By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ‘प्रथम फैमिली’ को 200 करोड़ घूस देने का जब होगा भारतीय अदालत में खुलासा तो मिट जाएगी कांग्रेस! मोदी का बड़ा वार!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » भ्रष्टाचार » अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ‘प्रथम फैमिली’ को 200 करोड़ घूस देने का जब होगा भारतीय अदालत में खुलासा तो मिट जाएगी कांग्रेस! मोदी का बड़ा वार!
भ्रष्टाचार

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ‘प्रथम फैमिली’ को 200 करोड़ घूस देने का जब होगा भारतीय अदालत में खुलासा तो मिट जाएगी कांग्रेस! मोदी का बड़ा वार!

Awadhesh Mishra
By Awadhesh Mishra 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

आखिरकार अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मुख्य आरोपी और दलाल क्रिश्चियन मिशेल भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई के हत्थे चढ़ ही गया। काफी दिनों से मिशेल पर शिकंजा कसने वाली सीबीआई को मंगलवार को यूएई सरकार ने उसे सुपूर्द कर ही दिया। भले ही यह सफलता सीबीआई की मानी जाए लेकिन इस सफलता की पटकथा कोई और नहीं बल्कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल ने लिखी है। मिशेल के प्रत्यर्पण के संदर्भ में सीबीआई ने भी बयान जारी कर कहा है कि डोभाल के ‘निर्देशन में शुरू किए गए भियान के कारण ही मिशेल का भारत प्रत्यर्पण सफल हो पाया है। मालूम हो कि पिछले महीने ही दुबई के सुप्रीम कोर्ट ने मिशेल की याचिका खारिज करते हुए उसके प्रत्यर्पण का रास्ता साफ कर दिया था। अंत में दुबई सरकार ने मंगलवार को उसे भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के समय 36 हजार करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में हुए घोटाले के मुख्य आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की भारत को काफी दिनो से तलाश थी। वैसे दो मिशेल को 2 सितंबर 2017 को ही दुबई में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद हुई न्यायिक कार्यवाही के दौरान दुबई में रहने की शर्त पर उसे कुछ दिन बाहर रहने का मौका दिया गया। इस दौरान उसने वहां से भागने का प्रयास भी किया था। यह खुलासा विकास भदोड़िया ने अपने ट्वीट में किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है जब वह दुबई से भागने के लिए अपने अंतिम चरण को अंजाम दे रहा था तभी भारतीय खुफिया एजेंसी ने उसे कुर्ता-पायजामा और टोपी की पोशाक में पहचान लिया था।

Pic: #ChristianMichel was arrested in duabi on Sept 2,2017.after some time he was released by public prosecution & was asked to remain in dubai.but michel tried 2 flee from dubai.when he was final stage of moving away,indian intelligence was identify him with kurta-payjama & topi pic.twitter.com/mx3xXNdTSM

— Vikas Bhadauria (@vikasbha) December 4, 2018

More Read

IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!
CEC ज्ञानेश कुमार की IAS बेटी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का हंटर: नोएडा DM मेधा रूपम की सैलरी से कटेगा ₹5 लाख का हर्जाना, मनगढ़ंत NSA रद्द!
Doval: A Myth Called National Security
‘धुरंधर’ डोभाल का असली सच और मिथ!

अब जब अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के मुख्य आरोपी क्रिश्चियन मिशेल भारत लाया जा चुका है तो फिर भारत के कई नेताओं के साथ ही कई पत्रकार और मीडिया संस्थान के भी होश उड़े हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि मिशेल ने अगस्ता वेस्टलैंड डील दौरान अपना पीआर के लिए कई पत्रकारों तथा मीडिया हाउसों को भी रिश्वत दी थी। इस बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इस डील के पीआर के लिए रिश्वत के रूप में करीब 45 करोड़ रुपये बांटे थे

And the media persons and media firms received Rs.45 cr from Christian Michel for PR work of the AgustaWestland deal😎 https://t.co/f5hMbpafBh

