By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: एक अमर जब उमर बन जाता है तो वह हिंदू धर्म को कितना नुकसान पहुंचा सकता है, पढ़िए!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » एक अमर जब उमर बन जाता है तो वह हिंदू धर्म को कितना नुकसान पहुंचा सकता है, पढ़िए!
अपराध

एक अमर जब उमर बन जाता है तो वह हिंदू धर्म को कितना नुकसान पहुंचा सकता है, पढ़िए!

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 9 Min Read
Share
9 Min Read
YATI NARSINGHANAND SARASWATI
YATI NARSINGHANAND SARASWATI
SHARE

रविवार (20 जून 2021) को यूपी एटीएस द्वारा एक ऐसे गिरोह को पकड़ा गया, जिस पर हजारों गैर-मुस्लिमों के धर्मांतरण का आरोप है। गाज़ियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती ने इस खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वामी नरसिंहानंद ने कहा कि ये गिरोह भारत में गृहयुद्ध की तैयारी कर रहा था।

Contents
महंत की हत्या की साज़िश से हत्थे चढ़ा गिरोहपुलिस के पास 1,000 धर्मांतरितों की सूचीमूक-बधिर बच्चे एवं महिलाएँ मुख्य शिकारअंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भारी फंडिंग

डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद सोमवार (21 जून, 2021) बनारस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। धर्मनगरी काशी में प्रेस को सम्बोधित करते हुए डासना देवी मंदिर के महंत ने कहा, “यूपी एटीएस ने जहाँगीर आलम और उमर गौतम नाम के जो दो मौलवी पकड़े गए हैं। इनका बहुत बड़ा गिरोह है जो हिन्दुओं को एक बड़ी साज़िश के तहत बहला-फुसला कर मुस्लिम बना रहा है।”

महंत ने याद दिलाया कि इस गिरोह का सुराग उन दोनों व्यक्तियों से मिला था, जो हाल ही में मंदिर परिसर में उन्हें मारने के इरादे से घुस आए थे और मन्दिर में मौजूद शिष्यों द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दुओं का अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाला यह गिरोह गृहयुद्ध की तैयारी कर रहा था और दुर्भाग्य की बात है कि हिन्दुओं में सभी लोग इस बात को जानते हैं मगर कोई चर्चा नहीं करना चाहता।

‘प्यासा आसिफ़’ प्रकरण से चर्चा में आए डासना देवी मंदिर के महंत ने कहा कि जिस व्यापक पैमाने पर यह गिरोह हिन्दुओं का धर्मांतरण करवा रहा है और धर्मांतरित लोगों से अपराध करवा रहा है, इस मामले की बड़ी ही गंभीरता से जाँच होनी चाहिए।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
‘इजरायल की तर्ज पर बने सनातन वैदिक राष्ट्र’: यति नरसिंहानंद ने किया ‘मुस्लिम मुक्त राष्ट्र’ अभियान का ऐलान, देश भर के संतों को भेजा पत्र!
UP conversion racket

यूपी एटीएस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन करा रहा था

यूपी एटीएस को धन्यवाद देते हुए महंत नरसिंहानंद ने कहा, “ये सारी बातें जो आज जाँच में सामने आ रही हैं, मैं लोगों को बहुत समय पहले से बताता आ रहा हूँ और मैं लम्बे समय से इसकी जाँच की माँग कर रहा हूँ, इसलिए मैं यूपी एटीएस को धन्यवाद देता हूँ जो लगातार जाँच करते हुए इस बड़े षड्यंत्र की परतें प्याज की तरह उतार रही है।”

प्रेस के माध्यम से डासना देवी मंदिर के महंत स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा, “मेरी हत्या की कोशिश तो ये लोग करते ही रहेंगे, लेकिन अपने विरुद्ध होने वाले इन षड्यंत्रों को हिन्दू समाज समझे। इन लोगों ने हजारों हिन्दुओं को मुस्लिम बना दिया और कहीं चर्चा तक नहीं हुई और किस तरह इन्ही धर्मांतरित हिन्दुओं के द्वारा मेरी हत्या की साज़िश का भी षड्यंत्र रचा गया, ये बहुत गहराई से समझने वाली बात है।”

उन्होंने कहा कि उम्मीद है हिन्दू अब इन बातों को समझेंगे और नहीं समझे तो मिट जाएँगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रविवार को जहाँगीर आलम एवं मोहम्मद उमर गौतम को गिरफ्तार किया है।

अवैध धर्म-परिवर्तन की साज़िश में पकड़े गए इन आरोपितों के तार उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले के डासना देवी मंदिर के महंत स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती की हत्या के प्रयास की साजिश से भी जुड़े हैं।

महंत की हत्या की साज़िश से हत्थे चढ़ा गिरोह

गौरतलब है कि इसी गैंग से जुड़े दो व्यक्ति- विपुल उर्फ रमज़ान और काशिफ़ 2 जून, 2021 की शाम को डासना देवी मंदिर परिसर में अवैध रूप से घुसे थे। कथित रूप से दोनों व्यक्ति मन्दिर के महंत स्वामी नरसिंहानंद की हत्या के इरादे से आए थे। उनके पकड़े जाने के बाद ही इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

महंत की हत्या करने के इरादे से आए दोनों आरोपितों से पूछताछ और पुलिस जाँच में इस बात का सनसनीखेज खुलासा हुआ था कि दोनों आरोपित विपुल (रमज़ान) तथा कासिफ धर्म परिवर्तन कराने वाले एक बड़े गिरोह से संबंध रखते हैं, जिसने सुनियोजित योजना के तहत उत्तर प्रदेश के कई शहरों और गाँवों में हज़ारों हिंदुओं का धर्मांतरण करवाया है।

