By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: सत्य घटनाओं पर आधारित Crime file: 3 फेसबुक, लव-जिहाद और एक मां की दरिंदगी!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » सत्य घटनाओं पर आधारित Crime file: 3 फेसबुक, लव-जिहाद और एक मां की दरिंदगी!
अपराध

सत्य घटनाओं पर आधारित Crime file: 3 फेसबुक, लव-जिहाद और एक मां की दरिंदगी!

Archana Kumari
By Archana Kumari 12 Min Read
Share
12 Min Read
crime file
SHARE

उत्तर प्रदेश के एक गांव में शादीशुदा महिला आलिया रहती है। उसके परिवार में पति और दो छोटे बच्चे हैं। इनमें बेटी रानी की उम्र 8 साल और बेटा राजा 5 साल का है। आलिया का पति दीपक एक निजी कंपनी के लिए कलेक्शन का काम करता है और किसी तरह रोजी रोटी कमा कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है।

आलिया और दीपक की शादी के 10 साल हो चुके हैं लेकिन दोनों में कभी नहीं बनी ।  अक्सर दंपति के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झड़प होती रहती है। आलिया दीपक को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। आलिया की जब शादी की उम्र हो गई थी तो उस समय उसके पिता ने गांव-गांव जाकर योग्य लड़के के लिए चप्पल घिसे थे। तब जाकर कहीं  दीपक जैसा  कमाऊ लड़का मिला था।

लेकिन आलिया का सपना तो सलमान और शाहरुख सरीखे पति के सहारे जीवन काटना था, जो उसे रोज घुमाने -फिराने बाजार ले जाता और उसके नखरे सहकर हर पल उसकी  तरफदारी में  लगा रहता।

लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था और उसे जेठालाल जैसा दीपक पति मिल गया। आलिया की जिस वक्त शादी हो रही थी। उस समय भी उसने अपने माता-पिता के फैसले का विरोध किया था लेकिन उसके माता-पिता ने भरोसा दिलाया था कि दीपक ऐसा लड़का नहीं है। उसकी आगे की जिंदगी उसके साथ खूब अच्छी तरह कटेगी। परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ!

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

इसके बाद आलिया घुट घुट कर जीने लगी। वह अब तो अपने माता-पिता से भी नाराज रहने लगी थी। दीपक उसे बराबर समझाता रहता कि दोनों की शादी होना, यह तो विधि का विधान है लेकिन आलिया के मन में तो कुछ और चल रहा था।                               आलिया के जीवन में यह रोजाना की बात थी की कि पति के घर से नौकरी पर जाने के बाद वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजकर दिन भर फेसबुक में लगी रहती थी। फेसबुक पर तो उसके ना जाने कितने दोस्त हैं, लेकिन इनमें से प्रिया उसकी सबसे अच्छी सहेली थी। वह घंटों प्रिया से ना जाने किन किन मुद्दों पर चैट करती रहती थी। इस चैट के चक्कर में तो वह कई बार अपने बच्चों को स्कूल से आने के बाद खाना आदि देना भी भूल जाती थी । जिसके चलते उसका पति कई बार उसे डांट फटकार लगा चुका था । लेकिन इसका कोई असर आलिया पर नहीं दिखा। और तो और दीपक के ऑफिस से भी  घर आने के बाद भी चाय नाश्ता पूछने की बजाए वह घंटों फेसबुक पर समय बिताती थी। पति और बच्चों के सोने के बाद भी देर रात तक प्रिया से बात करना उसकी आदत में शुमार था।

आलिया के जीवन में उथल-पुथल चल ही रहा था कि ऐसे ही एक रात प्रिया से चैटिंग के दौरान आलिया की अचानक चीख निकल गई। दीपक चीख सुनकर बिछावन से उठ खड़ा हुआ जबकि उसके दोनों बच्चे भी जग गए। आलिया हाथ में मोबाइल पकड़े हुए ऐसे खुश हो रही थी जैसे उसे कोई खजाना मिल गया हो। दीपक ने जब आलिया से चीखने की वजह पूछी तो उसने मुस्कुराते हुए बड़े भोलेपन से जवाब दिया तुम सो जाओ तुम को क्या मतलब?

