By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अब कोई हिंदू-मुस्लिम भेदभाव नहीं होगा, केंद्रीय सूची में सभी धर्मों के OBCs के लिए समानता चाहता है रोहिणी पैनल
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही » अब कोई हिंदू-मुस्लिम भेदभाव नहीं होगा, केंद्रीय सूची में सभी धर्मों के OBCs के लिए समानता चाहता है रोहिणी पैनल
न्यायपालिका

अब कोई हिंदू-मुस्लिम भेदभाव नहीं होगा, केंद्रीय सूची में सभी धर्मों के OBCs के लिए समानता चाहता है रोहिणी पैनल

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

कई राज्यों में दर्ज़ी, धुनिया और जुलाहों जैसे व्यावसायिक समुदायों को आरक्षण दिए जाने में हिंदू-मुस्लिम विसंगति की समस्या का सरकार द्वारा गठित एक आयोग समाधान करने की कोशिश कर सकता है, जिसे ओबीसीज़ (अन्य पिछड़े वर्गों) के उप-वर्गीकरण की जांच करने के लिए बनाया गया है.

Contents
OBC दर्जे को धर्म-निष्पक्ष करने की मांगकमीशन ने क्या पाया

फिलहाल, ऐसे समूहों से संबंध रखने वाले मुसलमानों- मसलन उत्तर प्रदेश (यूपी) में जुलाहे, बिहार में धुनिया और दर्ज़ी आदि को ओबीसी की केंद्रीय सूची में आरक्षण मिलता है, लेकिन इन्हीं समूहों के हिंदुओं को छोड़ दिया गया है.

दिप्रिंट को पता चला है कि जस्टिस रोहिणी कमीशन ने इन धार्मिक रूप से प्रतिबंधित प्रविष्टियों के आंकड़े जमा किए हैं और उसकी ओर से ओबीसी की केंद्रीय सूची से इस विसंगति को हटाने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिससे सुनिश्चित हो सके कि पिछड़े वर्ग का दर्जा धर्म से मुक्त हो सके.

आरक्षण लाभ का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए, ओबीसीज़ के उप-वर्गीकरण की जांच करने की ख़ातिर, अक्टूबर 2017 में गठित किए गए जस्टिस रोहिणी कमीशन के जुलाई 2022 में अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले, अपनी रिपोर्ट पेश करने की संभावना है. 2017 के बाद से इसका कार्यकाल 12 बार बढ़ाया गया है.

More Read

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!
जस्टिस कौल की किताब ने हिलाई न्यायपालिका: क्या मोदी सरकार तय कर रही है सुप्रीम कोर्ट के जज?
“आयोग कानून खुद नहीं लिख सकता”: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय ओक ने खोली चुनाव आयोग की कलई, 13 करोड़ वोटों की डकैती पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला पलटने की मांग!

1980 में जब दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग ने- जिसे आमतौर से मंडल कमीशन के नाम से जाना जाता है- अपनी रिपोर्ट पेश की जिसमें केंद्र सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में, ओबीसी वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की गई थी, जब कहीं जाकर केंद्र सरकार ने ओबीसी वर्गों की पहली केंद्रीय सूची जारी की. उसके बाद से इस सूची में कई बार संशोधन किया जा चुका है.

रोहिणी कमीशन को मूल रूप से केंद्रीय स्तर पर आरक्षण लाभ के वितरण को देखने के लिए कहा गया था. कुछ वर्ग एक लंबे समय से ओबीसी के उप-वर्गीकरण की मांग करते आ रहे, जिनमें सैकड़ों समुदाय और जातियां आती हैं, ताकि आरक्षण फायदों का बेहतर वितरण सुनिश्चित हो सके.

बाद में कमीशन के कार्यक्षेत्र को बढ़ाकर, उसमें केंद्रीय सूची में किसी भी दोहराव, अस्पष्टताओं, विसंगतियों, और वर्तनी की अशुद्धियों की जांच करने और उन्हें दुरुस्त करने की सिफारिश का काम शामिल कर दिया गया.

चार-सदस्यीय आयोग की अध्यक्ष दिल्ली उच्च न्यायालय की जज जस्टिस जी रोहिणी (रिटा.) हैं, जबकि अन्य सदस्य हैं- सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज़ के निदेशक डॉ जेके बजाज, कोलकाता स्थित भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण की निदेशक गौरी बासु (पदेन सदस्य), और रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त (पदेन सदस्य) विवेक जोशी.

OBC दर्जे को धर्म-निष्पक्ष करने की मांग

सरकार में उच्च-पदस्थ सूत्रों के अनुसार, जस्टिस रोहिणी कमीशन को केंद्रीय सूची में धार्मिक रूप से प्रतिबंधित क़रीब 200 प्रविष्टियां मिलीं, जहां विशिष्ट व्यावसायिक समुदायों के हिंदुओं को, उनके मुस्लिम समकक्षियों की तरह ओबीसी दर्जा नहीं दिया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि इसके परिणामस्वरूप, इन विशिष्ट व्यावसायिक समुदायों से आने वाले सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हिंदू, केंद्रीय नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं उठा पाते.

सूत्रों ने आगे कहा कि कमीशन इस मुद्दे का समाधान कर रहा है, ताकि सुनिश्चित हो सके कि केंद्रीय सूची की किसी भी ओबीसी प्रविष्टि में, समुदाय के सभी सदस्य धर्म की परवाह किए बिना आरक्षण फायदों के हक़दार होंगे.

एक सूत्र ने दिप्रिंट से कहा, ‘जहां इस तरह का धर्म विशेष प्रतिबंध है, वहां कमीशन ने उसे सभी धार्मिक समुदायों के लिए ज़्यादा न्यायसंगत बनाने की कोशिश की है, जिससे कि सभी समुदाय के लोगों को उसमें शामिल किया जा सके’.

