन भगवान् शिव (आशुतोष) की भक्ति होती है; तो वे जल्द (आशु) ही प्रसन्न (तुष्ट) हो जाते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि की इतनी महिमा है। आइए, उस कल्याणकारी परमात्मा (शिव) का स्मरण करें अपने अंदर के शिवत्व का जागरण करें।

ॐ नमः शिवाय !

ISD News Network March 8, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: शिवलिंग, शिवलिंग शिव की पहचान, श्रीमद्भगवद्गीता, संकल्प

Related

Yogi Govt Takes On Lutyens Media, Files FIR Against The Wire Editor

India Speaks Daily, in the morning, had given a video...

March 8 2024

वैवस्वत मनु, यम, यमी (यमुना), अश्विनी कुमारों एवं शनैश्चर की उत्पत्ति

श्वेता पुरोहित- आज चंद्र चित्रा नक्षत्र से गोचर कर रहे...

March 8 2024

घनघोर अंधकार की रात में रामायण हमारे लिए एक दीप की भांति प्रज्जवलित है

रामानंद सागर की ‘रामायण‘ जब कोरोना काल में पुनः प्रसारित...

May 2 2020

आठ आने में रामचरितमानस

श्वेता पुरोहित :- श्री हनुमान प्रसाद जी पोद्दार जिन्हें प्रायः...

March 8 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?