By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: रामनवमी विशेष…सबके अपने-अपने राम!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » रामनवमी विशेष…सबके अपने-अपने राम!
सनातन हिंदू धर्म

रामनवमी विशेष…सबके अपने-अपने राम!

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 19 Min Read
Share
19 Min Read
SHARE

हेमंत शर्मा। भय प्रकट कृपाला। यह देश राम का है।राम कण कण में हैं।भाव की हर हिलोर में राम हैं। कर्म के हर छोर में राम हैं।राम यत्र-तत्र,सर्वत्र हैं।जिसमें रम गए वही राम है।सबके अपने-अपने राम हैं। गांधी के राम अलग हैं। लोहिया के राम अलग। वाल्मीकि और तुलसी के राम में भी फर्क है। भवभूति के राम दोनों से अलग हैं। कबीर ने राम को जाना। तुलसी ने माना।निराला ने बखाना।राम एक हैं पर दृष्टि सबकी भिन्न।भारतीय समाज में मर्यादा, आदर्श, विनय, विवेक, लोकतांत्रिक मूल्यवत्ता और संयम का नाम है राम।आप ईश्वरवादी न हो, तो भी घर-घर में राम की गहरी व्याप्ति से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम तो मानना ही पड़ेगा। स्थितप्रज्ञ, असंम्पृम्त, अनासक्त।एक ऐसा लोक नायक,जिसमें सत्ता के प्रति निरासक्ति का भाव है।जो जिस सत्ता का पालक है, उसी को छोड़ने के लिए सदैव तैयार है।

राम इस देश की उत्तर दक्षिण एकता के अकेले सूत्रधार है। राम अयोध्या के थे।महान विचारक डॉ राममनोहर लोहिया भी अयोध्या के ही रहने वाले थे। डॉ लोहिया ने हमारे तीन देवताओं को एक लाईन में परिभाषित किया है। उनका कहना है कि राम मर्यादित व्यक्तित्व के स्वामी थे। तो कृष्ण उन्मुक्त और शिव असीमित व्यक्तित्व के स्वामी। राम पूरी तरह धर्म के स्वरूप हैं।जिसे राम प्रिय नही है उसे धर्म प्रिय नही है। कबीर राम को परम ब्रह्म मानते है। “कस्तूरी कुण्डल बले मृग ढूँढे बन माही ऐसे घट घट राम है दुनिया देखे नाहीं “। मनु शतरूपा के आग्रह पर राम ने उनका पुत्र होना स्वीकार किया।मनुष्य शरीर में आए।आज उनका जन्मदिन है। राम के सारे कार्य मानवी है।वे स्त्री वियोग में दुखी होते हैं। रोते हैं। भाई के वियोग में विलाप करते हैं।उनकी इस स्थिति को देख कर पार्वती को संदेह होता है क्या राम भगवान हैं ? ब्रह्म हैं ? अगर राजपुत्र हैं तो ब्रह्म कैसे ? ब्रह्म हैं तो स्त्री के वियोग में बुद्धि बावली क्यों ? ऐसा ही संदेह भारद्वाज को हुआ।

तो आख़िर वो राम कौन हैं ? जिनका नाम लेकर एक बूढ़ा गॉधी अंग्रेज़ी साम्राज्य से लड गया। जिसके नाम पर इस देश मे आदर्श शासन की कल्पना की गयी। उसी राम राज्य के सपने को देख देश आज़ाद हुआ।गॉंधी ने यही सपना देखा था। विनोबा इसे प्रेम योग और साम्ययोग के तौर पर देखते थे।वाल्मीकि राम राज्य की व्याख्या करते है।

काले वर्षति पर्जन्य: सुभिक्षंविमला दिश:
ह्रष्टपुष्टजनाकीर्ण पुरू जनपदास्तथा।
नकाले म्रियते कश्चिन व्याधि: प्राणिनां तथा।
नानर्थो विद्यते कश्चिद् पाने राज्यं प्रशासति।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

यानी जिस शासन मे बादल समय से बरसते हों। सदा सुभिक्ष रहता हो सभी दिशाएँ निर्मल हो। नगर और जनपद ह्रष्ट पुष्ट मनुष्यों से भरे हो।वहॉं अकाल मृत्यु न होती हो प्राणियों में रोग न होता हो किसी प्रकार का अनर्थ न हो। पूरी धरा पर एक समन्यवय और सरलता हो प्रकृति के साथ तादात्म्य ही रामराज्य है।तुलसी ने इसी रामराज्य को विस्तार दिया।मैथिली शरण गुप्त इसे ही अर्थाते हैं।