आलिया का यह जवाब सुनकर दीपक बड़ा हैरान हुआ लेकिन वह रात में क्लेश नहीं करना चाहता था क्योंकि उसे सुबह- सुबह ऑफिस के लिए निकलना था। उधर, आलिया खुशी से पागल हुए जा रही थी।

दरअसल प्रिया उससे करीब 4 महीने से चैट कर रही थी और उसने अब जाकर यह बताकर उसे अचरज में डाल दिया था कि वह लड़की नहीं लड़का है। यह सुनकर आलिया का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवती से अचानक युवक बनने वाले शख्स ने जब यह बताया कि वह मुस्लिम धर्म से संबंध रखता है और उसका नाम अनवर है तो यह सुनकर आलिया की खुशी के मारे चीख निकल गई थी।  उसे उस वक्त ऐसा लगा कि जैसे उसका खोया हुआ सपनों का सौदागर मिल गया है।

आलिया सोते हुए भी मंद मंद मुस्कुरा रही थी। बाद में उसे कब नींद आ गई पता ही नहीं चला। प्रिया के अनवर बनने की खुशी आलिया के चेहरे पर साफ झलक रही थी। अब वह अधिक समय फेसबुक पर उसके साथ चैटिंग कर बिताने लगी थी। उधर, अनवर जान चुका था कि आलिया शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है। इसके बावजूद वह उससे बातें करता रहा और अपने प्यार के जाल में आलिया को फंसा लिया।

एक दिन अनवर ने बातों-बातों में आलिया को यह भी बता दिया कि वह इंजीनियर नहीं एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में नौकरी करता है। इससे भी आलिया को कोई फर्क नहीं पड़ा। वह तो पागलपन की सीमा कबकी लांघ चुकी थी।

दोनों में अक्सर चैटिंग के जरिए होने वाली बात अब दोनों के नंबरों के आदान-प्रदान किए जाने के बाद मोबाइल पर होने लगी। इसके बाद दोनों बिना एक-दूसरे से बातचीत किए बिना एक भी दिन नहीं रह पाते थे। आलिया तो दिन भर फोन पर ही चिपकी रहती थी। दीपक जब आलिया का मोबाइल प्रेम देखता तो जल भुन कर रह जाता था। एक दिन ऐसा भी आया जब अनवर के दवाब में आलिया ने ईद के समय रोजा रखना भी शुरू कर दिया।

दरअसल शातिर अनवर उसे हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम मजहब अपनाने को कह रहा था। आलिया के द्वारा रोजा रखने की बात का पता जब  दीपक को हुआ तो उसने आलिया को खूब समझाया लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दीपक ने आलिया के माता-पिता से भी गुहार लगाई कि वह आलिया को समझाएं लेकिन प्यार की पागलपन में दीवानी आलिया अनवर की बातों में पूरी तरह से आ चुकी थी।

दीपक भी समझ नहीं पा रहा था कि आलिया ने अचानक से रोजा रखना शुरू क्यों कर दिया? उसे कुछ शक तो हुआ लेकिन ऑफिस के कामों में ज्यादा वक्त बिताने के चलते वह सच्चाई नहीं जान पाया।

एक दिन की बात है राजा स्कूल गया, लेकिन वह घर वापस घर नहीं लौटा। उस दिन राजा को किसी ने किडनैप कर लिया था।उसके घर वालों को तब यह पता चला जब किडनैप करने वाले ने राजा के पिता दीपक से बेटा छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की मांग की।

दीपक तो हैरान-परेशान था कि आखिरकार कौन ऐसा दुश्मन है, जिसने उसके जिगर के टुकड़े को अगवा कर लिया! उसने फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिले से एक स्कूली बच्चे की किडनैपिंग से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया इसके बाद आनन-फानन में कई टीमें बनाकर अगवा किए गए राजा की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी की गई।

