By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: संघ परिवार: क्षुद्र मानसिकता का प्रसार
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » संघ परिवार: क्षुद्र मानसिकता का प्रसार
संघवाद

संघ परिवार: क्षुद्र मानसिकता का प्रसार

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। हिन्दी फिल्म उद्योग पर कोलतार पोतना संघ-परिवार की फूहड़ ‘नरेटिव’ योजना का ही ट्रेडमार्क नमूना है। उन का आईटी सेल अनाम पोस्टों द्वारा फिल्मी हस्तियों, गतिविधियों पर कीचड़ उछालता रहता है। इस के बावजूद कि फिल्मी दृश्यों, संवादों में वही संदेश या संकेत रहता रहा है, जो खुद गाँधीजी से लेकर आज के हिन्दू नेताओं‌ तक के प्रवचनों और औपचारिक शिक्षा में रहा है। जिसे संघ-भाजपा नेतृत्व भी दशकों से सोत्साह चला रहे हैं। पर वही संवाद किन्हीं फिल्मों में होने का उदाहरण देकर इसे ‘ऊर्दूवुड’ कह कर लांछित करवाते हैं।

कुछ वर्षों से प्रोपेगंडा चल रहा है कि ‘हिन्दी सिनेमा पर इस्लामिक संस्कृति थोपी गई’, उस का ‘उर्दूकरण’ किया गया। इस प्रोपेगंडा पर भरोसा करने वाले एक मोटी बात से अनजान लगते हैं कि बंबईया हिन्दी फिल्म उद्योग लगभग पूरी तरह पंजाबियों ने खड़ा किया था। देश-बँटवारे से पहले फिल्मों का केंद्र लाहौर था। वहीं सब से पहली सवाक् फिल्म बनी थी। बँटवारे के बाद अधिकांश कलाकर्मी लाहौर से बंबई आए जो आगे बड़े निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, आदि बने।

उस पंजाब में सदियों से शिक्षा और ज्ञान की भाषा फारसी और संस्कृत रही थी। पंजाबी भाषा भी अधिकतर फारसी लिपि में लिखी जाती थी। भगत सिंह अपने परिवार को उर्दू में चिट्ठियाँ लिखते थे। कवि अज्ञेय का शिक्षारंभ फारसी-अंग्रेजी-संस्कृत सीखने से हुआ था। तो जिन लेखकों कलाकारों की सहज भाषा ही फारसी थी, वे मुहावरों, उपमाओं, आख्यानों में क्या देते?! उन की प्रस्तुतियों, और रचनात्मकता पर फारसी-अरबी के साथ-साथ संस्कृत-हिन्दी भावभूमि की छाप भी गहरी थी। वरना, ऐसा सरस फिल्म उद्योग किसी इस्लामी देश में भी बन सकता।

हीर-राँझा, सोहनी-महीवाल, आदि पारंपरिक किस्से पंजाबी हैं। उन किस्सों में क्या इस्लामी, क्या हिन्दू, और क्या सिख है, या नहीं है – पहले कोई यह तो बताए? फिर महबूब खान, साहिर, मजरुह, शकील, या रजा के गीतों-संवादों में क्या ‘थोपा’ गया, कोई प्रचारक सामने आकर कहे! ऐसी कोई बात दिखाए जो गाँधीजी से लेकर वाजपेईजी तक ने भी बार-बार न ‘थोपी’ हो।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

बल्कि, संपूर्णत: तीन कलाकारों – शकील, नौशाद, और रफी – की अदभुत रचना ‘मन तड़पत हरि दर्शन को आज…’ के जोड़ की कलाकृति आज तक किस राष्ट्रवादी ‘बौद्धिक’दाता ने दी है? संघ-परिवार अपने एक स्वयंसेवक को ‘कला-ऋषि’ की उपाधि दे चुका है। सो बताए कि उस के किस कलाकार की कोई कृति शकील, साहिर, रफी, महमूद, या रजा के समक्ष रखने लायक भी है?

