श्वेता पुरोहित :-
इनमें से जो भी उपाय आपको ठीक लगे उसे कर लीजिए।
🌿✨️ १. सरस्वती देवी की फोटो या मूर्ति के सामने बैठकर सरस्वती मुद्रा में ध्यान करें। सरस्वती मुद्रा की फोटो संलग्न है।

🌿✨️ २. श्रीमद्भागवत गीता के १५वें अध्याय के १५वें श्लोक का प्रतिदिन १०८ बार जाप करें। यह श्लोक इस प्रकार है:
सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टा मत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं च ।
वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यो वेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम् ॥
- श्रीभगवद्गीता १५.१५
अर्थात्:
मैं ही सब प्राणियों के हृदय में अन्तर्यामी रूप से स्थित हूँ तथा मुझसे ही स्मृति, ज्ञान और अपोहन’ होता है और सब वेदोंद्वारा मैं ही जानने के योग्य हूँ तथा वेदान्त का कर्ता और वेदों को जाननेवाला भी मैं ही हूँ ॥ १५॥
विचार के द्वारा बुद्धि में रहने वाले संशय-विपर्यय आदि दोषों को हटाने का नाम ‘अपोहन’ है। सर्ववेदों का तात्पर्य परमेश्वर को जनाने का है, इसलिये सब वेदोंद्वारा ‘जाननेके योग्य’ एक परमेश्वर ही है।
🌿✨️ ३. रामायण की इस चौपाई का प्रतिदिन १०८ बार जाप करें:
गुरु ग्रह पढ़न रघुराई अल्प काल विद्या सब आयी।
