By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: सनातन और पश्चिम की दो राहों में फंसा पति – पत्नी संबंध
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » सनातन और पश्चिम की दो राहों में फंसा पति – पत्नी संबंध
सनातन हिंदू धर्म

सनातन और पश्चिम की दो राहों में फंसा पति – पत्नी संबंध

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

आदित्य जैन । सनातन परम्परा में पत्नी को जीवन संगिनी ( संपूर्ण जीवन संग रहने वाली ) , भार्या ( भार को वहन करने वाली ) , धर्म पत्नी ( कर्तव्य का बोध कराने वाली ) , अर्धांगिनी ( पति के शरीर , मन , बुद्धि , अंहकार और चेतना को स्वयं में धारण करने वाली ) आदि पदों से अभिव्यक्त किया जाता है । वहीं पश्चिमी परम्परा में पत्नी का आशय यौन इच्छा के पूर्ति के साधन , वित्तीय आदि अन्य दायित्वों को पूर्ण करने वाले अस्थाई माध्यम के रूप में होता है । भारतीय परम्परा में विवाह और पश्चिमी परम्परा में विवाह में बहुत अंतर है । आज यह विवाह दो राहों के बीच खड़ा हुआ है।

विवाह होने के पश्चात् वर और वधू ऐसे अटूट रिश्ते से जुड़ जाते हैं , जिन्हें सात जन्मों तक सहेजकर निभाना होता है। सात जन्मों का आशय एक तरफ तत्त्वमीमांसा के दार्शनिक और आध्यात्मिक पहलू से जुड़ा है तो दूसरी ओर मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलू से भी जुड़ा है । तत्त्वमीमांसा के अंतर्गत पुनर्जन्म का सिद्धांत आता है , जो यह मानता है कि हमारे अस्तित्व की अपरिवर्तनशील इकाई आत्मा भौतिक देह के नष्ट हो जाने पर नवीन भौतिक देह को ग्रहण करती है , जिसकी पुष्टि भगवान श्रीकृष्ण गीता में करते हैं। इस नवीन भौतिक देह का विवाह के रूप में सम्मिलन उसी अपरिवर्तनशील इकाई आत्मा को धारण करने वाली देह से होता है , जो पूर्व में उससे विवाह के रूप में जुड़ी थी ।

सात जन्मों की धारणा का मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है। पुरुष और स्त्री छोटी – छोटी बातों पर या अनजाने या जानबूझकर हुई बड़ी गलतियों का समाधान निकालने का प्रयास करते हैं , न कि वर्तमान संबंध को तोड़कर नए संबंध बनाने की भावना से युक्त होकर कार्य करते हैं । आज यूरोप , अमेरिका आदि पश्चिमी समाज जिस विचार से पीड़ित हैं , वह यही है । वहां अधिकांश लोग अपने संबंध को 20 वर्ष भी स्थिर नहीं रख पाते हैं । अर्थात् एक जन्म ( 85 वर्ष ) के एक – तिहाई हिस्से में ही वह संबंध टूट जाता है। आज यह प्रवृत्ति भारत में भी तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

इसका कारण क्या है ? संबंधों का बाजारीकरण हो जाना , संबंधों का मूल्यांकन लाभ के दृष्टिकोण से करना , स्त्री या पुरुष द्वारा एक – दूसरे का अधिक से अधिक भोग करने के प्रवृत्ति का बढ़ना । यहां भोग का तात्पर्य मात्र शारीरिक नहीं है , बल्कि यह वित्तीय , मानसिक , भावनात्मक या किसी भी प्रकार का हो सकता है ।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

” विवाह ” नामक संस्था का मूल्यांकन दो दृष्टिकोण से किया जा सकता है । प्रथम संस्कार के रूप में , द्वितीय प्रक्रिया या समझौते के रूप में।
यदि इसे संस्कार के रूप में वर्णित करेंगे तो विवाह के माध्यम से दो व्यक्ति , दो आत्मा , दो स्वतंत्र चेतना स्वयं का परिशोधन करती हैं या स्वयं को जानने के प्रयास में स्वयं की कमियों को दूर करने के लिए जीवन भर कृत संकल्प होती हैं । इस दृष्टिकोण में विवाह संबंध दीर्घजीवी , आत्म विश्लेषण परक तथा श्रेय व प्रेय में संतुलन स्थापित करके चलता है ।

