By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: कस्मै देवाय हविषा विधेम?
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » कस्मै देवाय हविषा विधेम?
सनातन हिंदू धर्म

कस्मै देवाय हविषा विधेम?

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। कवियित्री महादेवी वर्मा ने दशकों पहले पाया था कि हमारे बीच जाति-भेद से भी अधिक घातक पार्टी-बाजी भेद है। सो यदि हमारे नेता मंदिरों को दलीय लाभ-हानि के मंसूबे से जोड़ेंगे तो सभ्यतागत शत्रु ताक में बैठे हैं। यहाँ जो जिहादी ध्वंस 1921, 1947, 1990 आदि में बड़े पैमाने पर, और छोटे पैमाने पर अनवरत होता रहा है, वह करने वाले हिन्दुओं के अज्ञान, अहंकार, और भेदभाव से और उद्धत बनते हैं।आज हिन्दू समाज में दलबंदी की सनक से ही अज्ञान और दुराव बढ़ रहा है।‌

कविगुरु टैगोर ने देखा था कि हमारे क्रियाकलापों में मुख्य को उपेक्षित कर गौण को महत्व देने की प्रथा है। उन के शब्दों में, ‘देवता से अधिक पंडे की पूजा’ होती है। उस अवलोकन के सौ बरस बाद हम एक सीढ़ी और नीचे आ गये हैं। अब पंडे भी पीछे भगाए जा रहे हैं! मंदिरों, चढ़ावों पर राजकीय कब्जा है (जो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था)। आसन पर राजदलीय लोग ही कर्ता-धर्ता, पुरोहित-यजमान सब खुद बन बैठे हैं। उन के ऊपरी नेता परमपूज्य, परमाचार्य हो गये हैं। शेष समाज, उन के चरणों में दरस-परस पाकर अपने को धन्य समझे तो ठीक। वरना गालियाँ सुनने को तैयार रहे!

अभी अनेक सोशल मीडिया पोस्टरों में ‘श्रीराम’ शब्द पार्टी-प्रचार करने हेतु सजावट की चीज बना दिया गया है। उस में एक दल का नाम मोटे-मोटे अक्षरों में केंद्र में है। उस के चारों तरफ फ्रेम की तरह श्रीराम श्रीराम लिखा हुआ है। इसे किसी का निजी उत्साह समझना क्षणिक संतोष है। स्वतंत्र भारत में हमारे नेताओं, दलों ने क्रमशः जो ‘सेक्यूलर’, ‘प्रगतिशील’ शिक्षा दी है, यह उसी का सामान्य परिणाम है। हमारे महान ज्ञान-ग्रंथ, और देवी-देवता या तो अंधविश्वास, मिथ्या, या फिर पार्टीबंदी के उपयोग के निमित्त मात्र हैं।

स्वतंत्रता के छिहत्तर सालों में यही हमारी प्रगति है! हमारे बड़े-बड़े नेता जो करते हैं, उस की जिम्मेदारी लेने का भी कलेजा नहीं रखते! किसी न किसी कंधे या झूठ के पीछे अपनी करनी छिपाते हैं। इसी को उन के लाखों अनुयायी होशियारी और सही मानते हैं।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

इस से आज हिन्दू धर्म समाज की स्थिति समझें। अनेक नैतिक कुरीतियों की तरह इस का आरंभ भी गाँधीजी से, उन्हें ‘जीसस’ और ‘बुद्ध’ बताकर, आडंबरी प्रेम-अहिंसा के मतवाद में खुद झूमने से हुआ था। गाँधी के खलीफत-प्रेम और उसी फलक्रम से देश-विभाजन में लाखों निरीह लोगों की तबाही के बाद भी किसी को महापुरुष मान, सब कुछ उस पर छोड़, राम-राम करते जीने की विवशता यथावत है। अधिकांश दल वही मॉडल चला रहे हैं। तब आगे क्या होगा?

