By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: संवत्सर पूजन
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » संवत्सर पूजन
सनातन हिंदू धर्म

संवत्सर पूजन

ISD News Network
By ISD News Network 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। विक्रम संवत २०८१, ९ अप्रैल २०२४ से हिंदू नववर्ष आरंभ हो रहा है। चैत्रमास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से नव संवत्सर का आरम्भ होता है, यह अत्यन्त पवित्र तिथि है। इसी तिथि से पितामह ब्रह्माने सृष्टिनिर्माण प्रारम्भ किया था –

चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा ससर्ज प्रथमेऽहनि ।
शुक्लपक्षे समग्रे तु तदा सूर्योदये सति ॥

इस तिथि को रेवती नक्षत्र में, विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान् के आदि अवतार मत्स्य रूप का प्रादुर्भाव भी माना जाता है –

कृते च प्रभवे चैत्रे प्रतिपच्छुक्लपक्षगा।
रेवत्यां योगविष्कुम्भे दिवा द्वादशनाडिकाः ॥
मत्स्यरूपकुमार्यां च अवतीर्णो हरिः स्वयम् ।

(स्मृतिकौस्तुभ)

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ भी इस तिथि को हुआ था। यह तिथि ऐतिहासिक महत्त्व की भी है, इसी दिन सम्राट् चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त की थी और उसे चिरस्थायी बनाने के लिये विक्रम संवत् का प्रारम्भ किया था।

इस बार नवसंवत्सर का नाम पिंगल है।

पिंगलाब्दे तु सततं दिक्पूरितधनस्वनम् ॥
विणिजानाह राजानः स्वभुजाक्रांता भुंजते क्ष्मामनुत्तमाम्
॥
(नारदसंहिता)

अर्थात्‌:
पिंगल नामक वर्ष में निरन्तर दिशाओं में मेघ वर्षने का शब्द होता रहा है। राजालोग अपनी भुजा के बलस पृथ्वी को भोगें ।

इस वर्ष का राजा मंगल है और मंत्री होगा शनि। इस संवत्सर का नाम क्रोधी रहेगा। इस वर्ष ग्रहों के दशाधिकार में ७ विभाग क्रूर ग्रहों को और 3 विभाग शुभ ग्रहों को मिले हुए हैं। मंगल
के राजा और शनि के मंत्री होने से यह वर्ष बहुत
ही उथल पुथल वाला रहेगा।

मंगल प्रशासन, कृषि और देह की बीमारियों को नियंत्रित करते है।

बार-बार विद्रोह करने वाले समूह सरकारों के खिलाफ काम कर सकते हैं और नए कानूनों के खिलाफ अदालतों में भी जाते हैं। आंदोलन और बढ़ सकते हैं।

आतंकवादी गतिविधियाँ नागरिकों को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

भूकंप से भयंकर क्षति होने की संभावना बनती है क्योंकि मंगल भूमि कारक हैं।

बच्चों के साथ सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ जाती हैं।

दुनिया को पूरे साल लगातार युद्ध के हालात देखने को मिलेंगे। युद्ध को नियंत्रित करने के सभी प्रयास व्यर्थ हो सकते हैं।

कई देशों के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी भागों में भूकंप, भूस्खलन, आग और सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं।

कुछ बड़े राजनेता गिरफ्तार हो जाते हैं और उन्हें जेल में अधिक समय बिताना पड़ता है क्योंकि अदालतें उन्हें जमानत नहीं देती हैं। परिवारों में आंतरिक विवाद बढ़ सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड कंपनियां, कर्ज देने वाली कंपनियां आम आदमी को भारी परेशानी पहुंचाती हैं।

जो किसान लाल मिट्टी पर फसल उगाते हैं, उन्हें अधिक लाभ मिलता है। नये प्रकार के कीट खाद्य उत्पादन को नुकसान पहुंचाऐंगे जिससे खाद्य संकट उत्पन्न हो सकता है। आम, केला जैसे पीले रंग के फल की अच्छी कीमत नहीं मिलेगी, जबकि अनार जैसे लाल रंग के फल की मांग होगी।

कागज, तेल, मशीनरी, चंदन, इत्र, लाल रंग की वस्तुओं का मूल्य अधिक होगा।

नई तरह की बीमारियाँ तेजी से और बिना किसी इलाज के फैलती हैं।

मकान बनाने के लिए अधिक कृषि भूमि बेची जा सकती है। युवा वर्ग अन्न की खेती में अधिक रुचि नहीं दिखायेगा।

