संदीप देव। ‘पाइरेटेड (प्र) अशांत और उसकी मार्केटिंग टीम मेरे उठाए प्रश्नों से इतनी बौखला उठी है कि अब उसके ट्रोलर मेरा मुंह बंद करने के लिए ओछे आरोप पर उतर आए हैं। अब अशांत की टीम मेरा फोटो लगाकर यह #fakenews फैलाने में जुट गयी है कि मेरी टीम उन्हें धमका रही है, पैसे मांग रही है, उनकी महिलाओं को रेप की धमकी दे रही आदि..आदि!


‘पाइरेटेड अशांत’ की मार्केटिंग टीम द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से बनाए गये ट्रोलर आर्मी पूरी तरह से घटियापन व ओछेपन के साथ विक्टिम कार्ड लेकर कूद पड़ी है!
ये इतने मूढ़ हैं कि इन्होंने अभी तक मेरे बारे में ठीक से रिसर्च भी नहीं किया है कि मैं किस नेचर का पत्रकार हूं। ऐसे झूठे प्रोपोगंडा से डरने वालों में से मैं हूं ही नहीं।
मुझे विश्वास नहीं था कि ‘पाइरेटेड अशांत’ और उसकी मार्केटिंग टीम इतनी जल्दी ढह कर नीचता पर उतर आएगी। मैं तो सोच रहा था कि वेदांत व गीता पर कुछ शास्त्रीय शास्त्रार्थ होगा, लेकिन यह सब तो दो कौड़ी के ठग और वामपंथी प्रोपोगंडिस्ट निकले!
मेरी जानकारी है कि ‘पाइरेटेड (प्र) अशांत’ बैठक कर रहा है और अपनी मार्केटिंग टीम को निर्देश दे दिया है कि “किसी भी तरह हो, संदीप देव को या तो खरीदो, डराओ या बदनाम कर कुचल डालो।” अशांत के अनुसार “सोशल मीडिया पर यह प्रकरण अधिक नहीं चलना चाहिए, इससे उसके ट्रस्ट को नुक़सान होगा।”
इसे डर है कि वेदांत और गीता का नाम ले-ले कर इसने जो हिंदू परिवार के बच्चों का ब्रेनवाश कर अपना धंधा खड़ा किया है, वह कहीं ढह न जाए!
झूठ की बुनियाद पर खड़े लोग अंदर से कितने डरे होते हैं यह ‘पाइरेटेड अशांत’ और उसके चेलों को देखकर समझा जा सकता है! इसकी टीम में नव-बौद्धों का झुंड है जो SC/ST act और महिला कानून का खूब दुरुपयोग करता है, इसीलिए महिलाओं के रेप, धमकी जैसा घटिया ‘विक्टिम कार्ड’ लेकर इसकी टीम मेरे विरुद्ध सोशल मीडिया पर कूद पड़ी है!
वैसे बता दूं कि इसकी टीम के द्वारा ठगे गये लोगों ने मुझसे संपर्क आरंभ कर दिया है। शीघ्र ही सारे साक्ष्य मैं पब्लिक डोमेन में लाऊंगा। साथ ही शास्त्रों से इसके द्वारा वेदांत, गीता, उपनिषद आदि की गलत व्याख्या कर हिंदुओं और हिंदू परिवार व्यवस्था की जड़ को कमजोर करने की साजिश का भंडाफोड़ करूंगा।
ओशो की सस्ती कॉपी ‘पाइरेटेड अशांत’ और उसके ट्रोलरों, देखते जाओ कि सच्चा सनातनी पत्रकार कैसे तुम लोगों की चूलें हिलाता है!
