By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review :रॉकेट बॉय्ज’ दर्शक के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित हो जाती है
Share
Notification
Latest News
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
अनोखा इतिहास
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
अपराध संघवाद संपादकीय
सत्यनिष्ठ जितने भी जज हैं
भाषा और साहित्य
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review :रॉकेट बॉय्ज’ दर्शक के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित हो जाती है
Movie Zone

Movie Review :रॉकेट बॉय्ज’ दर्शक के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित हो जाती है

Vipul Rege
By Vipul Rege 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

ओटीटी मंच : Sony liv

विपुल रेगे। निर्देशक अभय पन्नू की वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉय्ज’ के आठ एपिसोड भारतीय सिनेमा की अमूल्य थाती बन गए हैं। स्वतंत्र भारत में विज्ञान के पहिये को गति देने वाले दो महान वैज्ञानिकों विक्रम साराभाई और होमी जहांगीर भाभा की कथा को सेल्युलाइड पर उतारना बड़ा ही दुरुह कार्य रहा होगा। उस बीते गौरवशाली कालखंड को सिनेमा की रील में ‘फ्रिज’ कर दिया गया है।

इसकी फिल्म मेकिंग इतनी परफेक्ट है कि दर्शक मानो टाइम मशीन में बैठकर परतंत्र और स्वतंत्र भारत के बीच की सुखद और भावुक यात्रा कर लेता है। जैसे चाँद में कुछ दाग होते हैं, वैसे ही कुछ कमियों के बावज़ूद  ‘रॉकेट बॉय्ज’ दर्शक के स्पेस ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित हो जाती है।इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि ये युवा दर्शकों से बखूबी संवाद करती है।

ये उन देशभक्ति की फिल्मों जैसी नहीं है, जिनमे हमारे महानायकों को सदा ही शिखर पर बैठा दिखाया जाता है, उनकी कमियों को छुपा लिया जाता है। वर्तमान पीढ़ी को भारत के अतीत की जानकारी होना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इसी अतीत के आधार पर वे भारत का भविष्य रचेंगे। आज भारत नाभिकीय ऊर्जा में सतत विकास कर रहा है । आज भारत का स्पेस प्रोग्राम अमेरिका और रुस के साथ प्रतियोगिता करता है।

More Read

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!
त्रेतायुग में सूफियाना कव्वाली? ‘आदिपुरुष’ के गुनहगार मुंतशिर ने विश्वास-रहमान को मारा थप्पड़!
रामायण का वैश्विक प्रीमियर: आँखों में आँसू, थियेटर में सन्नाटा: तकनीक और भाव के बीच जीती रामकथा, संवाद और गीतों में चूके कुमार विश्वास!

हमारी समस्त वैज्ञानिक उपलब्धियों के इस गगनचुंबी भवन की नींव में साराभाई, भाभा, रमन और कलाम के नाम के बहुमूल्य पत्थर जड़े हुए हैं। ‘रॉकेट बॉय्ज’ सन 1966 के कालखंड पर खुलती है और यहाँ से और पीछे परतंत्र भारत में जाती है। फिल्म हमें वह दौर दिखाती है, जब ब्रिटिश सरकार हमारे युवा वैज्ञानिकों को न अवसर देती थी और न ही वैज्ञानिक अनुसंधानों के लिए धन उपलब्ध करवाती थी।

कैम्ब्रिज में पढ़ रहे विक्रम साराभाई भारत वापस आते हैं और अपना कॅरियर शुरु करने का प्रयास करते हैं।  यहाँ उनकी भेंट एक अन्य वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा से होती है। ये दोनों ही युवा भविष्यदृष्टा हैं और भारत को वैज्ञानिक उपलब्धियां देना चाहते हैं। विक्रम और होमी एक दिन इंस्टीट्यूट की छत पर ब्रिटिश ध्वज उतारकर भारतीय ध्वज लहरा देते हैं। इसका परिणाम बुरा होता है।

उनकी लैब को ब्रिटिश शासन सहायता देना बंद कर देता है और दोनों पर कोर्ट में प्रकरण भी चलाया जाता है। ‘रॉकेट बॉय्ज’ के हर एपिसोड के प्रसंग इतने कसे हुए हैं कि देर तक दर्शक के जेहन में दौड़ते रहते हैं। एक एक दृश्य पर निर्देशक की मेहनत दिखाई देती है। निर्देशक ने युवा दर्शकों को मनोरंजनक शैली में भारत का इतिहास बताया है, जो कि वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए उचित शैली है। 

निर्देशक के सम्मुख ये चुनौती थी कि भौतिकी और नाभिकीय विज्ञान का सरलीकरण कर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करे। विज्ञान के इस गाढ़े घोल को वे सरस शरबत नहीं बना सके हैं। फिल्म के तीस प्रतिशत संवाद अंग्रेजी में रखे गए हैं। चूँकि ये कहानी की मांग थी कि ऐसा किया जाए। यदि वहां अंग्रेजी न होती, तो वैज्ञानिक समुदाय का सही चित्रण नहीं हो सकता था।

विज्ञान से वास्ता रखने वालों के लिए ये वेबसीरीज मोक्ष प्राप्ति जैसी है। जिन युवाओं ने कभी भाभा और विक्रम साराभाई के बारे में पढ़ा होगा, अब वे इन महान व्यक्तित्वों से पूर्णतः परिचित हो गए हैं। देश में आधुनिक विज्ञान की नींव रखने वालों के जीवन को माइक्रोस्कोप से देखने जैसा अनुभव है ये वेब सीरीज। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शक इन चरित्रों से प्रेम करने लगता है।

