By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अपार शक्ति के बावजूद राम मनमाने फैसले नहीं लेते, वे लोकतांत्रिक हैं।
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » अपार शक्ति के बावजूद राम मनमाने फैसले नहीं लेते, वे लोकतांत्रिक हैं।
सनातन हिंदू धर्म

अपार शक्ति के बावजूद राम मनमाने फैसले नहीं लेते, वे लोकतांत्रिक हैं।

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 9 Min Read
Share
9 Min Read
Lord-Shri_Rama_Sita_and_Lakshmana_going_forest-1
SHARE

पूर्व में जनसत्ता में काम करने और हिंदी के बड़े आलोचक वनामवर सिंह के शिष्य होने के कारण कुछ लोग वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हेमंत शर्मा को वामपंथी कह देते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। हेमंत शर्मा जी का राम पर लिखा यह लेख पढि़ए, सात जन्म लेकर भी राम को इतने अच्छे से कोई वामपंथी कभी नहीं समझ पाएगा। वामपंथी छोडि़ए, कोई दक्षिणपंथी भी राम को इतने सरल तरीके से शायद ही व्यक्त कर पाए, जितने सहज तरीके से हेमंत शर्मा ने किया है। राम के अगम-अगोचर और मानवीय रूप पर लिखे इस बेहतरीन गद्य को यदि आपने नहीं पढ़ा जो तय मानिए कि आप बहुत कुछ मिस करेंगे।

हेमंत शर्मा। जिसमें रम गए वही राम है. सबके अपने-अपने राम हैं। गांधी के राम अलग हैं, लोहिया के राम अलग। वाल्मीकि और तुलसी के राम में भी फर्क है। भवभूति के राम दोनों से अलग हैं। कबीर ने राम को जाना था, तुलसी ने माना। राम एक ही हैं पर दृष्टि सबकी भिन्न। भारतीय समाज में मर्यादा, आदर्श, विनय, विवेक, लोकतांत्रिक मूल्यवत्ता और संयम का नाम है राम। भले आप ईश्वरवादी न हों फिर भी घर-घर में राम की गहरी व्याप्ति से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम तो मानना ही पड़ेगा। स्थितप्रज्ञ, असंपृक्त, अनासक्त एक ऐसा लोकनायक, जिसमें सत्ता के प्रति निरासक्ति का भाव है। जो सत्ता छोड़ने के लिए सदा तैयार है।

राम का आदर्श लक्ष्मण रेखा की मर्यादा है। लांघी तो अनर्थ, सीमा में रहे तो खुशहाल और सुरक्षित जीवन। वे जाति वर्ग से परे हैं। नर, वानर, आदिवासी, पशु, मानव, दानव सभी से उनका करीबी रिश्ता है। अगड़े-पिछड़े से ऊपर। निषादराज हों या सुग्रीव, शबरी हों या जटायु, सभी को साथ ले चलनेवाले वे अकेले देवता हैं। भरत के लिए आदर्श भाई, हनुमान के लिए स्वामी, प्रजा के लिए नीतिकुशल न्यायप्रिय राजा हैं।

परिवार नाम की संस्था में भी उन्होंने नए संस्कार जोड़े पति-पत्नी के प्रेम की नई परिभाषा दी। ऐसे वक्त जब खुद उनके पिता ने तीन विवाह किए थे, तब भी राम ने अपनी दृष्टि सिर्फ एक महिला तक सीमित रखी। उस निगाह से किसी दूसरी महिला को कभी नहीं देखा। जब सीता का अपहरण हुआ वे व्याकुल थे। रो-रोकर पेड़, पौधे, पक्षी और पहाड़ से उनका पता पूछ रहे थे। इससे उलट जब कृष्ण धरती पर आए तो उनकी प्रेमिकाएं असंख्य थी। सिर्फ एक रात में सोलह हजार गोपिकाओं के साथ उन्होंने रास किया था। अपने पिता की अटपटी आज्ञा का पालन कर उन्होंने पिता-पुत्र के संबंधों को नई ऊंचाई दी।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

बेशुमार ताकत से अहंकार का एक खास रिश्ता हो जाता है। लेकिन अपार शक्ति के बावजूद राम मनमाने फैसले नहीं लेते, वे लोकतांत्रिक हैं। सामूहिकता को समर्पित विधान की मर्यादा जानते हैं। धर्म और व्यवहार की मर्यादा भी और परिवार का बंधन भी। नर हो या वानर, इन सबके प्रति वे अपने कर्तव्यबोध पर सजग रहते हैं। वे मानवीय करुणा जानते हैं। वे मानते हैं-‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई’।

DR-RAM-MANOHAR-LOHIA-1

डॉ. लोहिया पूछते हैं, ‘जब कभी गांधी ने किसी का नाम लिया तो राम का ही क्यों लिया? कृष्ण और शिव का भी ले सकते थे। दरअसल, राम देश की एकता के प्रतीक हैं। गांधी राम के जरिए हिंदुस्तान के सामने एक मर्यादित तस्वीर रखते थे। वे उस रामराज्य के हिमायती थे, जहां लोकहित सर्वोपरि था, जो गरीब नवाज था।’

तुलसी से सुनिए-‘मणि मानिक महंगे किए, सहजे तृण जल नाज। तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज।’ इसीलिए लोहिया भारत मां से मांगते हैं, ‘हे भारत माता! हमें शिव का मस्तिष्क दो, कृष्ण का हृदय दो, राम का कर्म और वचन दो।’ लोहियाजी अनीश्वरवादी थे, पर धर्म और ईश्वर पर उनकी सोच मौलिक थी।