इस बीच स्थानीय अखबारों ने प्रमुखता से जब इस खबर को प्रकाशित किया तब अपहर्ता दबाव बढ़ने पर राजा को दूसरे जिले के एक बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए । राजा की बरामदगी तो हो गई थी लेकिन राजा कोे किसने किडनैप किया यह जानना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी? जांच में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए और सभी संदिग्धों को चिह्नित करके कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए।

इसमें से एक मोबाइल नंबर ऐसा मिला, जो वारदात से ठीक पहले तेलंगाना के निजामाबाद से उत्तर प्रदेश के एक शहर तक सफर में था। राजा की बरामदगी के तत्काल बाद यही मोबाइल नंबर रखने वाला उत्तर प्रदेश के एक शहर से निजामाबाद लौटा था। पुलिस ने इस संदिग्ध नंबर के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया उसने पूछताछ में ऐसी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई जिसको सुनकर जांच टीम का एक- एक पुलिसकर्मी हैरान और अचंभित रह गया!

अनवर नामक उस आरोपी ने खुलासा किया कि आलिया के कहने पर उसने उसके बेटे राजा को किडनैप किया था। इस किडनैपिंग में वह भी उसका भागीदार है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम ने आलिया को भी धर दबोचा। 

अनवर ने आगे पूछताछ में कबूला कि राजा की किडनैपिंग में उसका दोस्त गुफरान भी शामिल है। बाद में पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

पुलिस ने खुलासा किया कि  आलिया अनवर के प्यार में पागल हो चुकी थी। उसने अपने बेटे की किडनैपिंग की साजिश अनवर के साथ मिलकर रची की थी। उसे विश्वास था कि दीपक ने मोटी कमाई कर रखी है और उससे फिरौती की रकम लेने के बाद बाकी जिंदगी अनवर के साथ खुशी-खुशी गुजारेगी। अनवर का कहना था कि उसने जिम खोलने के लिए फिरौती की रकम मांगे थे। उसने यह भी कबूला कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देख कर उसने यह साजिश रची थी।

पुलिस का कहना है कि ऐसा नहीं है कि अनवर और आलिया सिर्फ फोन पर ही बातचीत और चैटिंग करते रहे, दोनों एक साल में करीब 22 बार मिल भी चुके थे। जब भी आलिया अनवर से मिलने जाती थी दीपक और अपने दोनों बच्चों से छुपकर जाती थी।

फिलहाल अनवर उसकी कथित प्रेमिका आलिया तथा उसका दोस्त गुफरान पकड़े जाने के बाद जेल में है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए कार तथा तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं!
        नोट:- यह एक सच्ची घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। पहचान छुपाने के लिए घटना में पात्रों के नाम बदल दिए गए हैं।लव जिहाद के लिए सिर्फ मुस्लिम ही जिम्मेदार नहीं है बल्कि हिंदू लड़कियां भी पागलपन की हद पार कर रही  हैं।    

Archana Kumari September 6, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Crime FileCrime In DelhiDelhi Crime

Related

शातिर मलेच्छ अबूजर रहमान !

अर्चना कुमारी। वह बहुत शातिर है और उसने कई लोगों...

September 6 2020

जब राजीव गांधी ने अमेठी में बंपर बूथ कैप्चरिंग करवाई और पत्रकारों को पिटवाया!

दयानंद पांडेय. कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी संसदीय क्षेत्र की...

September 6 2020

crime

चाइल्ड पोर्नोग्राफी

अर्चना कुमारी । चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त...

September 6 2020

कश्मीर आतंकी मॉड्यूल !

अर्चना कुमारी। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने...

September 6 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
1 Comment
  • Avatar Jitendra Kumar Sadh says:
    September 6, 2020 at 3:05 pm

    Zबहुत ही चिन्ताजनक और शर्मनाक, अपने घर परिवार मे सबको बतायें और सबको सतर्क रहने की जरूरत समझायें।

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
अपराध

कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

August 1, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d