निर्गुणिया कबीर भी राम की बहुरिया बन कर रहना चाहते है। यही राम मेरे भी अवलंब बने। इनके सहारे ही मैने जीवन का सबसे बड़ा काम पूरा किया।अयोध्या पर किताब लिखने का काम। हालॉंकि अयोध्या से मेरा निजी, सांस्कृतिक, धार्मिक और भावनात्मक रिश्ता रहा है। बाप दादा वहीं के रहने वाले थे। इसलिए अयोध्या मेरे संस्कारों में है।वह मन से कभी उतरती नही।श्रद्धा का वह स्तर है कि मेरी दादी कभी अयोध्या नही कहती थीं।उनके मुंह से हरदम “अयोध्या जी” ही निकलता था। इसी निकटता में मैने राम को जीया है।

हमारे राम लोकंकमंगलकारी है। ग़रीब नवाज़ है। मर्यादा पुरूषोत्तम है। राम इक्ष्वाकु वंश के राजा थे। इक्ष्वाकू मनु के पुत्र थे। इनके वंश मे आगे चल कर दिलीप , रघु, अज,दशरथ और राम हुए।रघु सबसे प्रतापी थे इसलिए वंश का नाम रघुवंश चला। रघु वंश के कारण ही राम को राघव, रघुवर ,रघुनाथ भी कहा गया।कहानी पुरानी है। फिर से सुनाता हूँ।

महाराज दशरथ के तीन रानियॉं थी।लेकिन कोई पुत्र नहीं था। इसलिए उन्होने पुत्रेष्टी यज्ञ के लिए श्रृंगमुनि को बुलाया यज्ञ के आख़िर में अग्नि देव प्रकट हुए और दशरथ को खीर भेंट की।दशरथ ने खीर अपनी रानियों को खिलाया।आधी खीर कौशल्या को दिया आधी कैकेयी को दोनों ने अपने अपने हिस्से की आधी आधी खीर सुमित्रा को दी। नतीजतन कौशल्या ने राम को आज ही के दिन जन्म दिया।नौमी तिथि मधु मास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता॥मध्यदिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक बिश्रामा॥इसी दिन राम का आगमन हुआ। कैकेयी ने भरत को। सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुघ्न दो जुड़वाँ बच्चे पैदा हुए। यही राम के होने की कहानी है।

राम साध्य है, साधन नहीं।गांधी का राम सनातन, अजन्मा और अद्वितीय है। वह दशरथ का पुत्र और अयोध्या का राजा नहीं है। जो आत्मशक्ति का उपासक प्रबल संकल्प का प्रतीक है। वह निर्बल का एक मात्र सहारा है। उसकी कसौटी प्रजा का सुख है। वे समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा और ताकत देते है। हनुमान, सुग्रीव, जाम्बवंत, नल, नील सभी को समय-समय पर नेतृत्व का अधिकार राम ने दिया। उनका जीवन बिना हड़पे हुए फलने की कहानी है। वह देश में शक्ति का सिर्फ एक केन्द्र बनाना चाहते है। देश में इसके पहले शक्ति और प्रभुत्व के दो प्रतिस्पर्धी केन्द्र थे। अयोध्या और लंका। राम अयोध्या से लंका गए। रास्ते में अनेक राज्य जीते। राम ने उनका राज्य नहीं हड़पा। उनकी जीत शालीन थी। जीते राज्यों को जैसे का तैसा रहने दिया। अल्लामा इकबाल कहते हैं- “है राम के वजूद पे हिन्दोस्तां को नाज, अहले नजर समझते हैं, उसको इमाम-ए-हिन्द।”

राम का आदर्श, लक्ष्मण रेखा की मर्यादा है। लांघी तो अनर्थ। सीमा में रहे तो खुशहाल और सुरक्षित जीवन। राम जाति वर्ग से परे है। नर, वानर, आदिवासी, पशु, मानव, दानव सभी से उनका करीबी रिश्ता है। अगड़े पिछड़े से ऊपर निषादराज हों या सुग्रीव, शबरी हों या जटायु, सभी को साथ ले चलने वाले वे अकेले देवता हैं। भरत के लिए आदर्श भाई।