— J Gopikrishnan (@jgopikrishnan70) December 4, 2018

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मुख्य आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन को सीबीआई के कार्यवाहक ‏निदेशक एम नागेश्वर राव के कोऑर्डिनेशन में अंजाम दिया गया। सीबीआई के संयुक्त निदेशक साई मनोहर के नेतृत्व में सीबीआई की टीन ने दुबई में रहकर इस मिशन को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुबई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद अब भारत में मिशेल को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई उसे बुधवार को दिल्ली के पटियाला हाईकोर्ट में पेश करेगी। अब मिशेल के साथ जो न्यायिक कार्रवाई उचित होग वो तो की ही जाएगी, लेकिन मिशेल से पूछताछ से जो खुलासा होने वाला है उससे देश के राजनीतिक और मीडिया के गलियारों में पहले से ही हलचल शुरू हो गई है।

मुख्य बिंदु

* अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले मामले को लेकर इटली में हुई सुनवाई के दौरान सोनिया गांधी और अहमद पटेल के खिलाफ जमा हुए थे दस्तावेज

* इस घोटाले में रिश्वत लेने के मामले में सिर्फ कांग्रेसी नेताओं को ही नहीं बल्कि कई पत्रकार और मीडिया हाउस को भी डरने की जरूरत है

*मिशेल ने अपने जोड़ीदार हश्के के साथ हुई बातचीत में सोनिया गांधी, अहमद पटेल और देश के मीडिया हाउस को रिश्वत देने की बात स्वीकार कर चुका है

मिशेल के भारत आने के बाद आने वाले दिनों में भारतीय राजनीति की बड़ी हस्ती मानी जाने वाली यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और उनके राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल की परेशानी बढ़ जाएगी। उनकी परेशानी उस समय तब और बढ़ जाएगी जब सीबीआई और ईडी उन दोनों का मिशेल से सामना करवाएंगे। क्योंकि इन जांच एजेंसियों के पास पहले से इटली कोर्ट का वह दस्तावेज है, जिसके हवाले से कहा गया है कि सोनिया गांधी और उनके परिवार को इस डील का 5 प्रतिशत हिस्सा यानि 210 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर दिए गए हैं।
मिशेल के भारत प्रत्यर्पण को लेकर दुबई सरकार के विधि मंत्रालय ने अपना अंतिम आदेश मंगलवार को तब जारी किया जब दुबई की सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ मिशेल की याचिका खारिज कर दी। मिशेल के भारत आने से न केवल राजनेताओं को घबड़ाने की जरूरत है बल्कि कई पत्रकारों और मीडिया घरानों को भी घबड़ाने की जरूरत है। क्योंकि आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले को दबाने के लिए मिशेल ने देश के कई नामी पत्रकारो और मीडिया हाउस को 45 करोड़ रुपये दिए थे।

हालांकि मिशेल के भारत प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार ने साल 2015 की शुरुआत में ही दुबई सरकार से संपर्क किया था। क्योंकि अगस्ता वेस्टलैड हेलिकॉप्टर सौदे से लेकर उसके घोटाले तक में मिशेल ही मुख्य आरोपी था। मिशेल पर ही इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 3600 करोड़ रुपये मूल्य के 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए कांग्रेसी नेतृत्व से लेकर भारती मीडिया हाउस को घूस देने का आरोप है।

इस मामले में इटली के ट्रायल कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने भारत के वरिष्ठ नेताओं तथा भारतीय एयर फोर्स के अधिकारियों को 400 करोड़ रुपये रिश्वत देने को लेकर मिशेल तथा उनके साझीदार गुइडो हेश्के के साथ हुई बातचीत तथा दस्तावेज पेश किए थे। उन दोनों के बीच हुई बातचीत से स्पष्ट हो जाता है कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उनके राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल और मिशेल के बीच काफी निकटता थी। गौर हो कि अपने संवाद के दौरान मिशेल अहमद पटेल को एपी से संबोधित किया है। सुनवाई के दौरान हेश्के को दोनों नेताओं की तस्वीर दिखई गई थी। तभी उन्होंने यह पुष्टि की कि मिशेल भारत के नेताओं को संभाल रहे थे और वे नेता अपने एजेंट के माध्यम से रक्षा विभाग तथा भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को संभाल रहे थे। मिशेल और हश्के के बीच हुई बातचीत से यह खुलासा हुआ है कि अगस्ता वेस्टलैंड डील का पांच प्रतिशत हिस्सा “द फैमिली” को दिया गया है। ध्यान रहे कि “द फैमिली ” का मतलब गांधी परिवार से है। एक अन्य बातचीत में मिशेल ने स्पष्ट रूप से बताया है कि यह डील सोनिया गांधी के माध्यम से ही हुआ है।