Dasna mandir attck

विपुल (रमज़ान) तथा कासिफ महंत नरसिंहानंद की हत्या के इरादे से मंदिर में घुस आए थे

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सबसे पहले जामिया नगर दिल्ली के रहने वाले मुख्य आरोपित मोहम्मद उमर गौतम को पकड़ा।

मोहम्मद उमर से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार (20 जून, 2021) को उसके एक और साथी जहाँगीर आलम की गिरफ्तारी हुई। मामले में इस्लामी दावह सेंटर (IDC) नामक संस्था का भी नाम आ रहा है। मोहम्मद उमर गौतम स्वयं भी हिंदू से इस्लाम धर्म में परिवर्तित हुआ है।

पुलिस के पास 1,000 धर्मांतरितों की सूची

पुलिस के पास अब तक 1,000 लोगों की सूची उपलब्ध है, जिनका या तो डरा-धमका कर या लालच देकर इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये गिरोह लोगों के मन में उनके मूल धर्म के प्रति द्वेष का भाव पैदा करके तथा देश विरोधी नीति के तहत उनका धर्म परिवर्तित कराता है।

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों, जैसे- नोएडा, कानपुर, मथुरा, काशी में यह गिरोह सक्रिय था। इसके साथ ही देश के अन्य प्रदेशों में भी यह गिरोह कार्य कर रहा है। उमर ने स्वयं ही यह स्वीकार किया है कि उसने अब तक लगभग हज़ार गैर-मुस्लिमों को इस्लाम धर्म में परिवर्तित कराया है।

मूक-बधिर बच्चे एवं महिलाएँ मुख्य शिकार

इस गिरोह का मुख्य शिकार मूक-बधिर बच्चे तथा महिलाएँ हैं। जाँच में सामने आया कि इस गिरोह नें नोएडा डेफ सोसाइटी जनपद गौतमबुद्ध नगर में मूक-बधिरों के एक स्कूल के बच्चों को नौकरी, शादी, पैसे के प्रलोभन देकर इस्लाम में परिवर्तित कराया। हैरानी की बात ये है कि बच्चों के परिजनों तक को इस मामले में कोई जानकारी नहीं थी।

मामला प्रकाश में तब आया जब आदित्य गुप्ता नाम के एक मूक-बधिर छात्र के पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत कानपुर के कल्याणपुर थाने में कराई। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे का इस्लाम में परिवर्तन कर उसे दक्षिण के किसी राज्य में ले जाया गया। इसके विषय में बच्चे ने मोबाइल से वीडियो कॉल कर के उन्हें स्वयं जानकारी दी।

ऐसे ही एक अन्य मामले में हरियाणा के रहने वाले राजीव यादव ने बताया कि उसी स्कूल में पढ़ने वाला उनका बच्चा मन्नू यादव है, जिसका बिना परिजनों की जानकारी एवं सहमति के इस्लाम में परिवर्तन करा दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भारी फंडिंग

इस पूरे गिरोह को कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भारी मात्रा में धन उपलब्ध कराया जा रहा था। इस कार्य के लिए इनका कार्यालय इस्लामिक दवाह सेंटर (IDC) जामिया नगर के जोधाबाई एक्सटेंशन में स्थित था। इसी कंपनी के बैंक खाते में ISI समेत कई विदेशी संस्थाओं द्वारा पैसा भेजा जाता था।

मुख्य आरोपित मोहम्मद उमर गौतम द्वारा समस्त आरोपों को स्वीकार किया गया है, तथा उसने विस्तार से बताया कि वे कई चरणों में धर्म परिवर्तन की इस प्रक्रिया को अंजाम देते थे। उमर ने कहा कि उनका मुख्य निशाना गरीब बच्चे महिलाएँ व दुर्बल वर्ग ही रहा है।

पूरे मामले पर दोषियों के विरुद्ध आईपीसी की 419, 420, 295A, 505 एवं 506 जैसी कई धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबर का मूल लिंक

Courtesy Desk June 22, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: religious conversion, Religious conversion in india, Yati Narsinghanand Saraswati, कट्टरपंथ, धर्मांतरण, स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती

Related

योगी सरकार अतीक गैंग को खत्म करने में तत्परता से जुटी, अब तक 100 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त!

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जुर्म की...

June 22 2021

बलात्कार और हत्या के आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित !

अर्चना कुमारी। महराजगंज में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष को...

June 22 2021

delhi riots

दिल्ली दंगा भी महाभारत की तरह एक षड्यंत्र था! धृतराष्ट्र की पहचान बाकी! दिल्ली प्रोटेस्ट सपोर्ट ग्रुप संजय जैसा!

दिल्ली दंगा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अदालत में बृहस्पतिवार...

June 22 2021

आतंक के आकाओं की कहानी, एनकाउंटर में मारे गए आतंकी की पत्नी की जुबानी!

शक्ति वर्मा। पाकिस्तान के आतंकी संगठन कैसे युवाओं को जिहाद...

June 22 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
अस्मितावाद

‘इजरायल की तर्ज पर बने सनातन वैदिक राष्ट्र’: यति नरसिंहानंद ने किया ‘मुस्लिम मुक्त राष्ट्र’ अभियान का ऐलान, देश भर के संतों को भेजा पत्र!

August 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?