Courtesy Desk भारतीय रुपये में गिरावट लगातार जारी है. सोमवार, 18 मई को भारतीय रुपया करीब 0.3 फीसदी गिरकर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. सोमवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 96.22 रुपये तक पहुंच गई. इससे पहले रुपये का सबसे निचला स्तर 96.13 रुपये था. पिछले पांच सत्रों से लगातार रुपये में गिरावट दर्ज की जा रही है. और आज डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 96.85 पहुंच गया है
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, साल 2026 में भारतीय रुपया एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है. ईरान युद्ध ने इस गिरावट में बड़ी भूमिका निभाई है. रिपोर्टों के मुताबिक, संघर्ष की शुरुआत के बाद से रुपया पांच फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है. इसकी एक वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिसकी वजह से देश का आयात खर्च बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आयात पर नियंत्रण के लिए विदेशी मुद्रा पर कम खर्च करने की अपील की है. इसमें सोने की खरीद कम करना और एक वर्ष तक विदेशी यात्राओं में कमी जैसे उपाय शामिल हैं. इसके बावजूद रुपये पर दबाव लगातार बना हुआ है. रुपये की गिरावट ने भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को भी प्रभावित किया है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के अनुसार, डॉलर में जीडीपी की गणना होने के कारण भारत अब ब्रिटेन से पीछे छठे स्थान पर पहुंच गया है.
साभार मूल लिंक
सत्य को दबने न दें!
सोशल मीडिया हमारी पहुँच को सीमित कर रहा है, लेकिन वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता के प्रति आपकी निष्ठा इस लड़ाई में जीत दिला सकती है। India Speak Daily के विशेष लेख और ऑडियो सीधे प्राप्त करने के लिए हमें सब्सक्राइव करें।
https://indiaspeakdaily.in/category/subscribers-exclusive/