एक दूसरे सूत्र ने बताया कि कमीशन सुनिश्चित करना चाहता है, कि ओबीसी दर्जा सामान्य रूप से धर्म से मुक्त हो जाए. दूसरे शब्दों में, ये एक धर्म-तटस्थ वर्ग बने रहना चाहिए.

कमीशन ने क्या पाया

ऊपर हवाला दिए गए एक सूत्र ने कहा कि मसलन बिहार में, जस्टिस रोहिणी कमीशन को ऐसी 23 प्रविष्टियां मिली हैं, जहां धुनिया, दर्ज़ी, डफली (ढोल बजाने वाले, सिक्लीगर (छुरियां तेज़ करने वाले), नालबंद (घोड़ों की नाल लगाने वाले), मीरशिकार (शिकारी) जैसे व्यावसायिक समुदायों के मुसलमान केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किए गए हैं, लेकिन उनके हिंदू समकक्षी उसमें नहीं हैं.

23 प्रविष्टियों में आयोग को केवल 2-3 प्रविष्टियां ऐसी मिली हैं, जहां एक विशेष व्यवसायिक वर्ग के हिंदुओं को, केंद्रीय ओबीसी सूची में जगह देने की बजाय, अनुसूचित जाति (एससी) माना गया है.

सूत्र ने कहा, ‘मसलन, जहां एक मुसलमान धोबी को ओबीसी लिस्ट में शामिल किया गया है, वहीं एक हिंदू धोबी को एससी लिस्ट में रखा गया है. लेकिन ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिले हैं’.

इसी तरह, यूपी में जहां मुसलमान जुलाहों और राज मिस्त्रियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में रखा गया है, वहीं इन्हीं व्यावसायिक समुदायों के हिंदुओं को इससे बाहर रखा गया है.

यूपी में आयोग को केंद्रीय सूची में ऐसी चार प्रविष्टियां मिली हैं, जो एक धर्म विशेष तक सीमित हैं.

सूत्र ने कहा, ‘यूपी के ग़ैर-मुस्लिम जुलाहे ओबीसी या एससी सूची में आने की कोशिश कर रहे हैं, जो राज्य में एक सियासी मुद्दा बन गया है.’

सूत्र ने आगे कहा, ‘मसलन, मिस्त्रियों के मामले में प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) से अनुरोध किया था, कि मुस्लिम और ग़ैर-मुस्लिम दोनों वर्गों को केंद्रीय सूची में शामिल किया जाए’.

मुस्लिम समुदाय के मिस्त्रियों को एनसीबीसी की सिफारिश के आधार पर, 1999 में केंद्रीय सूची में शामिल कर लिया गया था, लेकिन एनसीबीसी के ये कहने के बाद कि हिंदू मिस्त्रियों ने एससी दर्जे के लिए भी आवेदन किया है, उन्हें शामिल किए जाने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया.

आयोग ने पाया है कि धर्म के आधार पर केंद्रीय सूची में विसंगतियां, सभी राज्यों में अलग अलग हैं.

मसलन, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की केंद्रीय सूची में ऐसे मुसलमानों की एक अलग श्रेणी है, जो अपने व्यवसायिक वर्ग की वजह से ओबीसी लिस्ट में आने के हक़दार हैं, लेकिन उनके हिंदू समकक्षियों को ओबीसी में नहीं रखा गया है.

सूत्र ने कहा, ‘एमपी में, कुछ पिछड़े वर्ग के हिंदुओं को उप-शीर्षक ‘हिंदू’ के अंतर्गत अलग से ओबीसी सूची में जोड़ा गया है. इस तरह की चीज़ बिहार जैसे दूसरे सूबों में नहीं है’.

लेकिन, आयोग को ऐसी सबसे अधिक विसंगतियां पश्चिम बंगाल में मिली. सूत्र ने बताया, ‘पश्चिम बंगाल की केंद्रीय ओबीसी सूची में ऐसी 39 प्रविष्टियां हैं, जो केवल मुसलमानों तक सीमित हैं. कमीशन ने ऐसी तमाम प्रविष्टियों पर ग़ौर किया है, जो किसी धर्म विशेष तक सीमित हैं, और ये सुनिश्चित करने की कोशिश की है सभी धर्मों के ओबीसी वर्गों को एक न्यायसंगत जगह मिले’.

सूत्र ने आगे कहा कि ये दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है, जिनके अनुसार केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किसी भी व्यावसायिक समुदाय के लिए, सभी धर्मों के सदस्यों को उसमें शामिल माना जाएगा.

साभार लिंक

Courtesy Desk April 8, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: OBC, rohini court, rohini court news

Related

India Speaks Daily - ISD News

क्या सुप्रीम कोर्ट से भी कुछ सड़ने की बू आ रही है मी-लॉड!

अब ये ना कीजिए मी-लॉड ! अब भारत के लोकतंत्र...

April 8 2022

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ आयकर चोरी मामले में 4 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई!

सुप्रीम कोर्ट चार दिसंबर को सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष...

April 8 2022

यूपी: दो साल में एक लाख से अधिक लोग लापता, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में लापता...

April 8 2022

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका !

अर्चना कुमारी। गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ा झटका...

April 8 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
न्यायपालिका

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

October 28, 2026
न्यायपालिका

जस्टिस कौल की किताब ने हिलाई न्यायपालिका: क्या मोदी सरकार तय कर रही है सुप्रीम कोर्ट के जज?

October 26, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

“आयोग कानून खुद नहीं लिख सकता”: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय ओक ने खोली चुनाव आयोग की कलई, 13 करोड़ वोटों की डकैती पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला पलटने की मांग!

October 15, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?