By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Delhi Riots Chargesheet:28 दिल्ली दंगे में शरजील गया जेल, तन्हा को नहीं मिली बेल!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » Delhi Riots Chargesheet:28 दिल्ली दंगे में शरजील गया जेल, तन्हा को नहीं मिली बेल!
अपराधन्यायपालिका

Delhi Riots Chargesheet:28 दिल्ली दंगे में शरजील गया जेल, तन्हा को नहीं मिली बेल!

Archana Kumari
By Archana Kumari 8 Min Read
Share
8 Min Read
Delhi ritos
Delhi ritos
SHARE

दिल्ली दंगे के प्रमुख चेहरे और जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल में बंद ‘पिंजरा तोड़’ की देवांगन कलीता को पच्चीस हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है जबकि जेएनयू के छात्र रहे शरजील इमाम को जेल भेज दिया है।

इसी साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े एक मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार जामिया छात्र आसिफ इकबाल तन्हा की जमानत याचिका खारिज करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने कहा कि मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से प्रदर्शन स्थलों पर तन्हा समेत कई आरोपियों की भूमिका का पता चला है। साथ ही, यह भी पता चला है कि किस तरह से हर चीज की साजिश रची गई थी।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि बयानों से साफ पता चलता है कि आरोपी तन्हा और अन्य सह आरोपियों ने साजिश के मुताबिक विभिन्न गतिविधियां की। अदालत ने कहा कि वह चक्का जाम किए जाने की साजिश का हिस्सा था, जो दंगों का मुख्य कारण बना।प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने बयानों में उसका नाम मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक के तौर पर लिया है। इस वजह से उसे जमानत नहीं दी जा सकती।

अदालत ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, इसलिए गवाहों के बयानों के विवरण नहीं दिए जा सकते। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि आसिफ इकबाल तन्हा और अन्य आरोपियों की भूमिका के बारे में गवाहों के बयानों को संज्ञान में लेते हुए मुझे यह मानने में कोई हिचक नहीं है कि आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही है।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!
जस्टिस कौल की किताब ने हिलाई न्यायपालिका: क्या मोदी सरकार तय कर रही है सुप्रीम कोर्ट के जज?

सुनवाई के दौरान तन्हा की ओर से वकील ने दलील दी और कहा कि आरोपी की उम्र महज 24 साल की है। इस मामले में उमर खालिद को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ यूएपीए के तहत आरोप नहीं बनता है, क्योंकि वह किसी भी आतंकी संगठन का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि 13 और 15 दिसंबर 2019 को जामिया हिंसा के मामले में दो मामले दर्ज किए गए थे और एक एफआईआर में उसे जमानत मिल चुकी है।

गौरतलब हो कि तन्हा को 19 मई को गिरफ्तार किया गया था जबकि वह 26 मई से न्यायिक हिरासत में है। इस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से वकील ने कहा तन्हा के खिलाफ यूएपीए लगाकर सही किया गया है और कोर्ट ने भी पिछले 4 जून को कहा था कि आरोपी के खिलाफ यूएपीए लगाकर सही किया गया।  इस वजह से इस आरोपी को जमानत देना सही नहीं होगा, जिस पर अदालत में अपनी मंजूरी दे दी। दूसरी तरफ हिंसा के मामले में जेल में बंद ‘पिंजरा तोड़’ संगठन की देवांगन कलीता को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। जस्टिस सुरेश कैत की बेंच ने देवांगन कलीता को 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया। इससे पहले देवांगन कलीता की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि कलीता को एक केस में जमानत दे दी गई थी। जिस केस में जमानत दी गई थी उसमें ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि कलीता केवल नागरिकता संशोधन विरोधी कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल थी और हिंसा से उनका कोई संबंध नहीं था। वकील ने कहा कि कलीता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और जांच के लिए अब उनकी कोई जरुरत नहीं है जबकि अभी तक कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला है जिससे साबित हो सके कि वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है या कहीं भाग सकती है।

सिब्बल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने खुद कहा है कि कलीता किसी भी सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखी है और उनके पास कलीता के भाषण की भी कोई प्रति नहीं है जबकि कलीता का एकेडमिक ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और उसे किसी विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने का हक है।

इस पर जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से एएसजी एसवी राजू ने कहा  कि कलीता एक केस में जमानत मिलने के आधार पर बराबरी का दावा नहीं कर सकती है और उस पर दूसरे एफआईआर में गंभीर आरोप हैं।

ज्ञात हो कि पिछले 2 जून को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कलीता को एक मामले में जमानत दे दी थी लेकिन उसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे दूसरे एफआईआर के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने कलीता को सीधे या परोक्ष रुप से गवाहों को प्रभावित करने या साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करने का निर्देश दिया जबकि कोर्ट ने कलीता को ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दिया है।

ज्ञात हो कि कोर्ट ने पिछले 21 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।  उधर, दिल्ली दंगे के एक और मास्टरमाइंड कहे जाने वाले शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट ने हिंसा के मामले में दर्ज यूएपीए के तहत 1 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एडिशनल सेशंस जज अमिताभ रावत ने यह आदेश दिया।

गौरतलब है कि यूएपीए  के तहत शरजील इमाम को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ यूएपीए के तहत दाखिल चार्जशीट में कहा कि शरजील इमाम ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को अखिल भारतीय स्तर पर ले जाना चाहता था। उसने भड़काऊ भाषण दिए जबकि चार्जशीट में कहा गया है कि शरजील पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के संपर्क में था। शरजील ने न सिर्फ एक समुदाय को जुटाया, बल्कि दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में चक्का जाम कराने की भी कोशिश की। 

सनद रहे कि पिछले दिनों शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस असम से दिल्ली लेकर आई थी और उस पर दिल्ली हिंसा में साजिश रचने के चलते UAPA लगाया गया था। दरअसल जेल में बंद दंगे करने के आरोपी बाहर आने के लिए छटपटा रहे हैं और इसी क्रम में शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में नताशा नरवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। पिंजरा तोड़ की कार्यकर्ता नताशा नरवाल भी दिल्ली हिंसा के आरोप में जेल में बंद है।

Archana Kumari September 4, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Delhi Riots, delhi riots arrest, delhi riots chargesheet, delhi riots mastermind, delhi riots report

Related

जम्मू कश्मीर डीजी जेल की गला रेत कर हत्या,  पकड़ा गया संदिग्ध हत्यारा !

अर्चना कुमारी। सुरक्षा एजेंसियों में बहुत खामियां है और यही...

September 4 2020

रोहित वेमुला दलित नहीं था, जाति उजागर न हो इसलिए की थी आत्महत्या !     

                अर्चना कुमारी...

September 4 2020

संसद भवन सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के 140 कर्मियों की टुकड़ी !

अर्चना कुमारी। बजट सत्र के दौरान आगंतुकों और उनके सामान...

January 24 2024

स्कूली छात्रों को मस्जिद ले जाकर मुस्लिम रीति रिवाजों का पालन कराया गया, प्रधानाचार्य निलंबित !

अर्चना कुमारी। एक दक्षिणपंथी संगठन की ओर से पुलिस में...

September 4 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
न्यायपालिका

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

October 28, 2026
न्यायपालिका

जस्टिस कौल की किताब ने हिलाई न्यायपालिका: क्या मोदी सरकार तय कर रही है सुप्रीम कोर्ट के जज?

October 26, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?