वही, जो स्मृतिकार ने नोट किया था: “यदि नात्मनि पुत्रेषु न चेत्पुत्रेषु नप्तृषु। न त्वेव तु कृतोऽधर्मः कर्तुर्भवति निष्फलः।’ (मनुस्मृति,४.१७३)। पाप कभी निष्फल नहीं होता। यदि कर्ता के जीवन काल में नहीं तो उस के पुत्रों, या नातियों-पोतों को अवश्य फलता है। सामाजिक क्षेत्र में इस का आशय सामूहिक कर्मफल है। अच्छा भी, बुरा भी। उद्योग, चिकित्सा, आदि में उचित कर्म का फल आज समाज में बढ़ी हुई औसत आयु है। पर राजनीति में आडंबरी त्याग, अहिंसा का अनर्थ, अनुत्तरदायी महानता, आदि कुनीतियों का फल भी समाज को लगातार भोगना पड़ा। चाहे, पहले गाँधीजी और उन का दल भी खूब फलते-फैलते दिखे थे। वहीं यह भी लिखा है: ‘अधर्मेणैधते तावत् ततो भद्राणि पश्यति। ततः सपत्नान् जयति समूलस्तु विनश्यति। (४.१७४)। अधर्मी पहले बढ़ता हुआ एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता दिखता है परन्तु, अंततः समूल नष्ट हो जाता है।

इसीलिए उपनिषदों से लेकर महाभारत तक सभी ज्ञान-ग्रंथों में धर्म रक्षा और पालन का आदेश दृढ़ता से दिया गया है।‌ महाभारत और मनुस्मृति, दोनों में कठोर चेतावनी है: ‘धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः। तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।’ (वनपर्व, ३१३.१२८)। अर्थात् मरा हुआ धर्म मारने वाले का नाश, और रक्षित किया हुआ धर्म रक्षक की रक्षा करता है। इसलिए धर्म का हनन कभी न करो, ताकि मारा हुआ धर्म हमें न मार डाले।

वस्तुत: गत हजार वर्षों में हिन्दू भारत के निरंतर पतन को समझने की कुंजी इसी चेतावनी में है। सदियों से यहाँ धर्म के नाम पर अधर्म तथा कोरा अनुष्ठान बढ़ता गया। वर्ण-कर्म को जड़-व्यवस्था में बदल कर समाज को अलग-अलग बाँट लिया गया। जिस हिन्दू ज्ञान ने ‘तत्वम् असि’ का महामंत्र खोजा, तथा ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ की शिक्षा दी थी, वह आपसी अहंकार, दुराव के आचरण को धर्म समझने लगा! सदियों से छुआ-छूत, ऊँच-नीच (जिस में अब पार्टीबंदी की ऊँच-नीच भी जुड़ गई) – इस का सब से लज्जास्पद दृश्य है।

उसी से विधर्मियों को अवसर मिला। जैसे घाव में मक्खी को मिलता है। क्षत्रियों का शौर्य धर्म-शत्रुओं की कुटिलता, निर्भीक कटिबद्धता का प्रतिकार करने में अपर्याप्त रहा। नये प्रकार के शत्रुओं के मतवाद, उद्देश्य तथा तरीकों, आयुधों के प्रति नासमझी, और आपसी भेद-भाव हमारे अज्ञान के ही विविध पहलू थे।

हिन्दू समाज रामायण और महाभारत की महान‌ शिक्षाओं से दूर होता गया। जिन में हर पन्ने पर धर्म और न्याय के लिए अड़ने, लड़ने, और उस के लिए प्राण देने को तैयार रहने की सीख है। यही कारण है कि मुलतान, लाहौर से सोमनाथ तक, सैकड़ों भव्य मंदिरों में स्थापित देवता, अनुष्ठान, आदि हमारे समाज की रक्षा नहीं कर सके। वे कर ही नहीं सकते थे! क्योंकि धर्म की हमारी समझ विकृत हो चुकी थी।

कवि अज्ञेय ने लिखा है: ‘मंदिरों में कहाँ कुछ होता है!’ भक्त को पूजा-अराधना उतनी ही फलती है जितना वे ज्ञान, भक्ति सहित समुचित कर्म का अर्घ्य देते हैं। सिंध, पंजाब, कश्मीर, बंगाल के हिन्दू-सिख इस के वर्तमान उदाहरण हैं। सौ साल पहले उन के हजारों भव्य, सुंदर मंदिरों में विधिवत् पूजा, अर्चना, कथा, पाठ, आदि तो चल ही रहे थे। किन्तु निर्भीक, कटिबद्ध, कुटिल जिहादियों से वे सज्जन लोग अपनी रक्षा नहीं कर सके। क्योंकि समाज झूठे मतवादों से भ्रमित होकर वाल्मीकि और व्यास की ओजस्वी शिक्षा से कब का दूर हो चुका था! वह भूल गया कि राम, कृष्ण जैसे दैवी अवतारों को भी कदम-कदम पर राक्षसों, आततायियों से सीधे लड़ना पड़ा था। पर अपनी ही नीतियों के दायित्व से भागने वाले आडंबरी नेता यह सत्य झुठलाते रहे कि अधर्म से लड़ने, अधर्मियों को मिटाने, और समाज रक्षा की सशस्त्र व्यवस्था करना-रखना, और उस के लिए राजनेताओं द्वारा समुचित निर्भीक कर्म करना अनिवार्य है।