हनुमान के लिए स्वामी। प्रजा के लिए नीतिकुशल न्यायप्रिय राजा हैं। परिवार नाम की संस्था में उन्होंने नए संस्कार जोड़े। पति पत्नी के प्रेम की नई परिभाषा दी। ऐसे वक्त जब खुद उनके पिता ने तीन विवाह किए थे। पर राम ने अपनी दृष्टि सिर्फ एक महिला तक सीमित रखी। उस निगाह से किसी दूसरी महिला को कभी देखा नहीं। जब सीता का अपहरण हुआ वे व्याकुल थे। रो-रो कर पेड़, पौधे, पहाड़ से उनका पता पूछ रहे थे। इससे उलट जब कृष्ण धरती पर आए तो उनकी प्रेमिकाएं असंख्य थी। सिर्फ एक रात में सोलह हजार गोपिकाओं के साथ उन्होंने रास किया था। फिर पिता की अटपटी आज्ञा का पालन कर उन्होंने पिता पुत्र के रिश्तों को नई ऊंचाई दी।

राम राजा हैं। ताक़तवर है ।ऐसा राजा जिसे जनस्वीकृति मिली है।बेशुमार ताकत से अहंकार का एक खास रिश्ता हो जाता है। पर उनमें अंहकार छू तक नही गया था। यही वजह है कि अपार शक्ति के बावजूद राम मनमाने फैसले नहीं लेते थे।वे लोकतांत्रिक हैं। सामूहिकता को समर्पित विधान की मर्यादा जानते हैं। धर्म और व्यवहार की मर्यादा भी और परिवार का बंधन भी।

नर हो या वानर इन सबके प्रति वे अपने कर्तव्यबोध पर सजग रहते हैं। वे मानवीय करुणा जानते हैं। वे मानते हैं- परहित सरिस धर्म नहीं भाई। डॉ. लोहिया कहते हैं “जब कभी गांधी ने किसी का नाम लिया तो राम का ही क्यों लिया? कृष्ण और शिव का भी ले सकते थे। दरअसल राम देश की एकता के प्रतीक हैं। गांधी राम के जरिए हिन्दुस्तान के सामने एक मर्यादित तस्वीर रखते थे।” वे उस राम राज्य के हिमायती थे। जहां लोकहित सर्वोपरि था। जो गरीब नवाज था। इसीलिए लोहिया भारत मां से मांगते हैं- “हे भारत माता हमें शिव का मस्तिष्क दो, कृष्ण का हृदय दो, राम का कर्म और वचन दो”। लोहिया जी अनीश्वरवादी थे। पर धर्म और ईश्वर पर उनकी सोच मौलिक थी।

राम लोक से सीधे इसलिए जुड़ते हैं कि राम का जीवन बिल्कुल मानवीय ढंग से बीता। उनके यहां दूसरे देवताओं की तरह किसी चमत्कार की गुन्जाइश नहीं है।आम आदमी की मुश्किल उनकी मुश्किल है।वे लूट, डकैती, अपहरण और भाइयों से सत्ता से बेदखली के शिकार होते हैं। जिन समस्याओं से आज का आम आदमी जूझ रहा है। कृष्ण और शिव हर क्षण चमत्कार करते हैं। राम की पत्नी का अपहरण हुआ तो उसे वापस पाने के लिए अपनी गोल बनाई। लंका जाना हुआ तो उनकी सेना एक-एक पत्थर जोड़ पुल बनाती है। वे कुशल प्रबन्धक हैं। उनमें संगठन की अद्भुत क्षमता है। जब दोनों भाई अयोध्या से चले तो महज तीन लोग थे।

जब लौटे तो एक पूरी सेना के साथ। एक साम्राज्य का निर्माण कर। राम कायदे कानून से बंधे हैं। उससे बाहर नहीं जाते। एक धोबी ने जब अपहृत सीता पर टिप्पणी की तो वे बेबस हो गए। भले ही उसमें आरोप बेदम थे। पर वे इस आरोप का निवारण उसी नियम से करते हैं। जो आम जन पर लागू है। वे चाहते तो नियम बदल सकते थे। संविधान संशोधन कर सकते थे। पर उन्होंने नियम कानून का पालन किया। सीता का परित्याग किया। जो उनके चरित्र पर धब्बा है। तो मर्यादा पुरुषोत्तम क्या करते? उनके सामने एक दूसरा रास्ता भी था, सत्ता छोड़ सीता के साथ चले जाते। लेकिन जनता(प्रजा) के प्रति उनकी जवाबदेही थी। इसलिए इस रास्ते पर वे नहीं गए।राम अगम हैं।सगुण भी हैं निर्गुण भी। कबीर कहते हैं निर्गुण राम जपहुं रे भाई। मैथलीशरण गुप्त मानते हैं कि राम तुम्हारा चरित्र स्वंय ही काव्य है। कोई कवि बन जाय सहज सम्भाव्य है।

