By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में साइबर हमला!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में साइबर हमला!
अपराध

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में साइबर हमला!

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
NIC
NIC
SHARE

राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जानकारियां रखने वाला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर NIC) में साइबर हमला किया गया। सूत्रों की माने तो शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बेंगलुरु बेस्ड एक फर्म की तरफ से किए गए साइबर हमले में हैकरों के तार अमेरिका से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि साइबर हमले में कई कंप्यूटरों को निशाना बनाया गया और कई संवेदनशील जानकारियों को लीक करने की कोशिश की गई। हैकर के द्वारा देश की सबसे बड़ी डाटा एजेंसी पर साइबर हमले की बात उजागर होने से सनसनी फैल गई।

दरअसल राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) का मुख्यालय है लेकिन पिछलेे दिनों बेंगलुरू स्थित सेंटर में कार्यरत कई अधिकारियों के ऑफिशियल मेल आईडी पर एक मेल आया था जिस पर जैसे ही  क्लिक किया गया। उस कंप्यूटर पर कुछ विशेष संदेश आने लगे।

बताया जाता है कि देखते ही देखते कई अधिकारियों के कंप्यूटर से डाटा अचानक चोरी हो गई। जिसके बाद मामले की जानकारी तत्काल दिल्ली स्थित मुख्यालय को दी गई।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

इसके बाद दिल्ली में मौजूद वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आए और इस मामले से संबंधित जानकारियां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बता कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद आनन-फानन में जांच शुरू कर दी गई।

इसके बाद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों से कहा गया कि वह कोई भी अज्ञात मेल आईडी को क्लिक नहीं करें और इस जानकारी को दिल्ली स्थित मुख्यालय से देश के सभी राज्यों  में भी भेजी गई। दावा किया गया है कि इस तरह की बरती गई सतर्कता से एक बड़े साइबर हमले से बचा लिया गया, लेकिन अभी तक इस साइबर हमले में कितना नुकसान हुआ, या फिर कितना डाटा चोरी हुआ है इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

वैसे सूत्रों ने दावा किया कि एनआईसी ने अभी इस बात की आकलन कर रही है कि कितना डाटा चोरी हुआ। ऐसे शुरूआती आकलन के बाद एनआईसी में डाटा चोरी की आशंका को खारिज किया। दिल्ली पुलिस ने भी कहा है की डाटा चोरी नहीं हुआ बल्कि चोरी की कोशिश जरूर की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते इस बारे में कुछ भी खुलासा किए जाने से बचा जा रहा है, लेकिन यह भी सच है की देश की महत्वपूर्ण सेंटर में साइबर हमला होने से बचने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं थे।

इस मामले में शुरुआती दौर की तफ्तीश में यह पता चला है कि संदिग्ध मेल आईडी का आईपी एड्रेस अमेरिका का था। इससे साफ पता चलता है कि साइबर हमले करने वाले का संबंध अमेरिका से है। लिहाजा इस मामले में आगे की तफ्तीश से ही इस बारे में विस्तार से खुलासा हो पाएगा।

सनद रहे कि पिछले कुछ समय से भारत में लगातार कई संस्थानों और व्यक्ति विशेष के खिलाफ साइबर हमला जैसी घटना में तेजी आई है और इस तरह के हमले से बचने के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।

साइबर हमले के शिकार बने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र जहां सभी तरह की सूचनाओं को एक स्थान पर सुरक्षित रखने का केंद्र है। इस पर साइबर हमला होना एक गंभीर मामला माना जा सकता है क्योंकि इस संस्थान के द्वारा ही देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित देश के अति महत्वपूर्ण नागरिकों समेत देश के कई अति विशिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख संस्थाओं की इंटरनेट पर मौजूद डाटा को सुरक्षित रखा जाता है, जो सरकार के लिए पूर्ण तौर पर हर संभव मदद प्रदान करते हैं। इसके अलावा देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थाओं के डेटा नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के माध्यम से ही सुरक्षित रखा जाता है।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के करीब देशभर में 720 शाखा हैं। बताया जाता है कि इस सेंटर में छोटी से लेकर बड़े सरकारी डाटा को इक्ट्ठा किया जाता है। इसके बाद उस डाटा को इक्ट्ठा करना और उस डाटा को सुरक्षित रखना इसी संस्थान की जिम्मेवारी है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार के लिए ये संस्थान बड़े स्तर पर कई मुद्दों पर डिजिटल के तरीकों पर शोध करके उसका समाधान के उपाय भी बताने का काम करती है।

गौरतलब है कि एनआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी मिनिस्ट्री के तहत आता है और केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, जिला और दूसरे सरकारी संस्थाओं को नेटवर्क और ई-गवर्नेंस सुविधा उपलब्ध कराता है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि NIC ने हाल ही में शिकायत की थी कि उन्हें आधिकारिक ईमेल अकाउंट को एक्सेस करने में दिक्कत हुई, जिसे कुछ सप्ताह से इस्तेमाल नहीं किया गया था। एनआईसी ने पाया कि यह साइबर तत्वों की ओर से सेंधमारी का प्रयास था। यह साइबर स्पेश में एक तरह की रेग्युलर एक्टिविटी है। हालांकि, मजबूत साइबर सिक्यॉरिटी से इसे डिटेक्ट कर लिया गया।

आशंका है कि करीब 100 कंप्यूटर्स में हैकर्स ने सेंधमारी की कोशिश की एनआईसी से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कुछ दिनों पहले शिकायत मिली कि उसके लॉगिन पर एक ईमेल आया, जिसमें एक अटेचमेंट था, उस अटैचमेंट को जैसे ही क्लिक किया, उसका सारा का सारा डाटा डिलीट हो गया. और देखते ही देखते जो कंप्यूटर आपस में जुड़े हुए थे, उनका डाटा डिलीट हो गया। एनआईसी ने बताया कि यह सभी बेहद संवेदनशील जानकारियां थीं। 

साइबर अटैक को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि डाटा का नुकसान इस हमले में नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि मैलवेयर एक विशेष कंप्यूटर पर सेट किया गया था और केवल वही कंप्यूटर प्रभावित हुआ। दिल्ली पुलिस ने स्रोत की पहचान की है। पुलिस अभी आगे भी जांच कर रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल संदिग्ध मैलवेयर हमले की जांच कर रही है।

ISD News Network September 19, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: cyber attack, cyber crime, National Informatics Center, NIC, नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर

Related

खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्श डाला समेत चार के खिलाफ आरोपपत्र !

अर्चना कुमारी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा में रह...

September 19 2020

खिलाडी यौन शोषण आरोप: पुलिस ने FIR से मना किया      

लखनऊ पुलिस ने महिला कुश्ती खिलाडियों द्वारा लगाये गए यौन...

September 19 2020

मौत की कीमत महज 17  रुपये !

अर्चना कुमारी। गुजरात के मोरबी शहर में हुए हादसे में...

September 19 2020

सांप के जहर का संदिग्ध उपयोग हुआ, पुलिस की यूट्यूबर एल्विश से तीन घंटे पूछताछ !

अर्चना कुमारी। नोएडा पुलिस ने एक पार्टी में सांप के...

September 19 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
अपराध

कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

August 1, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?