By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मुस्लिमों का सबसे अमीर समुदाय है दाऊदी बोहरा:महिला खतना और बराअत से विवादों में रहा; अभी फिर क्यों चर्चा में आया?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » जातिवाद / अवसरवाद » मुस्लिमों का सबसे अमीर समुदाय है दाऊदी बोहरा:महिला खतना और बराअत से विवादों में रहा; अभी फिर क्यों चर्चा में आया?
जातिवाद

मुस्लिमों का सबसे अमीर समुदाय है दाऊदी बोहरा:महिला खतना और बराअत से विवादों में रहा; अभी फिर क्यों चर्चा में आया?

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में दाऊदी बोहरा समुदाय के सैफ एकेडमी के एक कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बार-बार प्रधानमंत्री मत कहिए। मैं आपके परिवार का सदस्य हूं। PM मोदी ने कहा कि वो 4 पीढ़ियों से बोहरा समुदाय से जुड़े हैं।

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के मारोल में अल जामिया-तुस-सैफियाह (सैफ अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन किया।

(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/aUMXK8Ymub

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2023

इससे पहले 2018 में मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर इंदौर में बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 2005 की एक तस्वीर मौजूद है, जिसमें नरेंद्र मोदी चेन्नई में बोहरा समुदाय के सैयदना के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।

भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे कौन है दाऊदी बोहरा समुदाय और PM मोदी की इस समुदाय से नजदीकियों के क्या मायने हैं?

More Read

‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
भाजपाई सत्ता की ‘बांटो और राज करो’ नीति: संविधान की आत्मा से खिलवाड़ और बाबासाहेब के सपनों का सौदा!
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
संपादकीय: काशी से नागपुर तक बैलेट का संदेश — क्या बौद्धिक वर्ग ने सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है?

दाऊदी बोहरा समुदाय की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ये समुदाय पैगंबर हजरत मोहम्मद के वंशज हैं। दाऊदी बोहराओं के 21वें और अंतिम इमाम तैयब अबुल कासिम थे। उनके बाद 1132 ईस्वी से आध्यात्मिक गुरुओं की परंपरा शुरू हो गई, जो दाई-अल-मुतलक सैयदना कहलाते हैं। बोहरा समुदाय 11वीं शताब्दी में उत्तरी मिस्र से भारत पहुंचा था। 1539 के बाद इस समुदाय का भारत में तेजी से विस्तार हुआ। यही वजह है कि बोहरा समुदाय ने अपने मुख्यालय को यमन से भारत के गुजरात स्थित सिद्धपुर में शिफ्ट कर दिया।

1588 में इस समुदाय के 30वें सैयदना की मौत के बाद उनके वंशज दाऊद बिन कुतुब शाह और सुलेमान शाह के बीच इस पद के लिए विवाद हो गया था। इसके बाद ही बोहरा दो हिस्से में बंट गए- दाऊदी बोहरा और सुलेमानी बोहरा। सुलेमानी बोहरा का दफ्तर यमन में है, जबकि दाऊदी का मुख्यालय मुंबई है।

भारत में दाऊदी बोहरा की आबादी 5 लाख और सुलेमानी बोहरा की आबादी 3 लाख है। वहीं पूरी दुनिया में दाऊदी बोहरा करीब 10 लाख और सुलेमानी बोहरा करीब 5 लाख हैं। भारत के अलावा इस समुदाय के लोग करीब 40 देशों में रहते हैं। इनकी ज्यादातर आबादी भारत, पाकिस्तान, यमन और पूर्वी अफ्रीका में है। ये लोग फातिमी इस्माइली तैय्यबी स्कूल ऑफ थॉट को मानते हैं।

बोहराओं में आध्यात्मिक गुरु ही सर्वोच्च ताकत
सैयदना के पद पर बैठे शख्स को समुदाय के लोग सुपर अथॉरिटी यानी सर्वोच्च सत्ता मानते हैं। इस वक्त दाऊदी बोहरा के लीडर डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन हैं। उन्होंने अपने पिता और 52वें लीडर डॉ सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के निधन के बाद ये पद जनवरी 2014 में संभाला था। दाऊदी बोहरा समुदाय पढ़े-लिखे, संपन्न और बिजनेस करने वाले माने जाते हैं।

सैयदना देश और विदेश में अपने दूत नियुक्त करते हैं। इसे आमिल कहते हैं। आमिल ही धर्मगुरु के फरमान को लोगों तक पहुंचाते हैं। बोहरा धर्मगुरु सैयदना की बनाई हुई व्यवस्था के मुताबिक बोहरा समुदाय में हर सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक और व्यवसायिक कार्य के लिए सैयदना की रजा (अनुमति) अनिवार्य होती है। ये अनुमति हासिल करने के लिए समुदाय के लोगों को तय किया गया शुल्क चुकाना होता है।

