By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गांव और संयुक्त परिवार की शक्ति ने मुझे बिखरने नहीं दिया!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SDeo blog » गांव और संयुक्त परिवार की शक्ति ने मुझे बिखरने नहीं दिया!
SDEO's Story

गांव और संयुक्त परिवार की शक्ति ने मुझे बिखरने नहीं दिया!

Ssandeep Deo
By Ssandeep Deo 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

संदीप देव । कल पिताजी की तेरहवीं पर सुंदर कांड का पाठ करने के लिए अयोध्या के संत रामस्नेही बाबा की संकीर्तन मंडली हमारे पैतृक आवास पर पधारी थी। उन्होंने सुबह 11 से रात्रि 8 बजे तक जिस रस से सुंदर कांड का पाठ और भजन का गायन किया, सभी गांववासियों का मन तृप्त कर दिया। रामस्नेही बाबा की मंडली को हमारे ग्रामीण अवधेश ठाकुर जी एवं उनकी मंडली लेकर आई थी। अवधेश जी का इसके लिए विशेष धन्यवाद।

गांव में जहां भी सुंदर कांड का पाठ होता था, मेरे पिताजी आवाज सुनकर पहुंच जाते थे। मेरे गांव में किसी की मृत्यु की तेरहवीं पर बाबा तुलिदास रचित रामचारित मानस के उत्तरकांड के पाठ की परंपरा विकसित हुई है, परंतु मैंने अपने पिताजी की पसंद को देखते हुए रामचरित मानस के सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया, जिसके लिए गांव के सभी लोगों ने साथ और आशीर्वाद दिया।

अरुण बाबा का आशीर्वाद विशेष रूप से उल्लेखनीय है। पिताजी से उनका बहुत लगाव है। जिस दिन मेरे पिता की मृत्यु हुई, उस दिन भी पिताजी अरुण बाबा का हालचाल लेने और उनसे गपशप करने उनके दरवाजे पर गये थे और करीब डेढ़ घंटे तक उनके साथ रहे। अरुण बाबा उम्र में मेरे पिताजी से बड़े थे, लेकिन दोनों के बीच मित्रता जैसा रिश्ता था। अरुण बाबा पिताजी के लिए अकसर भावुक होकर रोने लगते हैं। ऐसे ही चुन्नू जी आचार्य भी पिताजी के लिए बहुत भावुक हैं और रो पड़ते हैं।

आज के राष्ट्रीय दैनिक अखबार दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में पिताजी के लिए आयोजित सुंदर कांड और शोक सभा की खबर चाचा Sanjeev Kumar Dev के सौजन्य से प्रकाशित हुई है। धन्यवाद मिंटू चाचा।

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

मेरे अनिल चाचा अपने बड़े भाई अर्थात् मेरे पिताजी और अपने भतीजे अर्थात् हम दोनों भाई के लिए एक पैर पर खड़े रहे। मैं उनका धन्यवाद क्या करूं, धन्यवाद छोटा शब्द है। उनके मार्गदर्शन के बिना कुछ संभव नहीं था। पिताजी के बाद अब घर के बड़े और अभिभावक वही हैं।

अनिल चाचा के साथ अनुपम चाचा ने सभी कार्य को संभाला और रात-दिन खड़े रहे। अनुपम चाचा ने छुट्टी लेकर सारे कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में बड़ी भूमिका अदा की। इनके अलावा मेरे सुधीर चाचा, विनय चाचा और सुशील बाबा भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। सुशील बाबा पटना से छुट्टी लेकर आए थे। एकादशा-द्वादशा का कर्म हो या मृत्यु भोज, वह एक पैर पर खड़े रहे‌। सुशील बाबा नहीं होते तो कर्म को सही समय पर पूरा करना संभव नहीं था।

मेरे सभी चचेरे भाई मिक्कू, टिल्लू, चिक्कू और अंशु ने रात-दिन एक कर अपने बड़े चाचा के कर्म को सफलता पूर्वक पूरा किया। सभी चचेरे भाई मिलाकर हम सात भाई हैं। भाईयों का यह स्नेह है कि मुझे और Amardeep Deo को इन्होंने अकेला महसूस नहीं होने दिया। चिक्कू पटना से और टिल्लू हैदराबाद से अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर आया। मिक्कू और अंशु ने इस १३ दिन अपना सारा काम छोड़ दिया। मेरी एकलौती चचेरी बहन रोमी अपने पति और बच्चों के साथ न केवल आई, बल्कि बेटी के सारे कर्म को पूरा किया और हर वक्त मेरी मां का संबल बनी रही। मेरी बड़की और छोटकी चाची, बड़की चाची की बहु और मिक्कू की पत्नी और अनुपम चाची भी मां का संबल बनी रही।

