By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: बचपन पुनः जीवित हो उठा!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SDeo blog » बचपन पुनः जीवित हो उठा!
SDEO's Story

बचपन पुनः जीवित हो उठा!

Ssandeep Deo
By Ssandeep Deo 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

संदीप देव –

हम बचपन के तीन मित्र एक साथ अरसे बाद मिले। 1989-1994 के बीच अर्थात 8वीं से 12 वीं कक्षा तक मेरी पढ़ाई राजस्थान के उदयपुर स्थित विद्याभवन स्कूल में हुई। उस दौर में विद्याभवन देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक था। भारत सरकार द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा मैंने पास की थी, जिसके बाद सरकार ने हमें यहां पढ़ने भेजा था। आज की स्थिति में सवर्ण छात्रों की सारी पढ़ाई सरकार कराए, सोचना भी मुश्किल लगता है! है न?

हम सब घर से इतनी दूर थे। वहां हमारी मित्रता राजस्थान के छात्रों से हुई, जिसने हमारे लिए संबल का काम किया। आज क्षेत्रवाद की कुत्सित राजनीति सभी ओर देखने को मिलती है, लेकिन उस समय ऐसा कोई माहौल नहीं था। हमारा निर्दोष बचपन इन सभी झंझटों से दूर था।

मेरे सबसे प्रिय मित्रों में राजस्थान के ही बलवंत सिंह देवड़ा और वीरेंद्र सिंह खींची थे। मेरे क्या, ये दोनों सभी के प्रिय मित्र थे। बलवंत सिंह ऊर्फ बलसा, असल में हम सभी के नेता था और वीरेंद्र सिंह ऊर्फ वीरू बना हम सभी के कमांडर थे! बलसा बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी थे। कॉर्नर से दागा उनका गोल मजाल कि कोई गोलकीपर रोक ले। हाफ से मारा उनका शॉट सीधे गोल में जाता था। उनके कारण हमारा स्कूल स्टेट खेलता था। बलसा स्टेट के खिलाड़ी बन कर उभरे।

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

बलसा सिरोही के हैं और वीरू बना उदयपुर के ही। हम लोगों ने जो स्कूल जीवन जीया है, आज के विद्यार्थी सोच भी नहीं सकते। एक घटना सुनता हूं। 12 वीं बोर्ड की परीक्षा थी। बिहार के ही हमारे एक साथी कृष्णकांत झा को वहां के एक लोकल डॉन ने मारा था। उसके बाद बलसा और वीरू बना के नेतृत्व में हम सब ने उस डॉन के इलाके में घुस कर उसे मारा था। उसके बाद उसके गुंडे हमारे हॉस्टल पर चढ़ाई करने आ रहे थे।

हमें याद है बलसा ने मुझे पेट्रोल लाने भेजा था। हमने पेट्रोल बम बनाया, हथियारों को जमा किया और रात भर हॉस्टल की पहरेदारी में हम सब लगे रहे ताकि पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किसी मुसीबत का सामना न करना पड़े। लोकल डॉन एंड गैंग को हमारी तैयारी का पता चल गया कि यदि आज हमला किया तो नहीं बचेंगे। इसलिए उन्होंने उस रात हमला नहीं किया।

सुबह बोर्ड की परीक्षा देनी थी। पहला पेपर ही अंग्रेजी का था। हम सभी की अंग्रेजी बस कामचलाऊ थी। हम हिंदी मीडियम में पढ़ने वालों को अंग्रेजी बहुत डराती थी। मैंने तो अंग्रेजी पहली बार पढ़ा ही 8 वीं में। अंग्रेज़ी के कारण मेरा पढ़ाई से ही मोहभंग हो गया था, जो 12 वीं तक बना रहा। BHU में जब समाजशास्त्र से ऑनर्स करने पहुंचा तब जाकर पढ़ाई में पुनः रुचि जगी। उसके बाद MBA करने गया। वहां सबकुछ अंग्रेजी में। बीच में ही पढ़ाई छोड़कर भाग आया।