शादी-ब्याह, बच्चे का नामकरण, विदेश यात्रा, हज, नए कारोबार, अंतिम संस्कार आदि सभी कुछ सैयदना की अनुमति से ही संभव होता है। सैयदना के दीदार करने और उनका हाथ अपने सिर पर रखवाने और उनके हाथ पर बोसा लेने के लिए भी कम्युनिटी के लोग लालायित रहते हैं। समुदाय के लोग अपनी वार्षिक आमदनी का एक निश्चित हिस्सा दान में देते हैं।

दाऊदी बोहरा समुदाय से जुड़े 3 चर्चित मामले…

1. दाऊदी बोहरा समुदाय के सैयदना पद के लिए दावा
बोहरा समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु के पद पर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन बैठे हैं। हालांकि उनके ही परिवार के लोग उस पर अपना दावा करते हैं और ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है। दरअसल, समुदाय के 52वें सैयदना थे मोहम्मद बुरहानुद्दीन। 2012 में अचानक बीमार होने की वजह से उनकी मौत हो गई।

इसके बाद उनके बेटे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन 53वें धर्मगुरु बन गए, जिसका उनके चाचा खुजेमा कुतुबुद्दीन ने विरोध किया। चाचा का दावा था कि जीवित रहते हुए मोहम्मद बुरहानुद्दीन ने उन्हें अपना माजूम नियुक्त किया था। इसके बाद से ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है।

2. बोहरा समुदाय में महिला खतना की प्रथा का मामला
2018 में दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला खतना प्रथा के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। धर्म के नाम पर लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा को अमानवीय बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट में दायर जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि वो इस तरह की परंपरा के पक्ष में नहीं है। ये मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।

3. बराअत की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ करेगी
बोहरा समुदाय बराअत की वजह से भी चर्चा में रहा है। सैयदना के फैसले का उल्लंघन करने वालों को बराअत यानी सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुनाया जाता है। अगर किसी शख्स के खिलाफ बराअत का आदेश सैयदना जारी करते हैं तो इसके बाद उस शख्स को मस्जिद में एंट्री नहीं दी जाती है। मरने के बाद उसे कब्रिस्तान में भी दफनाने की इजाजत भी नहीं मिलती है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक पीठ सुनवाई करेगी।

2018 में बोहरा समुदाय की मस्जिद में पहुंचे थे नरेंद्र मोदी
महाराष्ट्र BJP प्रवक्ता माधव भंडारी के मुताबिक दाऊदी का BJP और नरेंद्र मोदी से पुराना रिश्ता रहा है। 2012 में जब बोहरा की एक विश्वस्तरीय बैठक हुई थी तो उसमें भाजपा के कई नेता शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि अचार संहिता लागू होने की वजह से नरेंद्र मोदी उस साल वहां नहीं पहुंचे थे। हालांकि, 14 सितंबर 2018 को इंदौर स्थित बोहरा समुदाय की एक मस्जिद में मोदी पहुंचे थे। उनका कहना है कि नगर निगम चुनाव से इसका कोई लेना-देना नहीं है। इसकी वजह यह है कि 8 महीने पहले ही ये कार्यक्रम तय हुआ था।

साभार

Courtesy Desk February 11, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Dawoodi Bohra Muslim, Modi, modi meet daudi bohra muslim, Narendra modi, pm modi

Related

एपिसोड-2: अंग्रेजों ने जाति को कैसे बदला? रिस्ले, जनगणना और ‘बांटो-राज करो’ का औपनिवेशिक षड्यंत्र!

August 24 2026

मोदी सरकार में एसटी/एससी/ओबीसी को आरक्षण ठेका/कॉन्ट्रैक्ट वाली सरकारी नौकरियों में भी !

अर्चना कुमारी। यदि आप सामान्य जाति से है तो यह...

February 11 2023

भाजपा IT cell प्रमुख ने ही खोल दी भाजपा के मुस्लिम प्रेम की पोल!

संदीप देव। भाजपा IT cell प्रमुख अमित मालवीय के ट्वीट...

February 11 2023

एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

October 5 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

देश

‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?

November 20, 2026
जातिवादसंपादकीय

भाजपाई सत्ता की ‘बांटो और राज करो’ नीति: संविधान की आत्मा से खिलवाड़ और बाबासाहेब के सपनों का सौदा!

November 17, 2026
संपादकीय

संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!

November 5, 2026
संपादकीय

संपादकीय: काशी से नागपुर तक बैलेट का संदेश — क्या बौद्धिक वर्ग ने सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है?

October 28, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?