By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: घनघोर अंधकार की रात में रामायण हमारे लिए एक दीप की भांति प्रज्जवलित है
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » घनघोर अंधकार की रात में रामायण हमारे लिए एक दीप की भांति प्रज्जवलित है
अध्यात्मसनातन हिंदू धर्म

घनघोर अंधकार की रात में रामायण हमारे लिए एक दीप की भांति प्रज्जवलित है

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

रामानंद सागर की ‘रामायण‘ जब कोरोना काल में पुनः प्रसारित हुई तो उसने जनमानस को इस खतरनाक वायरस से लड़ने का संबल दिया। राम और सीता के अनुपम निश्छल चरित्र को देख लोग रो पड़ते थे। उनके आंसुओं में वह कलुषता बह निकली, जो कई दशकों से भारतीय जनमानस में भौतिकता की चाह ने इकठ्ठा कर रखी थी। रामायण के 16 अप्रैल के दो एपिसोड ऐसे रहे, जिन्हे विश्वभर के 7.7 करोड़ लोगों ने देखकर विश्व कीर्तिमान बना दिया। ध्यान रहे ये विश्व रिकार्ड मात्र दो एपिसोड का है, सम्पूर्ण धारावाहिक का नहीं। सभी के मन में ये सवाल उठा कि रामायण के ये दो एपिसोड ही इतने अधिक क्यों देखे गए। इसकी गहराई में जाएंगे तो पता चलेगा कि हमारे पौराणिक ग्रन्थ और उनके नायकों में हम कोरोना जैसी आपदाओं से लड़ने का आत्मबल खोज रहे हैं। 
 
अंतर्मन के तार बड़े जटिल होते हैं। हम समझ ही नहीं पाते कि किसी घटना या किसी व्यक्तित्व से हमारा चुंबकीय जुड़ाव क्यों कर हो जाता है। रामानंद सागर की रामायण से जो चुंबकीय जुड़ाव कोरोना काल में हुआ, उसको सामान्य जन विश्लेषित नहीं कर सका। मानव मन किसी भी घटना या दृश्य का समग्र प्रभाव (whole impect  महसूस कर पाता है, उसे अलग करके नहीं देख पाता। रावण की सेना से युद्ध करते हुए लक्ष्मण घायल हो जाते हैं। रावण की मारक शक्ति इतनी विध्वंसक है कि लक्ष्मण का जीवित रह पाना बहुत कठिन है। राम, सीता, हनुमान और समस्त सेना के लिए ये पल वैसे ही हैं, जैसे आज विश्व के हालात बने हुए हैं। उनके लिए कोई आशा की किरण कहीं से प्रस्फुटित नहीं हो रही है। इस भावना को उन करोड़ों दर्शकों ने हृदय तल पर अनुभव किया, जो ये एपिसोड देख रहे थे।
 
यहाँ आप रावण की मारक शक्ति को सीधे-सीधे कोरोना से रिलेट कर सकते हैं। वर्तमान परिवेश में कोरोना प्रकृति द्वारा मारा बाण ही प्रतीत हो रहा है, जिसकी कोई संजीवनी विश्व के पास नहीं है। लॉकडाउन में रहते हुए हम प्रतीक्षा कर रहे हैं कि प्रकृति ने जो मारक शक्ति का प्रहार हम पर किया है, उसका निदान जल्द से जल्द निकलना चाहिए। देखते ही देखते रामानंद सागर रचित रामायण के ये दो एपिसोड हमारी पीड़ा से जुड़ गए। दर्शक टीवी पर लक्ष्मण जी को मूर्च्छित देख हम अपनी पीड़ा को श्रीराम और हनुमान जी की पीड़ा से जोड़ लेते हैं। ये जुड़ाव अंतर्मन के गहरे तल पर होता है लेकिन ऊपर निर्विकार आंसू प्रवाहित होते हैं, जिसे दिमाग समझ नहीं सकता। हमारे पौराणिक ग्रंथों, विशेष रूप से रामायण में भले ही हमारी समस्याओं का निदान न मिले लेकिन वह ऐसे संकट में हमें न केवल आत्मबल प्रदान करती है बल्कि हमारा विषाद बाहर निकाल फेंकती है। इस पहले एपिसोड ने सुनिश्चित कर दिया था कि 16 अप्रैल की रात प्रसारित होने वाले दूसरे एपिसोड को और भी अधिक दर्शक देखेंगे। 
 