पंडित जवाहरलाल नेहरु का चरित्र पहली बार सत्यता के करीब जान पड़ता है। वे उस भारत के प्रधानमंत्री थे, जिसे अभी उठकर खड़ा होना था। कई दृश्यों में नेहरु को असमंजस की स्थिति में दिखाया गया है। एपीजे अब्दुल कलाम का प्रसंग बहुत प्रभावित करता है। साराभाई और भाभा की प्रेम कहानी बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की गई है। विशेष रुप से साराभाई का प्रेम प्रसंग बड़ी सुंदरता से प्रस्तुत किया गया है।

मृणालिनी और साराभाई एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिलते हैं। विक्रम को लगता है  कि इस परंपरावादी चित्ताकर्षक नृत्यांगना में वह ‘ग्रेविटी’ है, जिसकी उन्हें तलाश थी। होमी भाभा का प्रेम प्रसंग कल्पना के कतरों से मिलकर बनाया हुआ लगता है। होमी भाभा और परवाना ईरानी का अंतरंग रिश्ता निर्देशक से स्पष्टता मांगता अनुभव होता है।

परवाना उर्फ़ पिप्सी का अध्याय भाभा के जीवन से अलग नहीं किया जा सकता। ऐसे ही साराभाई के विवाह उपरांत एक रिश्ते को भी दिखाया गया है। जबकि कथा में वह नहीं दिखाया जाता तो भी अंतर नहीं पड़ता। इस फिल्म को देखने का हठ टीनएजर्स और युवाओं के बजाय बच्चे अधिक कर रहे हैं। यहाँ निर्देशक त्रुटि कर गया है।

यदि ये प्रसंग और दो चुंबन दृश्य फिल्म में नहीं होते तो आज हम छोटे बच्चों को ये प्रेरणादायी सीरीज दिखा सकते थे। ये भी मज़े की बात रही कि दो-तीन दृश्यों के चलते अब ये सीरीज छोटे बच्चों को नहीं दिखाई जा सकती, जबकि उन्हें इस सीरीज का पहला दर्शक होना चाहिए था। कभी-कभी एक दो दृश्य फिल्म के दर्शक वर्ग को इस तरह प्रभावित कर देते हैं।

Thankyou sonyliv you giving us this type of such of amazing content rocket boys is a series that we need thankyou for giving us such content like this ❤️#RocketBoysOnSonyLIV pic.twitter.com/uufRBUCQE6

— Yash Yadav (@YashYad875) February 12, 2022

‘रॉकेट बॉय्ज’ की एक और विशेषता है इसे एक विशेष कालखंड में सेट किया गया है। सामान्य रुप से हिन्दी फिल्मों में किसी विशेष कालखंड को दिखाने के लिए निर्देशक अतिरिक्त मेहनत नहीं करते हैं। कालखंड फिल्मों में इसके लिए बहुत श्रम करना होता है। ‘रॉकेट बॉय्ज’ के हर दृश्य को देखिए, आप स्वयं को उसी दौर में पाएंगे। निर्देशक ने बहुत से दृश्यों में ‘कलर करेक्शन’ या ‘कलर गार्डनिंग’ की है।

ऐसा इसलिए किया गया है कि दृश्यावली आज के आधुनिक कैमरों से शूट हुई न लगे। सभी कलाकारों ने सहज अभिनय दिखाया है। जिम सरभ(होमी भाभा), इश्वाक सिंह(विक्रम साराभाई), रेजिना कसांड्रा (मृणालिनी), अर्जुन राधाकृष्णन (एपीजे अब्दुल कलाम) को अब सारा भारत जानने लगा है।

कल तक ये सितारे नहीं थे लेकिन भारत के गौरवशाली कालखंड को अभिनीत करने के बाद वे सितारें बन चुके हैं। युवा दर्शकों को ये वेब सीरीज अवश्य देखनी चाहिए। इसे देखकर वे जानेंगे कि होमी और विक्रम आज हमारे प्रेरणा पुरुष क्यों बने हुए हैं।

Vipul Rege February 15, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Abhay Pannu, Homi J. Bhabha, Jawaharlal Nehru, Jim Sarbh, Nikkhil Advani, OTT, ott movie release, Rocket Boys, Sonyliv, Vikram Sarabhai

Related

Movie Review: ‘तड़प’ की कहानी ही इस फिल्म की असली यूएसपी है

अहान का सपाट अभिनय उनके काम को निखार नहीं सका।

December 8 2021

Movie Review : बैटमैन और रिडलर की लुकाछुपी देखने के लिए दर्शक टूट पड़े हैं

द बैटमैन एक डार्क मर्डर मिस्ट्री है

March 4 2022

Movie Review :’हर हर महादेव’ बाजी प्रभु देशपांडे को दी गई सिनेमाई आदरांजलि है

इस फिल्म ने एक अप्रतिम योद्धा से युवा पीढ़ी का...

October 27 2022

Movie Review ‘पोन्नियिन सेलवन’ ‘कालखंडों’ को पार कर प्रासंगिक बनी रहेगी

फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता की ओर बढ़ चली है।

April 28 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zoneमूवी रिव्यू

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
Movie ZoneSDEO's Storyमूवी रिव्यू

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

त्रेतायुग में सूफियाना कव्वाली? ‘आदिपुरुष’ के गुनहगार मुंतशिर ने विश्वास-रहमान को मारा थप्पड़!

October 30, 2026
Movie Zone

रामायण का वैश्विक प्रीमियर: आँखों में आँसू, थियेटर में सन्नाटा: तकनीक और भाव के बीच जीती रामकथा, संवाद और गीतों में चूके कुमार विश्वास!

October 29, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?