यदि इसे ” प्रक्रिया ” के रूप में वर्णित करें तो विवाह पुरुष – स्त्री के मध्य यौन संबंधों की सामाजिक स्वीकृति है । एक दूसरे के पालन – पोषण , निर्वाह तथा रुचियों की पूर्ति हेतु वित्तीय , पारिवारिक , भावनात्मक समझौता है। जहां भी समझौता शब्द आएगा , वहां पारस्परिक लाभ का सिद्धांत आएगा। जहां लाभ का सिद्धांत आएगा , वहां स्वार्थ आएगा । जहां स्वार्थ आएगा , वहां व्यक्तिगत हित आपस में टकराएंगे । फलस्वरूप यदि हितों में टकराव हुआ तो संबंध टूटेंगे । इस प्रकार यह अल्प जीवी , पर विश्लेषण परक तथा प्रेय की ओर झुका रहता है।

वर्तमान में विवाह ” संस्कार ” के रूप में न होकर एक ” वित्तीय – सामाजिक प्रक्रिया ” के रूप में स्वीकृत हो रहा है । जिसमें दोनों पक्ष अपने स्वार्थों की पूर्ति के दृष्टिकोण से इस समझौते को स्वीकार करते हैं । दोनों ही पक्षों की भौतिक अपेक्षाएं या मांग होनी स्वाभाविक है , लेकिन जब यह मांग केवल भौतिक ही होती है तो समस्या को जन्म देती है। किसी भी प्रकार के आध्यात्मिक चिंतन या जिज्ञासा का न होना , इक्कीसवीं सदी की गंभीर त्रासदी है , जो पति – पत्नी संबंध के मूलभूत आधार को ही खत्म कर दे रही है।

भारत भूमि में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति का उद्देश्य मुक्ति या मोक्ष या कैवल्य की प्राप्ति करना होता है। इन शब्दों का साधारण सा अर्थ है – दुखों से छुटकारा प्राप्त करना। जब व्यक्ति अपने इस आध्यात्मिक लक्ष्य को भूलकर केवल और केवल भौतिक संसाधनों के संग्रह और अपने प्रेय प्राप्ति में ही लग जाता है तो उसे अंतिम रूप से दुख मिलता है। इस दुख का कारण वह अपने से जुड़े संबंधों को मानने लगता है। अत: धीरे – धीरे माता – पिता , चाचा – चाची आदि पारिवारिक संबंधों में टूटन आती है और अंतत: अपने जीवन साथी से भी संबंध को तोड़ने की मन में इच्छा उठती है। यदि पति – पत्नी दोनों का दृष्टिकोण केवल भौतिक है तो संबंध टूट जाता है और यदि किसी एक का भी दृष्टिकोण आध्यात्मिक है तो संबंध के टूटने की संभावना कम हो जाती है ।

अत: आज इस बात की महती आवश्यकता है कि विवाह को पुन: संस्कार के रूप में समाज में और लोगों के मन – मस्तिष्क में प्रतिष्ठा मिले और दो राहों में फंसे पति – पत्नी संबंध सनातन परम्परा की राह में आगे बढ़े।

।। जयतु जय जय सनातन संस्कार परम्परा ।।

लेखक
आदित्य जैन
सीनियर रिसर्च फेलो
यूजीसी
प्रवक्ता ( तर्कशास्त्र ) जी आई सी , बहराइच
स्थाई निवास : प्रयागराज
adianu1627@gmail.com

ISD News Network April 15, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: kalcher, Sanatan and West, Sanatan dharma, sanatan sanskriti

Related

नवरात्रि में घट या कलश स्थापना क्यों करते हैं , इसमें जल क्यों रखते हैं , जौ क्यों बोया जाता है

श्वेताभ पाठक ( श्वेत प्रेम रस )प्रश्न: नवरात्रि में घट...

April 15 2022

🌼🌿 संत वाणी 🌼🌿

श्वेता पुरोहित- एक श्रोता का प्रश्न – कोई व्यक्ति भक्तिरस...

April 15 2022

जानिए, नवरात्र में घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्वलित करने का शुभ मुहर्त !

पं. हेमंत रिछारिया। 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने...

April 15 2022

तुलसी लीलामृत (भाग – १७)

श्वेता पुरोहित- (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदासजी की मुंख्यतः श्रीमद बेनीमाधवदासजीविरचीत...

April 15 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
3 Comments
  • Avatar Divyakash says:
    April 15, 2022 at 1:05 pm

    Adbhut vyakhyan

    Loading...
    Reply
  • Avatar Anonymous says:
    April 15, 2022 at 1:25 pm

    बेहतरीन लेख

    Loading...
    Reply
  • Avatar Dharmendra Singh says:
    April 16, 2022 at 4:22 pm

    अति सुन्दर प्रस्तुति ।

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d