अर्चना कुमारी। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भीषण दंगे हुए थे और 53 लोग मारे गए थे। दंगे के दौरान शाहरुख पठान नामक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दिया था हालांकि बाद में वह पकड़ा गया।
दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब।कोर्ट ने पुलिस से पठान सहित अन्य अभियुक्तों की भूमिका और उनके खिलाफ दिए गए सुबूतों का एक चार्ट दाखिल करने को कहा है।
कोर्ट 24 जुलाई को इस मामले में करेगा सुनवाई। पठान ने कोर्ट से कहा कि दंगों में उनके मुवक्किल की कोई भूमिका नहीं है। उसके खिलाफ झूठा मामला बनाया गया है।
शाहरु ख पठान ने उक्त मामले में जमानत की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। शाहरु ख पठान इसके अलावा एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने के मामले में भी आरोपी है।
