By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: महर्षि लोमश की छोटी सी आयु
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » महर्षि लोमश की छोटी सी आयु
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि लोमश की छोटी सी आयु

ISD News Network
By ISD News Network 4 Min Read
Share
4 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। अतिशय दीर्घजीवी ऋषियों में महर्षि लोमश जी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये सनकादि तथा वसिष्ठ आदि ऋषियों से भी अवस्था में बड़े हैं। इनके जीवन में न जाने कितने ब्रह्मा बीत चुके हैं। इसीलिये ये चिरजीवी कहलाते हैं। इनके पूरे शरीर में लोम-रोम-ही-रोम हैं, इसीलिये ये लोमशके नामसे प्रसिद्ध हैं।

कल्प के अंत में जब ब्रह्माजी का लय होता है, तब इनका एक रोम (लोम) गिर जाता है। इनको इतना दीर्घजीवन कैसे प्राप्त हुआ तथा इन्हें कालज्ञान आदि की विद्याएँ कैसे प्राप्त हुईं – इस सम्बन्ध में ब्रह्मवैवर्तपुराण में एक रोचक आख्यान प्राप्त होता है, उसका सारभाग यहाँ प्रस्तुत है –

एक बार की बात है, देवराज इन्द्र को सौ यज्ञों का अनुष्ठान करने से अपने पद का अभिमान हो आया था। उन्होंने अपने ऐश्वर्य के प्रदर्शन के लिये एक विशाल प्रासाद (भवन) के निर्माण का संकल्प लिया। इसके निर्माण के लिये उन्होंने देवशिल्पी विश्वकर्मा को नियुक्त किया। सौ वर्ष से भी अधिक का समय व्यतीत हो गया, किंतु वह पूरा नहीं हुआ था, उन्हीं दिनों की बात है, एक मुनीश्वर वहाँ उपस्थित हुए, जो ज्ञान तथा अवस्था में सबसे बड़े थे, उनका शरीर अत्यन्त वृद्ध था। वे महान् योगी थे। वे कटिदेश में मृगचर्म, मस्तकपर जटाभार, ललाट में उज्ज्वल तिलक, वक्षःस्थल में रोमचक्र तथा सिरपर चटाई धारण किये हुए थे।

अतिवृद्धो महायोगी ज्ञानेन वयसा महान् ॥
कृष्णाजिनी जटाधारी बिभ्रत्तिलकमुज्ज्वलम् ।
वक्षःस्थले रोमचक्रं बिभर्ति मस्तके कटम् ॥

(ब्र०वै०पु० ४।४७। १३३-१३४)

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

देवराज इन्द्र ने मुनिवर का मधुपर्क आदि से स्वागत किया। महर्षि का ऐसा अद्भुत स्वरूप देखकर इन्द्र को बड़ा आश्चर्य हुआ, उन्होंने पूछा – मुनिवर ! आपका आगमन कहाँ से हुआ है और आपका नाम क्या है ? यहाँ आनेका उद्देश्य क्या है? आप कहाँ के रहनेवाले हैं तथा आपने मस्तक पर चटाई किसलिये धारण कर रखी है ? मुने ! आपके वक्षःस्थल पर यह विशाल रोमचक्र क्या है तथा यह बीचमें कुछ खाली भी दिखायी पड़ रहा है, कृपया मुझे सब बतानेकी कृपा करें।

लोमशमुनि इन्द्र के अभिमान को दूर करने के लिये कहने लगे – हे इन्द्र ! मेरी बात ध्यान से सुनो, मैं इस सबका रहस्य बताता हूँ। देवराज ! आयु बहुत थोड़ी होने के कारण मैंने कहीं भी रहनेके लिये घर नहीं बनाया है, विवाह भी नहीं किया है और जीविका का साधन भी नहीं जुटाया है, मैं भिक्षा से ही निर्वाह करता हूँ।

मेरा नाम लोमश है। मेरे सिरपर जो चटाई है, वह वर्षा औरधूपका निवारण करनेके लिये है। मेरे वक्षःस्थलपर जो रोमचक्र तुम्हें दिखायी दे रहा है, वह मेरी आयुकी संख्या का प्रमाण है। जब एक इन्द्र का समय समाप्त होता है, तब मेरे इस रोमचक्र से एक रोम कम हो जाता है। असंख्य ब्रह्मा मेरे देखते-देखते विलीन हो गये हैं और आगे विलीन होंगे। फिर इस छोटी-सी आयु के लिये स्त्री-पुत्र और घरकी क्या आवश्यकता है ? अतः मैंने इन सबका संग्रह नहीं किया। मैं तो निरन्तर श्रीहरि के चरणारविन्दों में ध्यान लगाये रखता हूँ। हे इन्द्र ! हरि का दास्य भाव अत्यन्त दुर्लभ है। भक्ति का गौरव मुक्ति से भी बढ़कर है। सारा ऐश्वर्य स्वप्नके समान मिथ्या है और भगवान्की भक्ति में विघ्न डालनेवाला है।’

देवेन्द्र ! यह भूत, भविष्य का सारा ज्ञान मेरे गुरु भगवान् शंकरने मुझे दिया है और शास्त्रों का उपदेश भी मुझे प्रदान किया है-ऐसा कहकर वे मुनि लोमश भगवान् शंकर के पास चले गये।

लोमशजी की विलक्षण चर्या और विलक्षण स्वरूप तथा उपदेश सुनकर इन्द्र को बड़ा आनन्द हुआ। उनका विवेक जाग्रत् हो उठा, तृष्णा और ऐश्वर्य का मोह छोड़कर वे भगवान्के शरणागत हो गये और उनका ऐश्वर्यसम्बन्धी सारा मद जाता रहा।

ISD News Network March 4, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Maharishi Lomash, shweta purohit story, sweta purohit, sweta purohit story

Related

केले का पत्ता और भगवान श्रीराम व हनुमान!

श्वेता पुरोहित। जब रावण की सेना को हराकर और सीता...

March 4 2025

तपस्या बड़ी है या सत्संग ?

श्वेता पुरोहित। एक बार बात ही बात में ऋषि विश्वामित्र...

March 4 2025

वसंत पंचमी कथा!

वसंत पंचमी कथा! सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने ।विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां...

March 4 2025

आज विश्वकर्मा पूजा का दिन है।

श्वेता पुरोहित :- विश्वकर्मा जी देवताओं के इंजीनियर, आर्किटेक्ट, डेवलपर,...

March 4 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?