जबकि, दरअसल गाँधीजी से लेकर विविध संघ नेताओं ने ही तमाम हिन्दू-घाती प्रस्थापनाएं थोपी हैं। मनगढ़ंत बातें बनाकर, उसे हिन्दू समाज पर विश्वासघात करते हुए लादी! खुद भरमते और सब को भरमाते हुए कि वही सच्चा हिन्दुत्व है। उन्हीं प्रस्थापनाओं और नीतियों ने हिन्दुओं को स्वतंत्र भारत में तीसरे दर्जे का नागरिक बना दिया। उसे छोड़ने, बदलने के बजाय संघ-भाजपा उन्हीं को चलाते रहे। आज भी मुस्लिम ‘तृप्तिकरण’ और हर बात में ‘ब्राह्मण-दोषी’ के भाषण देते रहते हैं। पर प्रोपेगंडा उस ‘ऊर्दूवुड’ के खिलाफ, जिस ने मनोरंजन और अविस्मरणीय गीत-संगीत से समाज को समृद्ध किया।

वस्तुत:, विविध हिन्दू नेताओं द्वारा ही हानिकारक विचार  गढ़ना, फैलाना विगत सौ साल से निरंतर जारी है। पहले भी गैर-इस्लामी भाव वाले जिन्ना को अपमानित कर कांग्रेस से धकियाया गया, और पक्के इस्लामी अली-बंधु, मौलाना आजाद, आदि को सिर चढ़ाया गया था। आज भी तसलीमा, रुश्दी को अपमानित उपेक्षित, जबकि वहीदुद्दीन, ओवैसी को सिर-आँखों बिठाया जाता है। यह सब हमारे नेता अपनी परमबुद्धि लगाकर कर रहे हैं। जैसे तब के महापुरुष ने अपनी चरमबुद्धि लगाकर ‘खलीफत जिहाद’ फैलाया था।

यह उसी का एक उदाहरण है। साहित्यिक-सांस्कृतिक जीवन से दूर, इस के कखग से भी लगभग अनजान, वे साहित्य, कला, और फिल्म जगत पर फतवे दे रहे हैं! सब पर दलबंदी का झाड़ू फेर रहे हैं। ताकि मुस्लिम-विरोधी भावनाएं फैलाकर गद्दी खरी करें। चाहे फिर नीतियों, कानूनों, शैक्षिक सामग्रियों में वही‌ इस्लाम-परस्ती, चादर चढ़ाते रहें। ऊपर से अपनी ऐसी नीतियों पर इतराएं भी कि, ‘कांगेस ने तो मुसलमानों को ठगा, जबकि हम उन को इतना अभूतपूर्व दे रहे हैं’! यानी, बेतहाशा बढ़ती विशेष ‘अल्पसंख्यक’ परियोजनाएं, जिसे कोई सलमान खान नहीं चलवा रहे। क्या यही सब छिपाने के लिए खास-खास समय पर मुस्लिम-विरोधी भाषणों की झड़ी लगाई जाती है?

वस्तुत: संघ-परिवार ने हालिया दशकों में सिद्धांत-व्यवहार का जो दो-मुहाँपन बनाया है, उसी क्रम में फिल्म जगत पर कालिख पोतवाना भी है। ताकि हिन्दुओं में हौआ खड़ा कर अपने साथ रखें। ताकि वे ‘वरना मुस्लिम राज बन जाएगा’ के डर से संघ-भाजपा को समर्थन दें। इस से अधिक उन के नेताओं का कभी कोई आशय न रहा, यह यदा-कदा उन के ही नेता कह चुके हैं।

परन्तु क्षुद्र मानसिकता फैलाना हर हाल में अनुचित है। हर बात में दूसरे नाम-अनाम का षड्यंत्र देखना। फिर बिना जिम्मेदारी लिए उसे फैलाना। कुल यही बौद्धिकता संघ-परिवार ने बनाई है। जो उन की सत्ता और दबाव के बदौलत आज असंख्य लेखकों पत्रकारों में छूतहे रोग-सा फैल गया है!

जबकि प्रत्यक्ष रूप से संघ-परिवार नेता ही हिन्दू-विरोधी अपकर्म करते हैं! वे पक्के इस्लामियों – देवबंदियों और फतवेदारों – को खुद पोषित और पुरस्कृत करते हैं। पर परोक्ष रूप से आम मुस्लिम लेखक कलाकारों के विरुद्ध उकसाते हैं। बिना परवाह किए कि कोई इस्लाम का पोषक है भी या नहीं। यद्यपि खुद एक नहीं, दो-दो बार राष्ट्रीय सम्मान देकर सब से घातक मौलानाओं में से एक को प्रतिष्ठा दी। उन से अपने एक संघ-संगठन का उदघाटन कराया! वह भी तब, जब एक गंभीर इतिहासकार मौलाना के विचारों और क्रियाकलापों का कच्चा-चिट्ठा सप्रमाण प्रकाशित कर चुके थे।

अतएव, इस्लामपरस्त मुस्लिमों को बढ़ावा, और मानवतावादी मुस्लिमों के विरुद्ध उकसावा – यदि यह डफरता नहीं, तो क्या है? याद रहे, संघ नेता सदैव ‘व्यवहारिक’ काम का दंभ रखते हैं, इसलिए विवेक-विचार से उन की जन्मजात शत्रुता है।