इसीलिए, आधुनिक मनीषियों ने भी मंदिर को धर्म की प्रथम सीढ़ी मात्र कहा है। स्वामी विवेकानन्द ने तो मंदिर को धर्म की ‘निकृष्टतम’ पहली सीढ़ी कहा। मंदिर में देव-प्रतिमा स्थापना भी उसी निम्नतम श्रेणी में है। असल बात उस के बाद आरंभ होती है – आचरण, धर्म प्रसार, अधर्म के नाश, और प्रजा-रक्षा के लिए सदैव प्रस्तुत रहना! यही संपूर्ण रामायण और महाभारत की एक मूल शिक्षा है।

अतः वे सावधान रहें जो एक मंदिर बिल्डिंग बनाने, और पार्टी-बंदी से अन्य हिन्दुओं को ही नीचा दिखाने में उत्साहित हैं। कवियित्री महादेवी वर्मा ने दशकों पहले पाया था कि हमारे बीच जाति-भेद से भी अधिक घातक पार्टी-बाजी भेद है। सो यदि हमारे नेता मंदिरों को दलीय लाभ-हानि के मंसूबे से जोड़ेंगे तो सभ्यतागत शत्रु ताक में बैठे हैं। यहाँ जो जिहादी ध्वंस 1921, 1947, 1990 आदि में बड़े पैमाने पर, और छोटे पैमाने पर अनवरत होता रहा है, वह करने वाले हिन्दुओं के अज्ञान, अहंकार, और भेदभाव से और उद्धत बनते हैं।

आज हिन्दू समाज में दलबंदी की सनक से ही अज्ञान और दुराव बढ़ रहा है।‌ तरह-तरह के अल्पसंख्यक, पिछड़ा, विशिष्ट, आदि समूह बनाकर ईर्ष्या-द्वेष और पार्टी-बंदी बढ़ाई जा रही है‌। विविध नारेबाजियों को शिक्षा-पाठ बनाकर बच्चों, युवाओं को चौपट किया जा रहा है। हिन्दू मंदिरों और शिक्षा पर राजकीय अधिकार है। जबकि गैर-हिन्दू संस्थान राजकीय हस्तक्षेप से स्वतंत्र हैं! ऐसा अधर्म, अन्याय और इस से बढ़ती दुर्बलता झेलते हिन्दू समाज को दलबंदी की अफीम से मस्त रखा जा रहा है। इस की भरपाई कथित विकास, या तीर्थों में भीड़ नहीं कर सकती। वह भीड़ भेड़-बकरियों के झुंड से अधिक कुछ नहीं। इसे हिन्दू धर्म के शत्रु बेहतर समझते हैं।

पर अधिकांश नेताओं, बौद्धिकों के लिए पार्टी-प्रचार ही आदि-अंत बन गया है। यह सब ‘अधर्मेण समूलस्तु विनश्यते’ की दिशा है, अथवा ऊपरी बाढ़ के नीचे कोई नई भूमि भी? इस का सही साबित होने वाला उत्तर पाना असंभव है।

साभार।

Courtesy Desk January 25, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Sanatan dharma, sanatan hindu dharm, Shankar Sharan, shankar sharan story

Related

महाभारत में चीन का उल्लेख :

श्वेता पुरोहित। हिमालय पार का वर्तमान चीन देश – चीन...

January 25 2024

वैदिक गुरुकुल का उद्घाटन

SandeepDeo:-कल शाम प्रयागराज और काशी के बीच भदोही जिला के...

January 25 2024

स्मरण शक्ति (Memory) को बढ़ाने के लिए तीन उपाय

श्वेता पुरोहित :- इनमें से जो भी उपाय आपको ठीक...

January 25 2024

तुलसी लीलामृत भाग – (३९)

श्वेता पुरोहित:- (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदासजी की मुंख्यतः श्रीमद बेनीमाधवदासजीविरचीत...

January 25 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?