By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: इंद्र सिंह डोगरा की पुस्तक ‘आर्य (श्रेष्ठ) भारत’ भारत को भारत की दृष्टि से समझने के लिए एक उत्कृष्ट शोधपरक उद्यम है।
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पुस्तकें » इंद्र सिंह डोगरा की पुस्तक ‘आर्य (श्रेष्ठ) भारत’ भारत को भारत की दृष्टि से समझने के लिए एक उत्कृष्ट शोधपरक उद्यम है।
इतिहासपुस्तकें

इंद्र सिंह डोगरा की पुस्तक ‘आर्य (श्रेष्ठ) भारत’ भारत को भारत की दृष्टि से समझने के लिए एक उत्कृष्ट शोधपरक उद्यम है।

Dr. Mahender Thakur
By Dr. Mahender Thakur 8 Min Read
Share
8 Min Read
आर्य श्रेष्ठ भारत- इंद्र सिंह डोगरा
SHARE

यह सर्वमान्य नियम है कि भविष्य वर्तमान पर टिका होता है और वर्तमान अतीत के अनुभवों पर। अतीत के अनुभव ही इतिहास कहलाते हैं। इतिहास अर्थात ऐसा ही हुआ। यह बात भी सर्वमान्य है कि जो लोग या देश अपना इतिहास भूल जाते हैं उनका भूगोल बदल जाता है। यह भी सत्य है कि भारत के इतिहास लेखन में बहुत बड़े बड़े कुटिल खेल हुए हैं जिसके कारण आज हम भारत की संतानों में ही भारत का विरोध करने की प्रवृति देखते हैं, उनके लिए भारत में श्रेष्ठ जैसा कुछ नहीं है, उनकी आस्थाओं के केंद्र अमेरिका, इंग्लैंड, जैसे देश हैं। यहाँ तक बहुतों का दिल तो भारत के शत्रु देश पाकिस्तान के लिए भी धड़कता है। अब प्रश्न उठता है आखिर ऐसा क्यों है? इसके पीछे क्या कारण हैं? इन प्रश्नों के उत्तर भी लगभग सब जानते हैं लेकिन निवारण की दिशा में काम बहुत ही बिरले लोग करते हैं। कारण है भारत की विकृत शिक्षा पद्धति और विशेषकर इतिहास लेखन में जानबूझकर की गयी साज़िश। दूसरे शब्दों में कहें तो भारतीयों को वास्तविक इतिहास बताया ही न गया। सारा इतिहास उन लोगों ने लिखा जिनके दिल में रूस, चीन, अरब या फिर लंदन और अमेरिका बसता था। लेकिन अब कुछ समय से घड़ी की सुई ने दिशा और गति बदली है। अनेक भारत पुत्रों ने भारत विरोधियों द्वारा इतिहास में की गयी छेड़छाड़ करने की साजिश का पर्दाफाश करने का काम शुरू किया है। जिससे उन तथाकथित इतिहासकारों और उनके आकाओं के मन में खलबली तो मची है। परिणामस्वरूप भारत के लोग अब जागरूक हो रहे हैं। दी कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म का कम समय में सुपरहिट हो जाना इसी जागरण का प्रमाण है।

