By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गोपाष्टमी विशेष-गोमाता भारत की आत्मा है
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » गोपाष्टमी विशेष-गोमाता भारत की आत्मा है
सनातन हिंदू धर्म

गोपाष्टमी विशेष-गोमाता भारत की आत्मा है

Sneha Gautam
By Sneha Gautam 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE
  • अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु श्रीनिम्बार्काचार्य श्रीश्रीजी महाराज

श्वेता पुरोहित:-गौ समस्त प्राणियों की परम श्रेष्ठ शरण है, यह सम्पूर्ण विश्वकी माता है- ‘सर्वेषामेव भूतानां गावः शरणमुत्तमम्’, ‘गावो विश्वस्य मातरः ।‘ यह निखिलागमनिगमप्रतिपाद्य सर्ववन्दनीया एवं अमितशक्तिप्रदायिनी दिव्यस्वरूपा है। कोटि-कोटि देवताओं की दिव्य अधिष्ठान है। इसकी पूजा समस्त देवताओं की पूजा है। इसका निरादर समस्त देवताओं का निरादर है। यह भारतीय संस्कृति की प्रतीक- स्वरूपा है। परम दिव्यामृत को देनेवाली सकल हितकारिणी तथा सम्पूर्ण विश्व का पोषण करने वाली है। इसकी आराधना से सकल देववृन्द एवं विश्वनियन्ता भगवान् श्री सर्वेश्वर अतिशय प्रसन्न होते हैं। तभी तो वे व्रजराजकिशोर ‘गोपाल’ एवं ‘गोविन्द’ बनकर व्रज के वनोपवनों में, गिरिराज की मनोरम घाटियों में तथा कालिन्दी के कमनीय कूलोंपर नंगे चरणों असंख्य गोसमूहों के पीछे-पीछे अनुगमन करते हुए उनकी सेवा में निरत रहा करते थे। अग्निपुराण (२९२। १८) में कहा गया है-

गावः पवित्रं परमं गावो माङ्गल्यमुत्तमम् ।
गावः स्वर्गस्य सोपानं गावो धन्याः सनातनाः ॥

‘गायें परम पवित्र, परम मङ्गलमयी, स्वर्गकी सोपान, सनातन एवं धन्यस्वरूपा हैं।’

गवां हि तीर्थे वसतीह गङ्गा पुष्टिस्तथा तद्रजसि प्रवृद्धा।
लक्ष्मीः करीषे प्रणतौ च धर्म- स्तासां प्रणामं सततं च कुर्यात्॥

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

(विष्णुधर्मो० २। ४२। ५८)

‘गौ-रूपी तीर्थ में गङ्गा आदि सभी नदियों तथा तीर्थों का आवास है, उसकी परम पावन धूलि में पुष्टि विद्यमान है, उसके गोमय में साक्षात् लक्ष्मी है तथा इन्हें प्रणाम करने में धर्म सम्पन्न हो जाता है। अतः गोमाता सदा- सर्वदा प्रणाम करने योग्य है।’

शास्त्रों में स्थल-स्थल पर गौ की गरिमा, महिमा एवं सर्वोपादेयता निर्दिष्ट की गयी है। गौ का दर्शन, स्पर्श और अर्चन परम पुण्यमय है। गाय के स्पर्शमात्र से आयु बढ़ती है। भगवान् व्रजेन्द्रनन्दन श्रीश्यामसुन्दर ने गाण्डीवधारी अर्जुन को महाभारत के अनुशासन-पर्व (५१ । २७। ३२) में इस प्रकार उपदेश किया है-

कीर्तनं श्रवण दानं दर्शनं चापि पार्थिव।
गवां प्रशस्यते वीर सर्वपापहरं शिवम् ॥
निविष्टं गोकुलं यत्र श्वासं मुञ्चति निर्भयम् । विराजयति तं देशं पापं चास्यापकर्षति ॥

‘गोमाता की पुण्यमयी महिमा का कीर्तन, श्रवण, दर्शन एवं उसका दान सम्पूर्ण पापों को दूर करता है। निर्भय होकर जिस भूमि पर गाय श्वास लेती है वह परम शोभामयी है, वहाँ से पाप पलायित हो जाता है।’

भगवान् मनुने गोदान का फल कितना उत्कृष्ट बताया है-

‘अनडुहः श्रियं पुष्टां गोदो ब्रध्नस्य विष्टपम्’

अर्थात् ‘बैल को देने वाला अतुल सम्पत्ति तथा गाय को देने वाला दिव्यातिदिव्य सूर्यलोक को प्राप्त करता है।’