मान्यता है कि सबसे पहले राम की कथा भगवान शंकर ने देवी पार्वती को सुनाई थी। उस कथा को वहॉं मौजूद एक कौवे ने भी सुन लिया। उसी कौवे का पुनर्जन्म कागभुशुण्डि के रूप में हुआ। काकभुशुण्डि को पूर्व जन्म में शंकर के मुख से सुनी वह रामकथा पूरी याद थी। उन्होंने यह कथा अपने शिष्यों को सुनाई।तुलसी अपने रामचरितमानस में इसका जिक्र करते है।

बाद में यही कथा ‘अध्यात्म रामायण’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। हालांकि रामकथा के बारे में एक और मत प्रचलित है जिसके मुताबिक़ सबसे पहले रामकथा हनुमानजी ने लिखी ‘हनुमन्नाटक’। उसके बाद महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत महाकाव्य
‘रामायण’ की रचना की। ‘हनुमन्नाटक’ को हनुमानजी ने एक शिला पर लिखा था। मान्यता है कि जब वाल्मीकि ने अपनी रामायण तैयार कर ली तो उन्हें लगा कि हनुमानजी के हनुमन्नाटक के सामने यह टिक नहीं पाएगी और इसे कोई नहीं पढ़ेगा। हनुमानजी को जब महर्षि की इस व्यथा का पता चला तो उन्होंने उन्हें बहुत सांत्वना दी और अपनी रामकथा वाली शिला उठाकर समुद्र में फेंक दी, जिससे लोग केवल वाल्मीकिजी की रामायण ही पढ़े और उसी की प्रशंसा करें। समुद्र में फेंकी गई हनुमानजी की रामकथा वाली शिला राजा भोज के समय समुद्र से निकाली गयी।

भगवान राम के बारे में आधिकारिक रूप से जानने का मूल स्रोत महर्षि वाल्मीकि की रामायण ही है। हलॉंकि पुराणों में भी रामकथा का उल्लेख है। वामन, वाराह, नारदीय ,लिंग ,अग्नि ,बर्ह्मवैवर्त ,पद्म ,स्कन्द, गरूण पुराण में रामकथा के प्रसंग है। रामायण संस्कृत साहित्य का आरम्भिक महाकाव्य है यह अनुष्टुप छन्दों में लिखा गया है।महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि’ मानते है। इसीलिए यह महाकाव्य ‘आदिकाव्य’ माना गया। इस ग्रंथ में 24 हजार श्लोक, 500 उपखंड, तथा 7 काण्ड है। इसके रचना काल के बारे में अनेक मत है। कामिल बुल्के इसके रचनाकाल को छ सौ ईसा पूर्व मानते है। आठवीं शताब्दी में संस्कृत के महान कवि और नाटककार भवभूति हुए। उनकी किताब उत्तर रामचरित राम के राज्याभिषेक के बाद की कथा ज्यादा प्रभावशाली ढंग से कहती है।

लोक में सबसे ज्यादा व्याप्ति तुलसी की राम चरित मानस की है। तुलसी ने लोकभाषा में रामकथा का बखान कर इसे लोक तक पहुँचाया। पन्द्रहवीं शती में लिखे इस ग्रन्थ कि बड़ा हिस्सा बनारस में लिखा गया है। 7 काण्डों में बँटे रामचरितमानस में छन्दों की संख्या के अनुसार बालकाण्ड और किष्किन्धाकाण्ड क्रमशः सबसे बड़े और छोटे काण्ड है । मध्यकाल में जब हिन्दू धर्म के उपर अनेक तरह के संकट थे। वेद शास्त्रों का अध्ययन कम हो गया था। तो इस ग्रन्थ ने समूचे हिन्दू समाज में नए जीवन का संचार किया था। तुलसी दास ने इसे आम लोगो तक पहुँचाने के लिए रामलीलाए भी कराई।

यह भी पढें–रामनवमी विशेष…एक मंत्र से मिलता है समस्त विष्णु सहस्रनाम का फल!

संस्कृत में रामकथा पर कालिदास का रघुवंश महाकाव्य भी है। इस महाकाव्य में 19 सर्गों में रघु के कुल में उत्पन्न बीस राजाओं का इक्कीस प्रकार के छन्दों का प्रयोग करते हुए वर्णन किया गया है। इसमें दिलीप, रघु, दशरथ, राम, कुश और अतिथि का विशेष वर्णन किया गया है। वे सभी समाज में आदर्श स्थापित करने में सफल हुए। राम का इसमें विषद वर्णन है। 19 में से छः सर्ग उनसे ही संबन्धित हैं।

