#संदीपदेव । कांग्रेस के पाप से मुक्ति पाने के लिए मैंने 2012 में नयी दुनिया अखबार से वरिष्ठ संवाददाता की नौकरी छोड़ी। तब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार क्या, तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी नहीं बने थे। नौकरी छोड़ कर गुजरात दंगे में हिंदुओं के विरुद्ध साजिश पर पुस्तक लिखी- ‘साजिश की कहानी-तथ्यों की जुबानी।’ यह कोई मोदी की जीवनी नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT रिपोर्ट के आधार पर लिखी गई एक तथ्यपरक पुस्तक थी, जिसमें 2002 के दंगे में हिंदू समाज को अपराधी बनाने के कांग्रेसी-कम्युनिस्ट-इस्लामिस्टों के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया गया था!
विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक माननीय स्वर्गीय अशोक सिंघल जी ने पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर कहा था कि “बिना किसी को जाने, बिना किसी के आश्वासन के एक पत्रकार अपनी नौकरी छोड़ कर इतनी बड़ी साजिश को बेनकाब करने के लिए पुस्तक लेखन में उतर गया, मैंने पहली बार देखा है। भगवान रामजी की कृपा से ही यह संभव हुआ है।”
स्वयं मोदी ने जनता के बीच मुझे गले लगाकर कहा था कि “आपने मेरे लिए बहुत बड़ा काम किया है।” 2020 तक मैं मोदी की हर गलती को कवर करता रहा कि वह नये हैं, उनको समय दिया जाना चाहिए! लेकिन 2021 से मेरे चक्षु तब खुलने आरंभ हुए जब काशी के पौराणिक मंदिरों पर म्लेच्छों से हथौड़ा चलवाती सरकार को अपनी आंखों से स्वयं देखा!
अरे कोई हिंदुवादी सरकार मंदिरों को तुड़वा कर मूर्तियों को नाले और कूड़े के ढेर पर कैसे फिंकवा सकती है? मुझे स्पष्ट हो गया कि यह हिंदू वेश में कलायुगी ‘कालनेमी’ हैं! मैंने काशी जाकर न केवल रिपोर्टिंग की, बल्कि वहां से आने के बाद सरकार की सारी नीतियों को उसके मंत्रालय की वेबसाइट से निकाल-निकाल कर पढ़ने लगा। तब मेरा माथा और ठनका! इस अध्ययन के बाद आज मैं स्वयं को सबसे अधिक धोखे में पाता हूं!
मुस्लिमों के लिए सच्चर कमेटी पूरी तरह लागू करने, मुस्लिम तुष्टिकरण में कांग्रेस का सारा रिकार्ड तोड़ने, बीफ एक्सपोर्ट में विश्व के तीन देशों में भारत को लाने, काशी में मंदिर-मूर्तियों का विनाश करने और हिंदुओं को जातियों में लड़ाकर उसे तबाह करने के उनके मंशूबों ने मुझे सबसे बड़ा आघात पहुंचाया है।
संविधान की शपथ खा कर पद पर बैठा कोई प्रधानमंत्री सामान्य वर्ग से ‘हिसाब चुकता’ का नारा कैसे लगा सकता है? कोई प्रधानमंत्री भीमराव आंबेडकर और अपने नाम पर तीर्थ और भगवान के नाम पर कॉरिडोर कैसे बना सकता है? कोई प्रधानमंत्री तीर्थ की शुचिता समाप्त कर मंदिरों व तीर्थों को धन उगाही का पर्यटन केंद्र कैसे बना सकता है? कोई प्रधानमंत्री SC/ST act के जरिए हिन्दू समाज के ही एक अंग को उससे काट कर बिल्कुल अलग कैसे कर सकता है और दूसरे अंग को बिना जांच सजा कैसे दिलवा सकता है? लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रहते यह सब किया और हिंदुओं का वोट लेकर किया!
कैथोलिक सोनिया गांधी की ‘मनमोहन सरकार’ भी जिस समलैंगिकता और विवाह के बाहर के अवैध संबंध को कानूनी नहीं बनवा सकी, एक तथाकथित हिंदूवादी सरकार में यह सब हुआ और बड़ी बेशर्मी से हुआ! आज मैं किसी पर विश्वास नहीं कर पाता, तो यह सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी की देन है!
मैं अब संघ (महाभारत में समलैंगिकता स्थापित करने के संघ प्रमुख मोहन भागवत के (कु) प्रयास के कारण) और भाजपा पर शायद ही कभी भरोसा कर पाऊं! इनके बारे में मैं जितना अध्ययन करता जा रहा हूं, इनसे मेरी दूरी उतनी ही बढ़ती जा रही है!
हिंदुओं के विनाश में संघ, उसके नेता और उसकी पार्टियों की बड़ी भूमिका है! आजादी के बाद पहला अल्पसंख्यक आयोग (1978) और हिंदुओं को जातियों में बांट कर विभाजित करने वाला पहला लागू कमीशन (मंडल आयोग-1979 व 1990) संघियों के सहयोग से चलने वाली सरकारों की ही देन है!
कश्मीर से हिंदुओं का पलायन और नरसंहार इनकी सहयोगी-सत्ता में ही हुआ और इनकी सहयोगी-सत्ता में ही पहली बार कोई कट्टरपंथी मुस्लिम देश का गृहमंत्री बना, जिसने अपनी बेटी का उपयोग कश्मीर घाटी से हिंदुओं को भगाने और उसके नरसंहार के लिए किया! ताज्जुब कि उसे 100 करोड़ की फंडिंग से खड़ा भी इन्होंने किया और दशकों बाद जब पुनः अवसर मिला तो उसकी बेटी के साथ मिलकर सरकार भी इन्होंने ही चलाई। बाप को खड़ा कर कश्मीर को हिंदू विहीन बनाया और बेटी के साथ सरकार चला कर जम्मू के कठुआ को हिंदू विहीन बनाने का षड्यंत्र रचा!
मंडल आयोग से लेकर SC/St act, UGC act आदि के जरिए हिंदुओं को जातियों में बांटने का सारा कानून संघ की पार्टी-जनसंघ और भाजपा ने बनाया और लागू किया। सामान्य वर्ग को गुलाम समझ रखा है इन संघियों ने! मैं जिंदगी पर वोट न दूं चलेगा, लेकिन हिंदू विरोधी, भारत द्रोही और गो हत्यारों से चंदा खाने वाली भाजपा को वोट देकर अपनी आत्मा को तो लहुलुहान नहीं ही करूंगा!
सनातनी हिंदू हूं और सनातनी हिंदू ही मरना पसंद करूंगा! निडर हूं, किसी पार्टी या विचारधारा का गुलाम होकर नहीं मरूंगा! जो संघी कल तक ‘सनातन’ को ‘बोगस वर्ड’ कहते थे आज ‘हिंदुत्व’ छोड़ कर ‘सनातन-सनातन’ कह रहे हैं! यह हम ‘No Left- No Right, Only Sanatani Voice’ वाले सनातनियों की जीत है! चाहे मर जाऊं, लेकिन कोई मुझे झुका नहीं सकता! मेरा रिकॉर्ड इस बात की गवाही देता है! जयश्री राम! जय भारत! धर्मो रक्षति रक्षित:!