जिस भारत के धर्म, संस्कृति और विविध शास्त्र तथा सर्वद्रष्टा तत्त्वज्ञ ऋषि-मुनियों एवं आप्त महापुरुषों के अनेक उपदेश गोमाता की दिव्य महिमा से ओत-प्रोत हैं, जिस भारत की पुण्य वसुन्धरा सदा-सर्वदा से गौ के विमल यश से समग्र विश्व में अपनी दिव्य धवलिमा आलोकित करती आयी है, जिस भारत में अनन्त कोटि ब्रह्माण्डनायक, सर्वनियन्ता श्रीसर्वेश्वर भी ‘गोपाल’ बनकर गो महिमा की श्रेष्ठता, सर्वमूर्द्धन्यता बतलाते हैं, उस पवित्र भारत की दिव्य अवनि गोदुग्ध, गोदधि, गोघृत के स्थान पर गोमाता के रक्त से रंजित की जा रही है। हमारी जनतन्त्र सरकार प्रतिदिन हजारों-हजार गायों को विविध प्रकार से निर्दयतापूर्वक भीषण यान्त्रिक यातनाओं के द्वारा मौत के घाट उतारती है। कैसा अकल्पनीय घोर अत्याचार है। जहाँ शास्त्र इस प्रकार का संदेश देता है- ‘अन्तकाय गोघातकम्’ अर्थात् गोघातक को प्राणदण्ड दिया जाना चाहिये। और अथर्ववेदका कहना है-

यदि नो गां हंसि यद्यश्वं यदि पूरुषम् । तं त्वा सीसेन विध्यामो यथा नोऽसो अवीरहा । ‘यदि तू हमारी गौ, घोड़े एवं पुरुषोंकी हत्या करता है तो हम सीसेकी गोलीसे तुझे बींध देंगे, जिससे तू हमारे

वीरों का वध न कर सके ।’ – वहाँ हत्या की तो बात दूर रही गौ की ताड़ना, उसे अपशब्द कहना, पैर से आघात करना, भूखी रखना तथा कठोरता से हाँकना आदि का भी शास्त्रों में निषेध किया गया है। इस सम्बन्ध में वेदादि निखिल शास्त्रों का एक स्वर से महान् उद्घोष है, किंतु महाघोर दुःख का विषय है कि उसके सर्वथा विपरीत आचरण करने वाली हमारी सरकार भारत की संस्कृति और धर्म को ठुकराकर मदान्धता से गोहत्या के जघन्यतम कृत्य में संलग्न है। क्या उसे अतीत का इतिहास स्मरण नहीं है ? हिरण्यकशिपु, रावण, कुम्भकर्ण, शिशुपाल तथा कंसादि का अभिमान चूर-चूर होकर विनष्ट हो गया। उनके अत्याचार का भीषण परिणाम उन्हें भोगना पड़ा। अतएव सत्ता के महामद में आकर सन्मार्ग को नहीं छोड़ बैठना चाहिये।

अहिंसा के पोषक भारत के शीर्षस्थ नेता लोकमान्य तिलक और महात्मा गाँधी के उपदेशों को विस्मरण कर सरकार का स्वेच्छाचारिता का अवलम्ब लेना देश की महान् प्रतिष्ठा को गहरी खाई में डालना है। भारत की सम्पूर्ण जनता की इस पवित्र माँग की सरकार उपेक्षा करती जा रही है। यह लोकतन्त्र का महान् उपहास और स्वार्थपरता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार नाना प्रकार के तर्कहीन हेतु बता-बताकर भ्रान्त धारणा में डालकर स्वार्थ- सिद्धि के चक्कर में है, किंतु यह भारत की धर्मप्राण जनता धर्म के महत्त्व को भली प्रकार जानती है और अपनी गोमाता की रक्षा के लिये सर्वस्व बलिदान करने में कभी पीछे नहीं रहेगी।

सरकार को अब भी देश की समृद्धि तथा प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण गोवध पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिये। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक आदि सभी दृष्टियों से गोमाता परोपकारिणी है, इसका विनाश राष्ट्र का विनाश है। यह भारत की अतुलनीय अमूल्य सम्पत्ति है, अतः इसकी रक्षा राष्ट्र की रक्षा है।

गवां सेवा तु कर्तव्या गृहस्थैः पुण्यलिप्सुभिः ।
गवां सेवापरो यस्तु तस्य श्रीर्वर्धतेऽचिरात् ॥

अर्थात् प्रत्येक पुण्य की इच्छा रखने वाले सद्‌गृहस्थ को गायों की सेवा अवश्य करनी चाहिये, क्योंकि जो नित्य श्रद्धा-भक्ति से गायों की प्रयत्नपूर्वक सेवा करता है उसकी सम्पत्ति शीघ्र ही वृद्धि को प्राप्त होती है और नित्य वर्धमान रहती है।

Sneha Gautam November 9, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

Related

श्रावण मास महात्म्य (अष्टम अध्याय)

श्वेता पुरोहित :- 🔱 श्रावण मास में किए जाने वाले...

November 9 2024

राधा बिना कृष्ण आधा

श्वेता पुरोहित:- वह सुन्दर चित्रकार थी; किंतु उसने अपनी चित्रांकन-कलाका...

November 9 2024

कर दर्शन

श्वेता पुरोहित। प्रातःकाल अपनी आँखें खोलने से पहले ही अपनी...

November 9 2024

sanatan

भगवान का रूप इतना सुन्दर क्यों होता है ?

राजकुमार अशोक मिश्रा । ऐसा माना जाता है कि सभी...

November 9 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?