सोनिया गांधी को इस मामले में फंसने के आसार को भांपते ही, कांग्रेस के नेताओं ने मोदी पर सोनिया गांधी को फंसाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया था। उनका आरोप था कि मोदी ने विदेशी नेताओं के साथ डील कर मिशेल के माध्यम से सोनिया गांधी को फंसाया है। मालूम हो कि साल 2012 में इस घोटाला के सामने आते ही ब्रिटेन नागरिक मिशेल खुद को इटली के जांचकर्ताओं से बचाने के लिए दुबई भाग गया था। दो साल भगोड़े की जिंदगी बिताने के बाद मिशेल मीडिया के सामने आया और इस मामले में श्रृंखलाबद्ध तरीके से साक्षात्कार देना शुरू किया। अपने हर इंटरव्यू में उसने भारत सरकार पर अपना राजनीतिक हित साधने के लिए उसे फंसाने का आरोप लगाता रहा। यह सर्वविदित है कि 2015 से लगातार मिशेल कांग्रेसी नेता कमलनाथ के बेटे बकुल नाथ के संपर्क में था। मालूम हो कि दुबई में व्यवसाय कर रहे कमलनाथ के बेटे बकुल नाथ ने ही मोदी सरकार पर आरोप लगाने के लिए 2016 में भारतीय मीडिया के साथ मिशेल के इंटरव्यू की व्यवस्था की थी।

मिशेल के भारत आ जाने के बाद देश के कई राजनेताओं के साथ ही कई पत्रकारों और मीडिया हाउस को भी डरने की जरूरत है। क्योंकि इस घोटाले को अंजाम देने से लेकर इसे दबाने तक के लिए मिशेल ने कई भारतीय पत्रकारों के अलावा कई मीडिया हाउस को करीब 45 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। हालांकि इस मामले में वर्तमान में महज एक पत्राकर राजू संथानम ही गिरफ्तार किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशान ने मिशेल के दिल्ली के क्रियाकलाफ को संभालने के आरोप में संथानम को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी वह जेल में हैं।

URL : As michel brought India Nightmare starts for Sonia and Ahmed Patel

Keyword : Fugitive Christian Michel deported, Agusta Westland Scam, brough to India, CBI, NSA Ajit Doval, Agusta Westland Scam, Dubai Govt, क्रिश्चियन मिशेल प्रत्यर्पण, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, दुबई सरकार, सीबीआई, एनएसए अजीत डोवाल

Awadhesh Mishra December 5, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Agusta Westland Scam, brough to India, CBI, Dubai Govt, Fugitive Christian Michel deported, NSA Ajit Doval

Related

बनारस में बालू की लूट

एक तरफ केंद्र सरकार गंगा की स्वच्छता और पारिस्थितिकी की...

December 5 2018

ईडी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी को समन दिया !

अर्चना कुमारी। अब प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक...

December 5 2018

मिस्टर अखिलेश, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई कर रही है सीबीआई, न कि मोदी सरकार के कहने पर !

आज-कल राजनीतिक दलों में एक प्रचलन सा बन गया है...

December 5 2018

किसानों को लोन देने के नाम पर बैंक ने किया करोड़ों का घोटाला!

India Speak Daily Bureau. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के जिला...

December 5 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

खोजी आलेखभ्रष्टाचार

IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!

October 30, 2026
न्यायपालिकाभ्रष्टाचार

CEC ज्ञानेश कुमार की IAS बेटी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का हंटर: नोएडा DM मेधा रूपम की सैलरी से कटेगा ₹5 लाख का हर्जाना, मनगढ़ंत NSA रद्द!

September 3, 2026
English contentखोजी आलेख

Doval: A Myth Called National Security

August 31, 2026
खोजी आलेख

‘धुरंधर’ डोभाल का असली सच और मिथ!

August 29, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?