राम साध्य हैं, साधन नहीं। यह बात और है कि हमारे कुछ राजनीतिक दलों ने उन्हें साधन बना लिया है। गांधी का राम सनातन, अजन्मा और अद्वितीय है। वह दशरथ का पुत्र और अयोध्या का राजा नहीं है। वह आत्मशक्ति का उपासक, प्रबल संकल्प का प्रतीक है। निर्बल का एकमात्र सहारा है। शासन की उसकी कसौटी प्रजा का सुख है। यह लोकमंगलकारी कसौटी आज की सत्ता पर हथौड़े सी चोट करती है-‘जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।’

राम की व्यवस्था सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा और ताकत देती है। हनुमान, सुग्रीव, जांबवंत, नल, नील सभी को समय-समय पर नेतृत्व का अधिकार उन्होंने दिया। उनका जीवन बिना हड़पे हुए फलने की कहानी है। वह देश में शक्ति का सिर्फ एक केंद्र बनाना चाहते हैं। देश में इसके पहले शक्ति और प्रभुत्व के दो प्रतिस्पर्धी केंद्र थे-अयोध्या और लंका। राम अयोध्या से लंका गए, रास्ते में अनेक राज्य जीते, राम ने उनका राज्य नहीं हड़पा। उनकी जीत शालीन थी। जीते राज्यों को जैसे का तैसा रहने दिया। अल्लामा इकबाल कहते हैं, ‘है राम के वजूद पे हिंदोस्तां को नाज, अहले नजर समझते हैं, उसको इमाम-ए-हिंद।’

राम का जीवन बिलकुल मानवीय ढंग से बीता। उनके यहां दूसरे देवताओं की तरह किसी चमत्कार की गुंजाइश नहीं है। आम आदमी की मुश्किल उनकी मुश्किल है, जो लूट, डकैती, अपहरण और भाइयों के द्वारा सत्ता से बेदखली के शिकार होते हैं। जिन समस्याओं से आज का आम आदमी जूझ रहा है। राम उनसे दो-चार होते हैं। कृष्ण और शिव हर क्षण चमत्कार करते हैं।

राम की पत्नी का अपहरण हुआ तो उसे वापस पाने के लिए उन्होंने अपनी गोल बनाई। लंका जाना हुआ तो उनकी सेना एक-एक पत्थर जोड़ पुल बनाती है। वे कुशल प्रबंधक हैं। उनमें संगठन की अद्भुत क्षमता है। जब दोनों भाई अयोध्या से चले तो महज तीन लोग थे, जब लौटे तो पूरी सेना के साथ। एक साम्राज्य का निर्माण कर राम कायदे-कानून से बंधे हैं। वे उससे बाहर नहीं जाते। एक धोबी ने जब अपहृत सीता पर टिप्पणी की तो वे बेबस हो गए, भले ही उसके आरोप बेदम थे, फिर भी वे इस आरोप का निवारण उसी नियम से करते हैं, जो आम जन पर लागू है।

Shri-Rama-12

वे चाहते तो नियम बदल सकते थे। संविधान संशोधन कर सकते थे, पर उन्होंने नियम-कानून का पालन किया। सीता का परित्याग किया जो उनके चरित्र पर एक बड़ा धब्बा है। तो आखिर मर्यादा पुरुषोत्तम क्या करते? उनके सामने एक दूसरा रास्ता भी था, सत्ता छोड़ सीता के साथ चले जाते। लेकिन जनता (प्रजा) के प्रति उनकी जवाबदेही थी, इसलिए इस रास्ते पर वे नहीं गए।

राम अगम हैं। संसार के कण-कण में विराजते हैं। सगुण भी हैं, निर्गुण भी। कबीर कहते हैं-‘निर्गुन राम जपहु रे भाई।’

मैथिलीशरण गुप्त मानते हैं-‘राम तुम्हारा चरित्र स्वयं ही काव्य है। कोई कवि बन जाए सहज संभाव्य है।’ यह राम से ही संभव है कि मैथिलीशरण गुप्त जैसा तुकाराम भी राष्ट्रकवि बन जाता है।

साभार: खबर का मूल लिंक।

URL: Ram is democratic because of despite the immense power!

Keywords: Ram democratic, Shri Rama, Dr Ram Manohar Lohia, Rama, Hemant Sharma, राम लोकतांत्रिक, श्री राम, डॉ राम मनोहर लोहिया, राम, हेमंत शर्मा!

Courtesy Desk November 30, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Hemant sharma, Hinduism, Ram Manohar Lohia, Rama

Related

गुरु पुष्य योग

श्वेता पुरोहित। वर्ष २०२४ का दूसरा गुरु पुष्य योग आज...

November 30 2018

विश्व योग दिवस पर विशेष… योगष्चित्तवृत्ति निरोध: अर्थात् चित्त की वृत्तियों का निरोध ही योग है।

विकास थपलियाल। महर्षि पतंजलि-‘योगष्चित्तवृत्तिनिरोध:’ यो.सू.1/2अर्थात् चित्त की वृत्तियों का निरोध...

November 30 2018

स्मरण शक्ति (Memory) को बढ़ाने के लिए तीन उपाय

श्वेता पुरोहित :- इनमें से जो भी उपाय आपको ठीक...

November 30 2018

त्याज्यशिष्धकथनम् (त्याज्य शिष्य के गुण)

श्वेता पुरोहित। अगस्त्य संहिता का ये अध्याय आज के समय...

November 30 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?