विभीषण से ज्ञात हुआ कि लंका में रहने वाले सुषेण वैद्य ही लक्ष्मण को बचा सकते हैं। हनुमान का वहां जाना और सुषेण को भवन समेत उठा लाने का दृश्य सांकेतिक रूप से बताता है कि यदि मानव में असीम इच्छाशक्ति हो तो हर समस्या का हल निकाला जा सकता है। सुषेण का हनुमानजी को संजीवनी के बारे में बताना इस बात को सांकेतिक रूप से प्रकट करता है कि सम्पूर्ण विश्व को ऐसे नायक की प्रतीक्षा है जो कम से कम समय में कोरोना को पराजित करने वाली संजीवनी ला सके। इस एपिसोड की रेटिंग निश्चित ही पहले से अधिक रही होगी। पहले एपिसोड में एक ऐसी समस्या दिखाई गई, जिसका तात्कालिक निदान मौजूद नहीं था और जब इसका निदान मिला, तो उसे लेकर आना और भी दुष्कर था। इस समय कोरोना एपिसोड में यही सिचुएशन बनी हुई है। हम बेसब्री से कोरोना का निदान खोजने का प्रयास कर रहे हैं। हम अपने उस हनुमान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो कोरोना की दवाई लेकर आएगा।
 
हमने स्पेन में डॉक्टरों को घुटने टेककर चर्च में प्रार्थनारत देखा। हमने पाकिस्तान में मौलवियों के साथ आम जनता को बिलखते देखा। हमने देखा कि इटली में मौतों को रोक न पाने के संताप में डॉक्टर कैसे फूटकर रो रहे थे। निश्चित ही कोरोना से लड़ने की जिजीविषा वे खो चुके हैं। उनके पास संबल देने के लिए न श्रीराम हैं न महाबली हनुमान। कोरोना का इलाज तो हमारे पास भी नहीं है लेकिन हमारे पास रामायण है। रामायण की कथाएं हमें साहस प्रदान कर रही हैं। हमें ईश्वर में विश्वास रखना सीखा रही हैं। लक्ष्मण और संजीवनी बूटी वाले एपिसोड करोड़ों दर्शकों ने देखा, तो वह कोई संयोग नहीं था। उसके पीछे भारतीय जनमानस का मनोविज्ञान छुपा है। 

घनघोर अंधकार की इस काली रात में रामायण हमारे लिए एक दीप की तरह प्रज्जवलित होकर हमारा विश्वास मजबूत कर रही है। उधर पश्चिम के पास ईसा मसीह की मूर्तियां और चर्च तो हैं लेकिन पौराणिक कहानियां नहीं हैं। उनके पास ऐसे पौराणिक प्रसंग नहीं है, जो उन्हें बिलखने से रोक सके। हमारे आंसू  विषाद बहा रहे हैं लेकिन उनके आंसू उस विवशता को दर्शा रहे हैं, उस मनोस्थिति को कि ‘अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं है’।

Vipul Rege May 2, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Corona Virus, Covid-19, Lakshman, Ramanand Sagar Ramayana, ramayana, Ramayana back on tv, Ramayana during coronavirus, Ramayana on Doordarshan, ravan, Vibheeshan, World Record by Ramayan serial

Related

मूल मनु-स्मृति के रचयिता महाराज मनु नहीं थे! तो फिर कौन थे?

मैंने परसों एक प्रश्न पूछा था कि मनु-स्मृति के रचयिता...

May 2 2020

रामचरित मानस विवाद: हम चाकर रघुवीर के

हेमंत शर्मा। रामचरित मानस विवाद : तुलसी भारतीय पुनर्जागरण के...

May 2 2020

अंक-२: विद्या अर्जन, पढाई एवं परीक्षा में एकाग्रता के लिए करें विष्णुसहस्रनाम के इस मंत्र का जाप।

संदीप देव। आइए आज EP-2 में विष्णु सहस्रनाम के उस...

May 2 2020

गजेंद्र मोक्ष

श्वेता पुरोहित। श्री कृष्ण ने भागवत पुराण में कहा है...

May 2 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
2 Comments
  • Avatar Satish Tiwari says:
    May 3, 2020 at 2:05 pm

    बहुत ही प्रासंगिक सुसंगत लेख।

    Loading...
    Reply
    • Avatar विपुल says:
      May 3, 2020 at 6:24 pm

      बहुत आभार

      Loading...
      Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie Zone

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d