मेरी धर्मपत्नी Shweta Deo और अमरदीप की पत्नी Minu Deo मां के साथ साए के साथ हर पल लगी रही। उन्हें अकेला नहीं होने दिया। मैं कर्ता था तो बाजार नहीं जा सकता था। श्वेता देव, मीनू, अमरदीप, जिज्ञासु और लप्पू ने बाजार की सारी खरीददारी की और हिसाब-किताब को रखा, जिस कारण मैं इस सब से मुक्त रहा। संयुक्त परिवार की शक्ति ने मुझे न अकेला पड़ने दिया न हताश होने दिया। मेरी साली Vineeta Roy अपने पति Lakshman Roy और बेटे लवु के साथ दिल्ली से आई और हमारे परिवार का संबल बनी रही। विनीता राय अपनी दीदी का साया है और हर सुख-दुख में अपने परिवार के साथ हमारे लिए खड़ी रहती है। मीनू के माता-पिता भी लगातार उपस्थित रहे।

मेरी दुखियारी मां कल पहली बार शांत मन से सुंदर कांड का पाठ और भजन सुनती रही। वह कह रही थी, ‘पिताजी को भजन-कीर्तन और सुंदर कांड कितना पसंद था। आज वो होते तो बहुत खुश होते! भोज-भात भी बहुत पसंद था। उनको जो-जो पसंद था, मेरे बेटों ने वह सब किया। ऐसे बेटे भगवान सभी को दे।’ मां को शांत देखकर, मेरा मन भी बहुत शांत हो गया है। अब मां को साथ लिए हम सभी एक-दो दिन में दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। मां को अकेले अब नहीं छोड़ सकते। पिताजी थे तो मां की दवा आदि सभी चीज का ध्यान रखते थे। अब यह जिम्मेदारी हम सभी की है।

अंत में मेरे गांव बरहेता के एक-एक निवासी का धन्यवाद, जो मेरे साथ हर वक्त और हर तरह से खड़े रहे। ऐसी स्थिति में यदि मैं दिल्ली या बहादुरगढ़ होता तो शायद अकेला पड़ा होता, लेकिन मेरे गांव और मेरे विस्तृत परिवार ने जैसे सबकुछ संभाला, उसे देखकर लगता है कि गांव और अपना रिश्ता ही सबकुछ है।

आज बिखरते रिश्ते और सूने पड़े गांव हमें याद दिलाते हैं कि हम विकसित नहीं हो रहे हैं, बल्कि विनाश की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। संकट की घड़ी में गांव और संयुक्त परिवार आपको न अकेले होने देते हैं और न टूटने देते हैं। पुनः धन्यवाद मेरे गांव, मेरे परिवार। 🙏

Ssandeep Deo November 18, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: #ramayan, #SandeepDeo, #sunderkand, #पिताजी, #मेरे_पिताजी, Blog, Sandeep Deo‬, sandeep deo, sandeep deo blog

Related

पहले मुझे वेद समझ में नहीं आते थे।

संदीप देव। पहले मुझे वेद समझ में नहीं आते थे।...

November 18 2025

2007 से एक पत्रकार की लड़ाई आज जाकर परिणाम तक पहुंची।

यासीन मलिक जब कांग्रेस सरकार का दामाद था, पंचमक्कारों का...

November 18 2025

2014 के बाद पैदा हुई एक निर्लज्ज प्रजाति की पहचान!

संदीप देव। 2014 के बाद एक ‘निर्लज्ज प्रजाति’ की पैदाइश...

November 18 2025

India Speaks Daily - ISD News

भारतीय समाज यौन दमन नहीं दर्शन की शिक्षा देता था! यौन कुंठा पश्चिम, खासकर कैथोलिक समाज की देन है!

यौन कुंठित पुरुषों से जब राष्ट्रपति की बेटी तक सुरक्षित...

November 18 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Ssandeep Deo
Posted by Ssandeep Deo
Follow:
Journalist from 2.5 decades | Bestseller Author by Nielsen Jagran | Awarded the Sahitya Akademi Award for his book writing | He also received the Pandit Madan Mohan Malaviya Award and the Shivaji Ratna Award for journalism | Founder Editor of https://www.indiaspeakdaily.in
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?