संदीप देव। यह सवर्ण समाज से आने वाले भाजपाई सांसद निशिकांत दुबे हैं! इन्होंने सवर्णों को मूर्ख बनाने के लिए मोदी-आंबेडकर का गुणगान करते हुए UGC कानून पर उसी तरह झूठ फैलाया, जैसे ‘संघी-भाजमुल्ले’ सोशल मीडिया पर सभी के पोस्ट पर पहुंच-पहुंच कर झूठ फैलाते रहते हैं।
X ने अपने कम्युनिटी नोट में निशिकांत दुबे के झूठ को एक्सपोज करते हुए लिखा कि उनका पोस्ट गुमराह करने वाला, तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है! X ने अपने कम्युनिटी नोट में निशिकांत दुबे के झूठ को एक्सपोज करते हुए लिखा:-


* UGC की गाइडलाइन्स के मुताबिक, शिक्षण संस्थानों में भेदभाव (discrimination) की शिकायत दर्ज कराने का अधिकार केवल (और केवल) SC, ST, OBC, महिलाओं और दिव्यांगों (PwD) को है।
* इसका अर्थ यह है कि UGC के नियमों में ऐसा कोई प्रावधान स्पष्ट नहीं है जिसके तहत ‘गरीब सवर्ण’ (EWS) छात्र जातिगत या आर्थिक आधार पर होने वाले भेदभाव की औपचारिक शिकायत उसी तरह कर सकें, जैसे SC/ST/OBC आदि अन्य आरक्षित वर्ग कर सकते हैं।
अब तो मशीन भी इन भाजपाइयों का झूठ पकड़ने लगा है, तभी यह सरकार ग्रोक आदि के विरुद्ध बार-बार अदालत पहुंचती है और तभी बौखलाए ‘संघी-भाजमुल्ले’ आवारा श्वानों की तरह सभी के पोस्ट पर जा-जा कर उनके कमेंट में आईटी सेल से प्राप्त झूठ चिपकाते रहते हैं!
एक सांसद होकर खुलेआम अपने ही वोटर को गुमराह और ठगने करने वाला पोस्ट डालने में इन भाजपाइयों को शर्म भी नहीं आती!