खैर, स्कूल की कहानी पर लौटते हैं। 12 वीं बोर्ड का सेंटर दूसरे स्कूल में पड़ा था। हम सब को बस से जाना था। बस में हॉकी, बैट, तलवार, चाकू, सरिया भरकर हम परीक्षा सेंटर पहुंचे थे। क्या पता लोकल डॉन के गुंडे बीच में हमला कर दें? परीक्षा से निकल कर हमें कलेक्टेरिएट पर धरना भी देना था, विद्यार्थियों के प्रोटेक्शन की मांग करते हुए।

परीक्षा का पेपर जब सामने आया तो हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था। वीरू बना ने पेपर छोड़ने को कहा, बलसा ने कहा जो आता है वो लिख लो सब। हम सभी १२ वीं में अंग्रेजी पेपर में ग्रेस से पास हुए। 7 नं का ग्रेस मुझे मिला था। बाद में BHU और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंट्रेंस में मेरा हो गया था, लेकिन डर था कि 12 वीं में ही अंग्रेजी में फेल कर जाऊंगा। जब ग्रेस से पास हुआ तो जान में जान आई! 😛

बाद में बलसा, वीरू एवं अन्य साथियों पर FIR हुआ। मेरा निक नेम स्थानीय रूप से ‘झाम’ रखा था मेरे साथियों ने, इसलिए FIR में मेरा असली नाम नहीं आया। मैं बच गया।

पास होने के बाद मैं BHU चला गया, वीरू बना उदयपुर के सुखाडिया विश्वविद्यालय में पढ़े और वहां छात्र नेता के रूप में उभरे। ABVP से वह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बने। आज वो भाजपा के बड़े नेता हैं। बलसा बाद में शिक्षक हो गये। हम सबकी दुनिया अलग-अलग हो गई।

बलसा तीन-चार दिन पहले पहली बार दिल्ली आए थे, अपने बेटे के एडमिसन के सिलसिले में। 30 साल बाद हम मिले। हृदय गदगद हो गया। वीरू बना से मेरा संपर्क हमेशा बना रहा। मैं उदयपुर जब भी जाता हूं, भाभी सा और बच्चों से मिलना होता है। उनके घर पर जाना होता है। वीरू बना जब यहां आए तो वो मेरे नये घर भी आए।

बचपन की यह मित्रता बाद के दिनों की हर मित्रता पर भारी है। नयी दिल्ली पुलिस में एडिशनल DCP रविकांत हम तीनों से तीन साल जूनियर हैं। हम तीनों की मेहमाननवाजी उन्होंने की, जहां बचपन की एक-एक कहानी याद आती गई और चर्चा चलती रही। अरसे बाद हमने बचपन को पुनः जीया।

विद्याभवन के वो दिन बाद के जीवन में कभी नहीं आया, और न बाद के जीवन में ऐसे मित्र ही मिले। धन्यवाद बलसा और वीरू बचपन के दिनों में पुनः ले जाने के लिए।

#SandeepDeo

Ssandeep Deo July 8, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: 12 वीं बोर्ड की परीक्षा, BHU, राजस्थान, समाजशास्त्र

Related

अदालत द्वारा फर्जी घोषित वासुदेवानंद जी के नाम पर कब तक झूठ फैलाएंगे संघी?

संदीप देव। संघियों के प्रिय शंकराचार्य निचली अदालत और इलाहाबाद...

July 8 2024

धर्मो रक्षति रक्षितः को जीवन में धारण कीजिए। यही असली धर्म है!

एक हिंदू मां जिस ‘हरे टिड्डे’ को अपने बेटे समान...

July 8 2024

Hemant sharma with Ajit anjum

मुझे लगा कि जिस कन्धे पर मेरे हाथ हैं वे तो ‘स्लीवलेस’ हैं! वह कोई भद्र मोहतरमा थी!

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हेमंत शर्मा का व्यंग्य बेदह धारदार,...

July 8 2024

WHO से बाहर हुआ अमेरिका!

संदीप देव। अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने...

July 8 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Ssandeep Deo
Posted by Ssandeep Deo
Follow:
Journalist from 2.5 decades | Bestseller Author by Nielsen Jagran | Awarded the Sahitya Akademi Award for his book writing | He also received the Pandit Madan Mohan Malaviya Award and the Shivaji Ratna Award for journalism | Founder Editor of https://www.indiaspeakdaily.in
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?