सत्यनिष्ठ जितने भी जज हैं
अपमानित-जीवन से अच्छा है , वीरगति को प्राप्त करो ;
सबको सड़कों पर आना होगा , आजादी के लिये मरो ।
गांधी ने जो मार्ग दिखाया , उसी मार्ग पर निकल पड़ो ;
कायर-जीवन से श्रेयस्कर , अत्याचारी से सदा लड़ो ।
गब्बर-सिंह ने ठीक कहा था , जो डर गया वो मर गया ;
डरना पूरी तरह निरर्थक , जिसने डर छोड़ा वो जीत गया ।
भ्रम , भय , भ्रष्टाचार ये तीनों , शोषण के औजार हैं ;
अब्बासी – हिंदू भारत का नेता , ये उसके हथियार हैं ।
इन्हीं के बल पर सत्ता पाया , हिंदू-जनता को मूर्ख बनाया ;
तिलक-त्रिकुंड केवल नौटंकी,“राम-मंदिर” तक लूट के खाया ।
अब जब इसका भेद खुल गया,तो जनता को ये डराता है ;
इसकी कुर्सी रहे सलामत , पुलिस को आगे करता है ।
पर “जेन-जी” डर से आगे है , जिसके आगे जीत है ;
साथ में “एलओपी” का सुदृढ़-हाथ है,जो जनता का मीत है ।
“विजय-थलापति” जैसा नेता , मानवता की आशा है ;
“जेन-जी” बिल्कुल मत रुकना, अब कोई नहीं निराशा है ।
विजय हमारी पूर्ण-सुनिश्चित, नेता की अंतिम-सांस चल रही ;
बचने के सारे-मार्ग बंद हैं , रेत हाथ से फिसल रही ।
आखिर क्या सोचा था इसने ? जो इतना-सारा पाप किया ;
हिटलर , औरंगजेब को भूला , मुसोलिनी को भुला दिया ।
उन सबके अंत को याद करो , वैसा ही अंत तुम्हारा है ;
सत्य का मार्ग ही सर्वश्रेष्ठ है, हर-पापी इसी से हारा है ।
इसके जितने सह-अपराधी हैं , बहुत-बड़ी संख्या में हैं ;
फौरन इकबालेजुर्म करें, वे सम्मिलित सत्य की हत्या में हैं ।
सुप्रीम-कोर्ट है सबसे आगे , सबसे-बड़ा यही है दोषी ;
संविधान का यही था रक्षक , जिसे मिटा देने का दोषी ।
संविधान ही गारंटी था , लोकतंत्र की यही सुरक्षा ;
इसने ये गारंटी तोड़ी , खतरे में डाली देश की रक्षा ।
सुप्रीम-कोर्ट तेरी ही गलती , पूरा-देश जल रहा है ;
तुमको जवाब देना ही होगा , पूरा-भारत उबल रहा है ।
न्याय का आसन तुमने तोड़ा , तुम ही जिम्मेदार हो ;
सुधार करो अपनी गलती का , तुम सत्य के पहरेदार हो ।
सत्यनिष्ठ जितने भी जज हैं , एक साथ सब आ जायें ;
नेता गृहयुद्ध कराने वाला , उससे भारत-वर्ष बचायें ।
खुद भी बचो व देश बचाओ, न्याय का आसन लेकर आओ ;
वरना समय बहुत जालिम है, जिसके हाथों सब मिट जाओ ।
“इंकलाब-जिंदाबाद”,एडवो•ब्रजेश सिंह सेंगर