बंगाल की कृतिवास रामायण और तमिल की कंब रामायण भारतीय भाषाओं में रामकथा की सर्वोत्कृष्ट कृति है। तेलगू में बारहवी शताब्दी में लिखी रंगनाथ रामायण मलयालम की भास्कर रामायण, मोल्लारामायण प्रसिद्ध है। गुजराती असमिया उड़िया और मराठी में में भी रामकथा पर ग्रन्थ लिखे गए। नेपाली की अपना रामायण घर घर में है। बौद्ध ग्रन्थों में भी इसका पर्याप्त उल्लेख है।बौध्दो ने बोधिसत्व के रूप में और जैनियों ने आठवें बलदेव के रूप में राम को अपने यहॉं स्थान दिया है। उनकी जातक कथाओं में राम कथा के अलग अलग सन्दर्भ है। पर बौद्ध धर्म सनातन धर्म के ख़िलाफ़ पैदा हुआ था इसलिए उसमें रामकथा के बिगड़े सन्दर्भ है। जैसे दशरथ जातक में तो सीता को राम की बहन बताया गया है।

भारत के बाहर भी रामकथा का विस्तार व्यापक रहा है। रामायण के अध्येता फ़ादर कामिल बुल्के ने रामायण के तीन सौ आख्यानों की चर्चा की है। थाईलैंड की रामकथा रामकियेन के नाम से जानी जाती है। जबकि इंडोनेशिया में रामायण काकावी के नाम से प्रसिद्ध है। कंबोडिया में रामकेर तो बर्मा (म्यांमार) में रामवत्थु। तुर्की में रवोतानी रामायण, लाओस में फ्रलक-फ्रलाम (रामजातक)। और फिलिपींस में मसलादिया लाबन नाम से रामकथा का प्रचलन है। मलयेशिया में हिकायत सेरीराम ,श्रीलंका में जानकी-हरण, नेपाल में भानुभक्त कृत रामाजान ,जापानमें होबुत्सुशू रामकथा पर आधारित ग्रन्थ है। चीनी साहित्य में राम कथा पर आधारित कोई मौलिक रचना नहीं हैं। लेकिन बौद्ध धर्म में त्रिपिटक के चीनी संस्करण में रामायण से संबद्ध दो रचनाएँ मिलती हैं। ‘अनामकं जातकम्’ और ‘दशरथ कथानम्’। इससे चीन में भी इस कथा की व्याप्ति का पता चलता है।

विश्व साहित्य में राम सा चरित्र दूसरा नही। न कहीं राम सी मर्यादा है, न राम सा पौरूष और न ही राम सी तितिक्षा। राम इस दुनिया का संतुलन हैं। अमीरों की माया है तो गरीबों के राम हैं। उनका नाम भर ही दुनिया भर के गरीब-ग़ुरबों के भीतर जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों से टकराने का हौसला है। वे इस पृथ्वी पर त्रेतायुग में जन्मे, फिर यहीं के होकर रह गए। भक्तों के मोह में उन्होंने जीवन-मरण के चक्र को भी तोड़ डाला। देश के हर रामभक्त के पास उसके हिस्से की कहानियां हैं। राम कब कब और किन किन परिस्थितियों में उसकी मदद के लिए आए, उसकी ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है। राम के आगे विज्ञान का संसार बौना है। चिकित्सा शास्त्र और रसायन शास्त्र के सूत्र अधूरे हैं। ये सब बाहरी आँखों से दीखते हैं। पर राम अंर्तमन के हैं। भाव जगत की लगन के हैं। जीवन की सृष्टि के, सृष्टि के जीवन के हैं। राम जन जन के हैं।

रामनवमी की मंगलकामनाएँ।

रेखांकन-माधव जोशी

साभार

Courtesy Desk March 30, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bhagvan raam, Ramnavami special, ramnavmi, Sanatan dharma, sanatan sanskriti

Related

नरसी मेहता की कथा (भाग – १३ और १४)

श्वेता पुरोहित :- गतांक से आगे – उनके पास भगवान...

March 30 2023

तारा-लक्ष्मण संवाद, सनातन धर्म में स्त्री की ऊंचाइयों का दर्शन कराता है!

संदीप देव । वानर राज वाली की पत्नी तारा जैसी...

March 30 2023

देवों और असुरों के बारह महासंग्राम

अजय चौहान। प्राचीन समय में काश्यपीय कृष्ण समुद्र यानी आज...

September 30 2024

जो ज्वाला माता जी का मंदिर है जहां खुद से ज्योति जगती रहती है,उसका क्या रहस्य है

श्वेताभ पाठक ( श्वेत प्रेम रस ) प्रश्न: भैया, जो...

March 30 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?