श्वेता पुरोहित
जो सुबह में ०७:५५ ए एम तक मान्य है, उसके बाद से सावन शुक्ल अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। सप्तमी तिथि के अधिपति देव भगवान चित्रभानु हैं। इस तिथि में सूर्य देव की पूजा करना अतिशुभ माना जाता है। चौथे सावन सोमवार के दिन शुक्ल योग और स्वाति नक्षत्र का संयोग बन रहा है। हालांकि उस दिन भद्रा भी लग रही है, लेकिन उसका वास पाताल लोक में है। सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है और उनका जलाभिषेक भी किया जाता है। सावन सोमवार को आप रुद्राभिषेक भी करा सकते हैं, जिससे आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती।
श्रावण सोमवार की शुभकामनाएं 🙏🌿