पर वे पंडित दिखने का भी लोभ रखते हैं! चाहे पठन-पाठन, चिंतन-मनन से वितृष्णा के कारण उन की बुद्धि अतिसरल, निरापद कल्पनाओं में सीमित घूमती रहती है। फलत: वे अनर्गल नारे और उटपटाँग मनोवृत्तियाँ फैलाते हैं।

सो, बड़े पत्रकारों या फिल्मकारों के प्रति थोक भाव में द्वेष फैलाना सरल काम है। बस ‘प्रेस्सीच्यूट’, या ‘ऊर्दूवुड’ जैसी गालियाँ और लांछन भर गढ़ना। बाकी लोगों में प्रचलित आम ईर्ष्या-द्वेष की भावना का दोहन कर सस्ते में विचारक बन लिया जाता है। यह आरामदेह, निरापद भी है। पर्दे के पीछे रहकर आरोप लगाना। चाहे संघ-भाजपा नेता भी हू-ब-हू वही विचार और नीति चलाते रहें जो नेहरूवादी सेक्यूलर वैचारिकी ने निर्धारित किया था।

अतः हिन्दी फिल्म उद्योग पर कोलतार पोतना संघ-परिवार की फूहड़ ‘नरेटिव’ योजना का ही ट्रेडमार्क नमूना है। उन का आईटी सेल अनाम पोस्टों द्वारा फिल्मी हस्तियों, गतिविधियों पर कीचड़ उछालता रहता है। इस के बावजूद कि फिल्मी दृश्यों, संवादों में वही संदेश या संकेत रहता रहा है, जो खुद गाँधीजी से लेकर आज के हिन्दू नेताओं‌ तक के प्रवचनों और औपचारिक शिक्षा में रहा है। जिसे संघ-भाजपा नेतृत्व भी दशकों से सोत्साह चला रहे हैं। पर वही संवाद किन्हीं फिल्मों में होने का उदाहरण देकर इसे ‘ऊर्दूवुड’ कह कर लांछित करवाते हैं।

वरना, 1950  से 1980  के दशक तक उन के ‘ऋषि’ और ‘विचारक’ संघ-महापुरुषों को यह नहीं दिखा था जब फिल्मों में महबूब खान, पृथ्वीराज कपूर, कमाल अमरोही, युसूफ खान, महमूद, मीना कुमारी, मुमताज, साहिर, मजरूह, आदि का जलवा रहा था? तब उन्हें कुछ ‘थोपना’ नहीं दिखा था? क्या तब के संघ नेता मंददृष्टि थे और आज वाले दिव्यदृष्टि से त्रिकाल देख रहे हैं?

सुरक्षित बैठे, सुरक्षित समय, सुरक्षित बहादुरी, और सस्ती कीचड़-उछाल – यही बचकानी, गैरजिम्मेदार बौद्धिकता संघ-परिवार ने फैलाई है। ‘ऊर्दूवुड’ के खिलाफ प्रोपेगंडा भी आईटी सेल माध्यम से प्रायोजित है। ताकि पूछने पर अपना पल्ला झाड़ा जा सके। पर कोई ‘ऊर्दूवुड’ न तो गुरु गोलवलकर, न दीन दयाल उपाध्याय को दिखा था, जबकि संघ में वे ही बड़े दीदावर कहे जाते हैं। इसलिए नहीं दिखा था क्योंकि वह बात ही नहीं थी, जो अभी फैलाई जा रही है।

साभार

Courtesy Desk May 6, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Ideology Of RSS, RSS, RSS leaders, RSS Pracharak, Shankar Sharan, shankar sharan story

Related

हिन्दू मंदिरों के धन का अहिन्दू कार्यों में दुरुपयोग

Hindu Pandit Bharati: संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टीफन नैप नाम...

May 6 2024

गो हत्या बंदी कानून को लेकर अभी तक हर सरकार का रवैया ढुलमुल। गोविंदाचार्य ने मोदी सरकार से की पूर्ण गो हत्या बंदी कानून बनाने की मांग।

#सन_1966_में_गोपाष्टमी के दिन दिल्ली में संसद भवन के सामने गोरक्षा...

May 6 2024

प्रतीक चिन्ह, हिन्दू और राष्ट्रवाद

राजीव नांदल ।  आजकल हिजाब विवाद चल रहा है। यह...

May 6 2024

modi-shah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेकुलर हो गए हैं, या फिर वो कोई गहरी चाल चल रहे हैं?

मोदी सरकार द्वारा अगले पांच साल में 5 करोड़ अल्पसंख्यकों...

June 6 2019

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?