संदीप देव। 11 सितंबर 2022 को शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के उपरांत उप्र की तत्कालीन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके का आधिकारिक पत्र ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के नाम आया था। एक राज्यपाल का पत्र 20 सितंबर को भेजा गया था और दूसरे का 21 सितंबर 2022 को। उसमें देखिए कि उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य संबोधित करते हुए बधाई दी है।


योगी प्रशासन को जानकारी के लिए बता दूं कि संघी वासुदेवानंद के झूठ को एक्सपोज करने के क्रम में यह एवं अन्य सभी नेताओं द्वारा भेजा गया बधाई पत्र सुप्रीम कोर्ट में लगा हुआ है!
इतना ही नहीं, 23 सितंबर 2022 को मप्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और अभी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीठ पर जाकर शंकराचार्य के रूप में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को चादर ओढ़ा कर सम्मान दिया था।
इस पोस्ट में दोनों राज्यपाल का पत्र संलग्न है। राज्यपाल एक संवैधानिक अधिकारी होता है, यह तो योगी प्रशासन को पता ही होगा? और तब तो और पता होगा, क्योंकि वह जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, वहीं की राज्यपाल ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को शंकराचार्य संबोधित करते हुए पत्र भेजा था।
यहां यह इसलिए बताया जा रहा है कि दोनों राज्यपाल और शिवराज सिंह चौहान भाजपा से ही आते हैं! अब योगी प्रशासन को इन तीनों को भी नोटिस जारी करना चाहिए कि आपने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को मुझसे पूछे बिना शंकराचार्य क्यों संबोधित किया?