उड़ान दुर्घटनाएँ, रेल और सड़क दुर्घटनाएँ दहशत की स्थिति पैदा कर सकते हैं।

इस दिन प्रातः नित्यकर्म करके तेल का उबटन लगाकर स्नान आदि से शुद्ध एवं पवित्र होकर हाथ में गन्ध, अक्षत, पुष्प और जल लेकर देश-काल के उच्चारण के साथ निम्नलिखित संकल्प करना चाहिये –

‘मम सकुटुम्बस्य सपरिवारस्य स्वजनपरिजन सहितस्य वा आयुरारोग्यैश्वर्यादिसकलशुभ फलोत्तरोत्तराभिवृद्धयर्थं ब्रह्मादिसंवत्सरदेवतानां पूजनमहं करिष्ये ।’

  • ऐसा संकल्पकर नयी बनी हुई चौरस चौकी या बालूकी वेदी पर स्वच्छ श्वेतवस्त्र बिछाकर उस पर हल्दी या केसर से रँगे अक्षत से अष्टदल कमल बनाकर उसपर ब्रह्माजी की सुवर्णमूर्ति स्थापित करे। गणेशाम्बिका- पूजन के पश्चात् ‘ॐ ब्रह्मणे नमः’ मन्त्र से ब्रह्माजी का आवहनादि षोडशोपचार पूजन करे।

पूजन के अनन्तर विघ्नों के नाश और वर्ष के कल्याणकारक तथा शुभ होने के लिये ब्रह्माजी से निम्न प्रार्थना की जाती है-

भगवंस्त्वत्प्रसादेन वर्ष क्षेममिहास्तु मे।
संवत्सरोपसर्गा मे विलयं यान्त्वशेषतः ॥

पूजन के पश्चात् विविध प्रकार के उत्तम और सात्त्विक पदार्थों से ब्राह्मणोंको भोजन कराने के बाद ही स्वयं भोजन करना चाहिये।

इस दिन पंचांग-श्रवण किया जाता है। नवीन पंचांग से उस वर्षके राजा, मन्त्री, सेनाध्यक्ष आदिका तथा वर्ष का फल श्रवण करना चाहिये। सामर्थ्यानुसार पंचांग-दान करना चाहिये तथा प्याऊ (पौसला) की स्थापना करनी चाहिये। आज के दिन नया वस्त्र धारण करना चाहिये तथा घर को ध्वज, पताका, बन्दनवार आदि से सजाना चाहिये। आजके दिन निम्ब के कोमल पत्तों, पुष्पों का चूर्ण बनाकर उसमें काली मिर्च, नमक, हींग, जीरा, मिस्त्री और अजवाइन डालकर खाना चाहिये, इससे रुधिर-विकार नहीं होता और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन नवरात्र के लिये घट-स्थापन और तिलक व्रत भी किया जाता है। इस व्रत में यथा सम्भव नदी, सरोवर अथवा घरपर स्नान करके संवत्सर की मूर्ति बनाकर उसका ‘चैत्राय नमः’, ‘वसन्ताय नमः’ आदि नाम-मन्त्रों से पूजन करना चाहिये। इसके बाद विद्वान् ब्राह्मण का पूजन-अर्चन करना चाहिये।

आप सब को आनेवाले नववर्ष की बहुत सारी शुभकामनाएँ

ISD News Network April 6, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Sanatan dharma, sanatan hindu dharm, sanatan sanskriti, shweta purohit, shweta purohit story

Related

परमकल्याण के कारक शनिदेव

श्वेता पुरोहित । शनिदेव परमकल्याण कर्ता न्यायाधीश और जीव का...

April 6 2024

तुलसी लीलामृत (भाग – ४)

श्वेता पुरोहित। (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसी दासजी की मुख्यतः श्रीमद...

April 6 2024

बड़ोदरा में मुस्लिम भीड़ का हिंदुओ पर हमला !

अर्चना कुमारी पसमांदा को खुश करने में मलेक्ष और हिंसक...

April 6 2024

काशी में अद्वितीय वैदिक तपस्या, देवव्रत महेश रेखे ने रचा इतिहास

काशी में अद्वितीय वैदिक तपस्या, देवव्रत महेश रेखे ने रचा...

April 6 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?