इतिहास लेखन के ऐसे ही भारत केंद्रित प्रयासों में एक प्रयास किया है देवभूमि हिमाचल के सुप्रसिद्ध व्यवसायी और इतिहासकार श्री इंद्र सिंह डोगरा ने। श्री डोगरा ने एक पुस्तक लिखी है जिसका शीर्षक है ‘आर्य (श्रेष्ठ) भारत’, इस पुस्तक में भारत भूमि के आर्यत्व अर्थात श्रेष्ठता का बोध कराने का एक उत्कृष्ट प्रयास किया गया है। पुस्तक का प्राक्कथन अपने आप में एक छोटी सी पुस्तक समान है, इसका एक एक शब्द चुन चुनकर और कदाचित शोध करने के बाद ही लिखा गया है। इसमें पाठक को संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली रूप में प्राचीन भारत में शिक्षा की स्थिति, बाहरी आक्रांताओं द्वारा भारत पर आक्रमण, मैकॉले और मैक्समूलर के कुकर्म, स्वतंत्रता के बाद देश की शिक्षा और अंत में इस बिगड़े हुए शिक्षा तंत्र को ठीक करने के लिए क्या किया जाना चाहिए- ये समाधान भी  दिया गए है। इसलिए इस पुस्तक का प्राक्कथन बड़े ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है। यहीं से पाठक के मन में इन पुस्तक को एक बार में में पढ़कर समाप्त करने की इच्छा जागृत होगी।
वैसे तो यह पुस्तक हर आयु वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन शायद लेखक ने तरुण या युवा वर्ग को ध्यान में रखकर इस पुस्तक को लिखा है। वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं कालगणना का वैश्विक दर्शन अध्याय पाठक को भारत की विज्ञान आधारित कालगणना के दर्शन कराएगा जो ‘ड्यूडस’ और ‘कूल गायस’ को सोचने पर विवश करेगा कि विदेशियों ने ही सब कुछ नहीं खोजा है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में भारत चिरकाल से अग्रणी और श्रेष्ठ रहा है। विश्वव्यापिनी हिन्दू संस्कृति अध्याय पाठकों बताएगा कि भारत की विश्व का कल्याण चाहने वाली संस्कृति यानी हिन्दू संस्कृति का विस्तार दुनियाभर में था। इस काम को और अधिक सरल   और प्रभावशाली बनाने के लिए लेखक ने मानचित्रों और टेबल्स का उपयोग किया है, जो लेखक की दूरदर्शिता का प्रमाण है।
इस पुस्तक की एक और विशेषता है कि इसमें आवश्यकतानुसार चित्रों का उपयोग किया है जो विषय को समझने में बहुत सहायक हैं। हमारे वेद उपनिषद पुराण, विश्व के प्राचीन राष्ट्र और वैदिक सलिला सरस्वती अध्याय पाठक को एक अलग ही बौद्धिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। पृष्ठ संख्या 58-76 में दिया गया अध्याय वृहद् सांस्कृतिक भारत मानचित्रों और चित्रों सहित युवा पाठकों को उस भारत के दर्शन दर्शन कराएगा जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी न की होगी। इस पुस्तक में भारत में समरसता के विषय को हल्का सा छूने के प्रयास किया गया है, लेकिन यह बात स्पष्ट लिखी गयी है की भारत में छुआछूत की बीमारी प्राचीन समय में नहीं थी। यह सारी साजिश मुस्लिम और अंग्रेज आक्रांताओं द्वारा की गयी थी।
अब तक की समीक्षा में पाठक को लगेगा कि श्री डोगरा की इस पुस्तक में भारत के ऐतिहासिक और बड़े बड़े विषयों पर शोधपूर्ण लिखा गया होगा। परन्तु लेखक ने इस पुस्तक को आम परिपाटी से थोड़ा अलग तरीके से प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक में लेखक ने भारत के ऐतिहासिक महापुरुषों जैसे सत्यव्रती राजा हरिश्चंद्र, गुरु तेग बहादुर, गुर गोविन्द सिंह के वीर पुत्र, वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप के जीवन का उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण किया है वहीं जो लोग कहते हैं कि हिन्दू समाज में नारी शक्ति की भूमिका केवल चूल्हे चौके तक ही थी उनके इस भ्रम का निवारण करने के लिए लेखक ने उदाहरण स्वरुप सती अनुसूया, मैत्रेयी और रानी लक्ष्मी बायीं जैसी वीरांगना पर अलग अलग अध्याय लिखा है।
आज असम के महान वीर लाचित बरफुकन के बारे में कितने लोग जानते हैं? उत्तर मिलेगा ये कौन थे? यह पुस्तक एक अलग अध्याय में पाठक को वीर लाचित बरफुकन और असम के इतिहास में उनकी वीरतापूर्ण भूमिका के बारे में बताएगी। यह पुस्तक गागर में सागर भरने का एक उत्कृष्ट प्रयास है जिसके अंतर्गत पाठक को नेताजी सुभास चंद्र बोस, भगत सिंह और जय जवान किसान का उद्घोष करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री और उनके जीवन से जुड़े रहस्यों के बारे में जानने को मिलेगा।
 यह सच है कि एक पुस्तक के माध्यम से भारत के आर्यत्व या श्रेष्ठता को बता पाना सम्भव नहीं है। लेकिन आर्य(श्रेष्ठ) भारत पुस्तक सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ विशेषकर कॉलेज स्तर के युवाओं के लिए एक कम्प्लीट पैकेज है। जिसका लाभ उनको अवश्य लेना चाहिए ताकि वे भारत को भारत की दृष्टि से समझ सके। ताकि वे आर्य भारत के बाहर से आये इस झूठ को समझ सके, ताकि वे आर्य द्रविड़ के झूठे प्रपंच से बच सकें, ताकि वे भारत के वीर सपूतों और महापुरुषों के बारे में जान सके और गर्व की अनुभूति कर सकें। 

Dr. Mahender Thakur April 10, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Aary Shresth Bharat, book review in hindi, Books, Dr Mahender Thakur, Inder Singh Dogra

Related

भगत सिंह की जेल नोटबुक की कहानी 

– कल्पना पांडे भगत सिंह और उनके साथी सुखदेव और राजगुरु...

April 10 2022

अब तो केवल विश्व युद्ध ही

अब  तो  केवल  विश्वयुद्ध  ही ,  हिंदू !  तुझे  बचा ...

April 10 2022

मैं धर्म के लिए जीता हूं, धंधे के लिए नहीं!

संदीप देव । काफी लेखक व प्रकाशक मुझे पुस्तकें भेजते...

April 10 2022

इंडिया नेटबुक्स नाट्य रत्न रत्न सम्मान आलोक शुक्ला और वेदव्यास शिखर सम्मान चित्रा मुद्गल को दिया गया

नई दिल्ली में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में इंडिया नेटबुक्स,...

April 10 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Dr. Mahender Thakur
Follow:
The author is a Himachal Based Educator, columnist, and social activist. Twitter @Mahender_Chem Email mahenderchem44@gmail.com
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अनोखा इतिहास

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?

November 10, 2026
पुस्तकेंप्रेरक व्यक्तित्व

राय साहब जिनमें कभी कोई साहिबी नहीं रही.

September 27, 2026
SDEO's Storyपुस्तकें

‘अस्सी के राय साहब’: जब एक तपस्वी जीवन का दस्तावेज बनी विचारकों की आकाशगंगा।

September 15, 2026
SDEO's Storyगुलाम भारत

जौहर पर स्वरा भास्कर का बौद्धिक दिवालियापन: क्या 20 टके की ‘रखैल’ बनना स्वीकार्य था?

September 2, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?