By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: पड़ोसी को मारने का वैज्ञानिक का खौफनाक प्लान !
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » पड़ोसी को मारने का वैज्ञानिक का खौफनाक प्लान !
अपराध

पड़ोसी को मारने का वैज्ञानिक का खौफनाक प्लान !

Archana Kumari
By Archana Kumari 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

अर्चना कुमारी। रोहिणी अदालत में पिछले दिनों बम धमाका हुआ था और इस धमाके को एक वैज्ञानिक ने अंजाम दिया था। पुलिस का दावा है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं बल्कि एक पड़ोसी वकील को मारने के इरादे से रची गई वैज्ञानिक की साजिश थी ।  स्पेशल सेल ने इस मामले में डीआरडीओ के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया को गिरफ्तार किया ,जो  अशोक विहार इलाके का रहने वाला है।

जांच टीम ने मामले में की गई गहन जांच के बाद आरोपी को पकड़ा है। इसके खिलाफ मिले प्रर्याप्त सबूत के बाद ही यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि नौ दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे रुम नंबर 102 रोहिणी कोर्ट में कम शक्ति वाला बम धमाका हुआ था। इस घटना की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश और एक्सपलोसिव एक्ट सम्बंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जबकि पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो पता चला  काले रंग के बैग में टिफिन में रिमोट के जरिए धमाका कराया गया था।

पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन कोर्ट परिसर में आने वाले एक हजार से ज्यादा वाहनों, कोर्ट के अंदर और बाहर लगे सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की गई। इसके अलावा टेलीफोन के डाटा को खंगाला गया और मिले सबूत के आधार पर यह पाया गया कि इस घटना के पीछे भारत भूषण कटारिया जिम्मेदार है। उसका एडवोकेट अमित वशिष्ठ से विवाद चल रहा है। जहां बम प्लांट किया गया, उसके आगे ही वकील बैठा हुआ था।

बम धमाका होने से पहले अमित वशिष्ठ ने भारत भूषण को कोर्ट के अंदर ही देखा भी था और वह अपना जान बचाने में सफल रहा। दरअसल पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी भारत भूषण कटारिया सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर कोर्ट के अंदर दाखिल हुआ था। उसने काले रंग का कोट पैंट पहन रखी थी, जिसमें वह वकील जैसा ही लग रहा था।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

उसने हाथ में दो बैग पकड़ रखा था, जबकि कमर पर लैपटॉप बैग ले रखा था। वह गेट नंबर सात से कोर्ट में दाखिल होता नजर आया था। वह कोर्ट रुम तक जाने के बाद वापस इसी गेट से बाहर भी निकल गया। इसके बाद वह फिर से गेट नंबर आठ से अंदर घुसा था। कोर्ट बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आई।

आखिर में वह 10 बजकर 35 मिनट पर जल्दबाजी में गेट नंबर आठ से बाहर निकलता नजर आया। लेकिन इस बार उसके हाथ में एक बैग नहीं था। केवल लैपटॉप बैग उसने टांग रखा था। फुटेज के अध्ययन से ही यह शख्स संदेह के घेरे में आया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।  तहकीकात में पता लगा भारत भूषण का एक रिश्तेदार अनिल कटारिया मेडिकल उपकरण बनाने वाली एक मल्टीनेशनल कंपनी में डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग है।

उसने काले रंग कई बैग अपने रिश्तेदारों को बांटे थे, जिनमें भारत भूषण कटारिया भी शामिल है। अपने पड़ोसी वकील को  मारने के लिए उसने इस तरह का धमाका का प्लान किया और उसे अंजाम दिया । उसने खुद बम बनाया और रिमोट के जरिए इसमें धमाका कराया। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई  जहां पर कुछ आपतिजनक साम्रगी, दस्तावेज, इलैक्ट्रोनिक डिवाइस जैसे लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया। 

साथ ही घटना के समय उसने जो काले रंग का कोट और पैंट पहन रखी थी उसे भी जब्त किया गया। छानबीन में पता चला है कि आरोपी भारत भूषण और एडवोकेट अमित वशिष्ठ के बीच दस साल से ज्यादा वक्त से एक दूसरे से विवाद चल रहा है। इन्हाेंने एक दूसरे के ऊपर अपराधिक और सिविल केस दर्ज करवा रखे हैं। आरोपी भारत भूषण के खिलाफ इन्हीं में से एक केस की तारीख नौ दिसंबर को कोर्ट नंबर दो में थी।

जहां आरोपी बम रखकर रिमोट से धमाका किए जाने के बाद फरार हो गया था।  इस धमाके को अंजाम देने के बाद वह कोर्ट परिसर से पैदल ही रिंग रोड की तरफ निकल गया, जहां आगे वह इर्टिगा कार से घर तक पहुंचा।आरोपी ने पूछताछ में कहा कि वह अमित वशिष्ठ को मारना चाहता था। क्योंकि वह कानूनी लडाई से परेशान हो चुका था।

इससे उसके करियर पर तो असर पड़ ही रहा था, साथ में परिवार भी मानसिक रुप से परेशान था। धमाके में अमोनियम नाइट्रेट नामक मैटेरियल इस्तेमाल हुआ, वह बम बनाने में आसानी से उपलब्ध हो गया था। आईईडी में केवल डेटेानेटर ही ब्लास्ट हुआ था, विस्फोटक में धमाका नहीं हुआ था। यदि पूरा बम फटता तो बड़ा धमाका होता। बम धमाके में रिमोट का प्रयोग हुआ था। वह एंटी ऑटो थेफ्ट रिमोट था, जो गाडियां में इस्तेमाल होता है।

Archana Kumari December 20, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: crime in delhi, Crime News, crime reporter, Crime reporting

Related

महिलाओं के खिलाफ तेजाब हमलों में बेंगलुरु को पहला ,दिल्ली को दूसरा और अहमदाबाद को तीसरा स्थान !

अर्चना कुमारी। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी हालिया...

December 20 2021

पकड़ा गया  टॉप मोस्ट गैंगस्टर तथा उसकी गर्लफ्रेंड!

अर्चना कुमारी। मोस्ट वांटेड  संदीप उर्फ काला जठेड़ी को उसकी...

December 20 2021

Delhi ritos

Delhi Riots Chargesheet:28 दिल्ली दंगे में शरजील गया जेल, तन्हा को नहीं मिली बेल!

दिल्ली दंगे के प्रमुख चेहरे और जामिया के छात्र आसिफ...

December 20 2021

दिल्ली दंगा में शहीद हुए सभी बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजली तभी होगी जब सभी दोषियों को आरोपी मानकर तत्काल फांसी दी जाए: यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट  

नई दिल्ली: अर्चना कुमारी । आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट व...

December 20 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
अपराध

कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

August 1, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?